logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजनरी नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में Women Workforce में 03 गुने से अधिक वृद्धि हुई है। #9YearsOfWomenEmpowerment मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजनरी नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में Women Workforce में 03 गुने से अधिक वृद्धि हुई है। #9YearsOfWomenEmpowerment

2 hrs ago
user_Kailash Fulwari
Kailash Fulwari
अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
2 hrs ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजनरी नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में Women Workforce में 03 गुने से अधिक वृद्धि हुई है। #9YearsOfWomenEmpowerment मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजनरी नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में Women Workforce में 03 गुने से अधिक वृद्धि हुई है। #9YearsOfWomenEmpowerment

  • user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान
    जय हो
    2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है, जहां स्कूटी सवार दो बदमाशों ने नौकरी से घर लौट रही एक युवती के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद। वैशाली नगर स्थित कैलाशपुरी शिव मंदिर निवासी नेहा मेहरा ने कृष्णगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित नेहा ने बताया कि वह काम से घर लौट रही थी, तभी कैलाशपुरी मंदिर के सामने स्कूटी पर आए दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया।युवती ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेजी से भाग निकले।वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी वारदात करके फरार होते हुए नज़र आए। पीड़ित महिला कृष्ण गंज थाना पुलिस को दी शिकायत। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णगंज थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है, जहां स्कूटी सवार दो बदमाशों ने नौकरी से घर लौट रही एक युवती के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद। 
वैशाली नगर स्थित कैलाशपुरी शिव मंदिर निवासी नेहा मेहरा ने कृष्णगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित नेहा ने बताया कि वह काम से घर लौट रही थी, तभी कैलाशपुरी मंदिर के सामने स्कूटी पर आए दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया।युवती ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेजी से भाग निकले।वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी वारदात करके फरार होते हुए नज़र आए। पीड़ित महिला कृष्ण गंज थाना पुलिस को दी शिकायत।
पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णगंज थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • झड़वासा में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल—सुबह चार बजे तक खुले फीडबैक-काउंटर
    1
    झड़वासा में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल—सुबह चार बजे तक खुले फीडबैक-काउंटर
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत गोचर भूमि में अवैध बालू खनन, ग्रामीणों में रोष,जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रायपुर तहसील के ग्राम कुरातियां में गोचर भूमि पर अवैध बालू रेत खनन का मामला सामने आया है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खसरा संख्या 36/2 (किस्म गैर मुमकिन गोचर) भूमि से एक ठेकेदार द्वारा लगातार अवैध खनन किया जा रहा है । जिससे गांव में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर पूर्व वार्ड पंच सुगनसिंह ने रायपुर उपखंड अधिकारी सहित जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया और कार्यवाही की मांग की गई । ज्ञापन में बताया कि उक्त भूमि पर पहले भी बालू रेत के टीले थे । जिन्हें ठेकेदार द्वारा पूर्व में भी खोदा जा चुका है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत करवाया था । जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर कुछ समय के लिए खनन कार्य बंद कर दिया गया था और मशीनें हटा ली गई थीं। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि 17 मार्च 2026 की शाम को ठेकेदार ने पुनः मशीनें लाकर प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करते हुए रातभर बालू रेत का खनन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि रात के समय डम्परों में भर-भरकर रेत का परिवहन किया जा रहा है और वर्तमान में भी यह सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । उसकी मशीनें जब्त की जाएं और उसे दंडित किया जाए । ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। साथ ही ग्रामीणों ने पटवार हल्का स्तर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि पटवारी को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि पटवारी द्वारा ठेकेदार का पक्ष लिए जाने का आरोप लगाया गया । ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इस मामले में मिलीभगत हो सकती है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यदि खनन विभाग द्वारा कोई अनुमति दी गई है । तो उसकी प्रति सार्वजनिक की जाए । जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।
    3
    सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत 
गोचर भूमि में अवैध बालू खनन, ग्रामीणों में रोष,जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 
रायपुर तहसील के ग्राम कुरातियां में गोचर भूमि पर अवैध बालू रेत खनन का मामला सामने आया है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खसरा संख्या 36/2 (किस्म गैर मुमकिन गोचर) भूमि से एक ठेकेदार द्वारा लगातार अवैध खनन किया जा रहा है । जिससे गांव में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर पूर्व वार्ड पंच सुगनसिंह ने रायपुर उपखंड अधिकारी सहित जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया और कार्यवाही की मांग की गई । ज्ञापन में बताया कि उक्त भूमि पर पहले भी बालू रेत के टीले थे । जिन्हें ठेकेदार द्वारा पूर्व में भी खोदा जा चुका है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत करवाया था ।  जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर कुछ समय के लिए खनन कार्य बंद कर दिया गया था और मशीनें हटा ली गई थीं।
लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि 17 मार्च 2026 की शाम को ठेकेदार ने पुनः मशीनें लाकर प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करते हुए रातभर बालू रेत का खनन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि रात के समय डम्परों में भर-भरकर रेत का परिवहन किया जा रहा है और वर्तमान में भी यह सिलसिला जारी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । उसकी मशीनें जब्त की जाएं और उसे दंडित किया जाए । ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
