ब्यावर में गूंजा क्रांति का स्वर, शहीद दिवस पर वीरों को जोशीली श्रद्धांजलि सेन्दडा /ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर। 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर शहर के भगत चौराहा स्थित भगत सिंह वृत्त पर अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर क्रांतिकारी अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में “इंकलाब जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च केवल एक तिथि नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इसी दिन वर्ष 1931 में भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरू को अंग्रेजी शासन ने फांसी देकर भारत की आवाज को दबाने का प्रयास किया था, लेकिन इन वीरों की शहादत ने पूरे देश में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित कर दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये वीर क्रांतिकारी केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं, जो हर युवा के दिल में देशभक्ति की अग्नि प्रज्वलित करते हैं। अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करते रहेंगे और समाज में जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने हाथ उठाकर प्रतिज्ञा ली कि वे देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा शहीदों के सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर भूपेंद्र धानका,सोनू चौहान,विक्रम रल,विशाल माथुर,प्रणव गहलोत,रवि पटेल,अजय,राज,धीरज गुरबानी,बिट्टू,मयंक सेन,रोहित जावा,रतन गुजर,मुकेश गोस्वामी,हेमंत पहलवान,राकेश ,सागर,मोहित,मयंक सेन,अक्षय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “भारत माता की जय” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के साथ वीर शहीदों को नमन किया।
ब्यावर में गूंजा क्रांति का स्वर, शहीद दिवस पर वीरों को जोशीली श्रद्धांजलि सेन्दडा /ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर। 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर शहर के भगत चौराहा स्थित भगत सिंह वृत्त पर अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर क्रांतिकारी अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में “इंकलाब जिंदाबाद” और “वंदे
मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च केवल एक तिथि नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इसी दिन वर्ष 1931 में भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरू को अंग्रेजी शासन ने फांसी देकर भारत की आवाज को दबाने का प्रयास किया था, लेकिन इन वीरों की शहादत ने पूरे देश में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित कर दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि
ये वीर क्रांतिकारी केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं, जो हर युवा के दिल में देशभक्ति की अग्नि प्रज्वलित करते हैं। अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करते रहेंगे और समाज में जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने हाथ उठाकर प्रतिज्ञा ली कि वे देश की एकता, अखंडता और सम्मान की
रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा शहीदों के सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर भूपेंद्र धानका,सोनू चौहान,विक्रम रल,विशाल माथुर,प्रणव गहलोत,रवि पटेल,अजय,राज,धीरज गुरबानी,बिट्टू,मयंक सेन,रोहित जावा,रतन गुजर,मुकेश गोस्वामी,हेमंत पहलवान,राकेश ,सागर,मोहित,मयंक सेन,अक्षय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “भारत माता की जय” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के साथ वीर शहीदों को नमन किया।
- *विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता का आह्वान, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया बल* सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 23 मार्च। विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। डॉ. संजय गहलोत ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में ब्यावर जिले में 1485 टीबी मरीज उपचाराधीन हैं तथा जिले की ट्रीटमेंट सक्सेस रेट 90 प्रतिशत है, जो प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं का परिचायक है। उन्होंने बताया कि जिले में टीबी जांच हेतु 12 अत्याधुनिक मशीनें स्थापित हैं, जिससे समय पर जांच एवं उपचार संभव हो पा रहा है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा ब्यावर एवं जैतारण प्रवास के दौरान 100-100 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई। वर्तमान में जिले के सभी टीबी मरीजों को भामाशाहों के सहयोग से निक्षय पोषण किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में ब्यावर जिले की 36 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर सम्मानित किया जा चुका है, वहीं वर्ष 2025 में 110 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया जा चुका है, जिसकी राज्य स्तर पर घोषणा होना शेष है। डॉ. गहलोत ने जानकारी दी कि विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 24 मार्च को राजस्थान में टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे इस दिशा में और अधिक गति मिलेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमावत, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी टीबी क्लिनिक ब्यावर डॉ. अखिलेश वर्मा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी वाजिद अख्तर भी उपस्थित रहे।4
- ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) संघ ने लंबित पदोन्नतियों, वेतन विसंगतियों और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। जिला ब्यावर के जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चल रहे ‘पदोन्नति नहीं तो काम नहीं’ आंदोलन के तहत 8 अगस्त को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव का ऐलान किया गया है। संघ का आरोप है कि पिछले 6 वर्षों से पदोन्नतियां लंबित हैं और कई बार ज्ञापन देने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला है। सात दिन का अल्टीमेटम भी खत्म हो चुका है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा, जिसका असर प्रदेशभर में देखने को मिल सकता है।1
- “पदोन्नति नहीं तो काम नहीं”: 6 साल से अटकी फाइलों पर उबाल, 8 अगस्त को सीएम कार्यालय का घेराव सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी यानी वीडीओ संवर्ग का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। वर्षों से लंबित पदोन्नतियों, वेतन विसंगतियों और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्राम विकास अधिकारी संघ, जिला ब्यावर के नेतृत्व में चल रहा ‘पदोन्नति नहीं तो काम नहीं’ आंदोलन अब तेज हो चुका है। संघ ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर अब आंदोलन को उग्र करने का फैसला लिया गया है। संघ के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश शर्मा ने साफ कहा है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो 8 अगस्त को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में वीडीओ शामिल होंगे। संघ का आरोप है कि पिछले 6 वर्षों से ग्राम विकास अधिकारी से लेकर विकास अधिकारी तक पदोन्नतियां लंबित हैं। इससे कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है और कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं वेतन विसंगतियां भी बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। कर्मचारियों ने ग्रेड पे 3600, एमएसीपी का लाभ 2013 से लागू करने और 27 साल की सेवा पर तीसरी पदोन्नति देने की मांग उठाई है। इसके अलावा कैडर स्ट्रेंथन, पदोन्नति कोटा बढ़ाने और अतिरिक्त कार्यभार कम करने की भी मांग की गई है। संघ का कहना है कि अन्य विभागों द्वारा दिए जा रहे अतिरिक्त काम से मूल कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में उग्र रूप ले सकता है। अब सभी की नजरें 8 अगस्त पर टिकी हैं, जब जयपुर में बड़ा प्रदर्शन और सीएम कार्यालय का घेराव तय है। यह आंदोलन अब सिर्फ मांगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई बन चुका है।1
- रायपुर (ब्यावर) बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख का डोडा पोस्त जब्त, i20 कार सहित 2 तस्कर गिरफ्तार अवैध डोडा पोस्त (अफिम डोडा) तस्करी पर पुलिस थाना बर की कार्यवाही। अवैध मादक प्रदार्थ के विरूद्ध पुलिस थाना बर कि कार्यवाही में करीब 6,00,000 रूपयें किमत के 39.898 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडा जप्त घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 16 बीके 5009 बरामद श्रीमान अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस महोदय अजमेर रेज अजमेर श्री राजेन्द्रसिह आईपीएस के आदेशानुसार व जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिह आई०पी०एस० के निर्देशानुसार श्री भूपेन्द्र शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर व श्री बंशीलाल पाण्डर आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त रायपुर के निकटतम सुपरविजन में अवैध डोडा पोस्त तरकरों के विरूद्ध थानाधिकारी पुलिस थाना बर पन्नालाल निरीक्षक निरिक्षक के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा अवैध डोडा पोस्त बरामदगी कार्यवाही कर करीब 6,00,000 रूपये किमत के 39.898 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त मय घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर UP16BK5009 बरामद की कार्यवाही जिसका विवरण निम्नानुसार है। घटना का विवरण दिनांक 23.03.2026 को दौराने नाकाबन्दी ब्यावर से झाला की चौकी तरफ आ रही आई 20 कार चालक दृवारा वाहन को वापरा घुगाकर भगने का प्रयास करने पर डिटेन किया जाकर पुछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ आई 20 कार में भरकर परिवहन कर्ता तस्कर माणक उर्फ मौखम व श्यामलाल के कब्जे से 03 कटटे प्लास्टिक में भरे अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त कुल वजन 39.898 किलोग्राम जब्त किया गया। अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त मय घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर UP16BK5009 बरामद किया गया। अवैध डोडा पोस्त बरामद की बाजार में अनुमानित कीमत करीबन 6,00,000 रूपये है। दर्ज प्रकरण संख्या 01. 47/2026 दिनाक 23032026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना बर, जिला ब्यावर। बरामदा माल मशरूका करीब 6,00,000 रूपये का कुल 39.898 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मय घटना UP16BK5009 प्रयुक्त वाहन आई 20 कार गिरफतार अभियुक्तः 01. श्री माणक उर्फ मौखम पुत्र कानाराम जाति नायक उम्र 36 साल निवासी रायपुर पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर । 02 श्री श्यामलाल पुत्र भंवरलाल जाति नायक उम्र 55 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी रायपुर पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। गठीत टीम :- 01. श्री पन्नालाल उप निरिक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बर, जिला ब्यावर। 02 श्री सवाईसिंह हैड कानि 42 पुलिस थाना बर, 03. श्री महिपाल कानि 543 पुलिस थाना बर 04 श्री घनश्याम कानि. 533 पुलिस थाना बर 05 श्री गजेन्द्र कानि 508 पुलिस थाना बर 06. श्री नन्दलाल कानि. 632 पुलिस थाना बर 07. साईबर सैल टीम जिला ब्यावर ।1
- *जनहित की लड़ाई में साथ देने के लिए आभार!* आज जलदाय विभाग की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में पधारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश ने यह साबित कर दिया है कि हम जनता के हक के लिए चुप नहीं बैठेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से उन सभी सम्मानित साथियों और आमजन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस संघर्ष में साथ दिया। आपका यही स्नेह और समर्थन हमारी असली ताकत है। आइए, इसी ऊर्जा के साथ हम कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने और जन-सरोकार के मुद्दों को उठाने का संकल्प लें। *"संघर्ष जारी रहेगा, हक की आवाज बुलंद रहेगी!"* आभारी - *अजय शर्मा एडवोकेट* अध्यक्ष - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर हेमन्त त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष आई टी सेल विभाग1
- रोहिला सेड़वा में अनोखा और भावुक नज़ारा रोहिला सेड़वा में उस समय एक अनोखा और अविस्मरणीय दृश्य देखने को मिला, जब स्वर्गीय श्री सुखराम सुथार के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर कुछ अलग ही घटना घटी। जैसे ही अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं और चिता सजाई गई, तभी एक बंदर अचानक वहां आकर चिता के ऊपर बैठ गया। उपस्थित लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए। कुछ ही देर बाद जब सुखराम सुथार को मुखाग्नि दी गई, तब भी बंदर वहीं मौजूद रहा, मानो किसी गहरे संबंध या संवेदना को व्यक्त कर रहा हो। इस अनोखी घटना ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजनरी नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में Women Workforce में 03 गुने से अधिक वृद्धि हुई है। #9YearsOfWomenEmpowerment1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत गोचर भूमि में अवैध बालू खनन, ग्रामीणों में रोष,जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रायपुर तहसील के ग्राम कुरातियां में गोचर भूमि पर अवैध बालू रेत खनन का मामला सामने आया है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खसरा संख्या 36/2 (किस्म गैर मुमकिन गोचर) भूमि से एक ठेकेदार द्वारा लगातार अवैध खनन किया जा रहा है । जिससे गांव में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर पूर्व वार्ड पंच सुगनसिंह ने रायपुर उपखंड अधिकारी सहित जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया और कार्यवाही की मांग की गई । ज्ञापन में बताया कि उक्त भूमि पर पहले भी बालू रेत के टीले थे । जिन्हें ठेकेदार द्वारा पूर्व में भी खोदा जा चुका है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत करवाया था । जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर कुछ समय के लिए खनन कार्य बंद कर दिया गया था और मशीनें हटा ली गई थीं। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि 17 मार्च 2026 की शाम को ठेकेदार ने पुनः मशीनें लाकर प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करते हुए रातभर बालू रेत का खनन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि रात के समय डम्परों में भर-भरकर रेत का परिवहन किया जा रहा है और वर्तमान में भी यह सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । उसकी मशीनें जब्त की जाएं और उसे दंडित किया जाए । ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। साथ ही ग्रामीणों ने पटवार हल्का स्तर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि पटवारी को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि पटवारी द्वारा ठेकेदार का पक्ष लिए जाने का आरोप लगाया गया । ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इस मामले में मिलीभगत हो सकती है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यदि खनन विभाग द्वारा कोई अनुमति दी गई है । तो उसकी प्रति सार्वजनिक की जाए । जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।3