साथ ही ग्रामीणों ने पटवार हल्का स्तर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि पटवारी को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि पटवारी द्वारा ठेकेदार का पक्ष लिए जाने का आरोप लगाया गया । ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इस मामले में मिलीभगत हो सकती है।
ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यदि खनन विभाग द्वारा कोई अनुमति दी गई है । तो उसकी प्रति सार्वजनिक की जाए । जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • अतिक्रमण कोटा में आए बुलडोजर पर अचानक गिर पड़ी तीन मंजिला इमारत
    1
    अतिक्रमण कोटा में आए बुलडोजर पर अचानक गिर पड़ी तीन मंजिला इमारत
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख का डोडा पोस्त जब्त, i20 कार सहित 2 तस्कर गिरफ्तार अवैध डोडा पोस्त (अफिम डोडा) तस्करी पर पुलिस थाना बर की कार्यवाही। अवैध मादक प्रदार्थ के विरूद्ध पुलिस थाना बर कि कार्यवाही में करीब 6,00,000 रूपयें किमत के 39.898 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडा जप्त घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 16 बीके 5009 बरामद श्रीमान अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस महोदय अजमेर रेज अजमेर श्री राजेन्द्रसिह आईपीएस के आदेशानुसार व जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिह आई०पी०एस० के निर्देशानुसार श्री भूपेन्द्र शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर व श्री बंशीलाल पाण्डर आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त रायपुर के निकटतम सुपरविजन में अवैध डोडा पोस्त तरकरों के विरूद्ध थानाधिकारी पुलिस थाना बर पन्नालाल निरीक्षक निरिक्षक के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा अवैध डोडा पोस्त बरामदगी कार्यवाही कर करीब 6,00,000 रूपये किमत के 39.898 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त मय घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर UP16BK5009 बरामद की कार्यवाही जिसका विवरण निम्नानुसार है। घटना का विवरण दिनांक 23.03.2026 को दौराने नाकाबन्दी ब्यावर से झाला की चौकी तरफ आ रही आई 20 कार चालक दृवारा वाहन को वापरा घुगाकर भगने का प्रयास करने पर डिटेन किया जाकर पुछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ आई 20 कार में भरकर परिवहन कर्ता तस्कर माणक उर्फ मौखम व श्यामलाल के कब्जे से 03 कटटे प्लास्टिक में भरे अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त कुल वजन 39.898 किलोग्राम जब्त किया गया। अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त मय घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर UP16BK5009 बरामद किया गया। अवैध डोडा पोस्त बरामद की बाजार में अनुमानित कीमत करीबन 6,00,000 रूपये है। दर्ज प्रकरण संख्या 01. 47/2026 दिनाक 23032026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना बर, जिला ब्यावर। बरामदा माल मशरूका करीब 6,00,000 रूपये का कुल 39.898 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मय घटना UP16BK5009 प्रयुक्त वाहन आई 20 कार गिरफतार अभियुक्तः 01. श्री माणक उर्फ मौखम पुत्र कानाराम जाति नायक उम्र 36 साल निवासी रायपुर पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर । 02 श्री श्यामलाल पुत्र भंवरलाल जाति नायक उम्र 55 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी रायपुर पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। गठीत टीम :- 01. श्री पन्नालाल उप निरिक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बर, जिला ब्यावर। 02 श्री सवाईसिंह हैड कानि 42 पुलिस थाना बर, 03. श्री महिपाल कानि 543 पुलिस थाना बर 04 श्री घनश्याम कानि. 533 पुलिस थाना बर 05 श्री गजेन्द्र कानि 508 पुलिस थाना बर 06. श्री नन्दलाल कानि. 632 पुलिस थाना बर 07. साईबर सैल टीम जिला ब्यावर ।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख का डोडा पोस्त जब्त, i20 कार सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
अवैध डोडा पोस्त (अफिम डोडा) तस्करी पर पुलिस थाना बर की कार्यवाही।
अवैध मादक प्रदार्थ के विरूद्ध पुलिस थाना बर कि कार्यवाही में करीब 6,00,000 रूपयें किमत के 39.898 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडा जप्त
घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 16 बीके 5009 बरामद
श्रीमान अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस महोदय अजमेर रेज अजमेर श्री राजेन्द्रसिह आईपीएस के आदेशानुसार व जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिह आई०पी०एस० के निर्देशानुसार श्री भूपेन्द्र शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर व श्री बंशीलाल पाण्डर आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त रायपुर के निकटतम सुपरविजन में अवैध डोडा पोस्त तरकरों के विरूद्ध थानाधिकारी पुलिस थाना बर पन्नालाल निरीक्षक निरिक्षक के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा अवैध डोडा पोस्त बरामदगी कार्यवाही कर करीब 6,00,000 रूपये किमत के 39.898 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त मय घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर UP16BK5009 बरामद की कार्यवाही जिसका विवरण निम्नानुसार है।
घटना का विवरण दिनांक 23.03.2026 को दौराने नाकाबन्दी ब्यावर से झाला की चौकी तरफ आ रही आई
20 कार चालक दृवारा वाहन को वापरा घुगाकर भगने का प्रयास करने पर डिटेन किया जाकर पुछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ आई 20 कार में भरकर परिवहन कर्ता तस्कर माणक उर्फ मौखम व श्यामलाल के कब्जे से 03 कटटे प्लास्टिक में भरे अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त कुल वजन 39.898 किलोग्राम जब्त किया गया। अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त मय घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर UP16BK5009 बरामद किया गया। अवैध डोडा पोस्त बरामद की बाजार में अनुमानित कीमत करीबन 6,00,000 रूपये है।
दर्ज प्रकरण संख्या
01. 47/2026 दिनाक 23032026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना बर,
जिला ब्यावर।
बरामदा माल मशरूका
करीब 6,00,000 रूपये का कुल 39.898 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मय घटना UP16BK5009
प्रयुक्त वाहन आई 20 कार
गिरफतार अभियुक्तः 01.
श्री माणक उर्फ मौखम पुत्र कानाराम जाति नायक उम्र 36 साल निवासी रायपुर पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर ।
02 श्री श्यामलाल पुत्र भंवरलाल जाति नायक उम्र 55 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी रायपुर पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर।
गठीत टीम :-
01. श्री पन्नालाल उप निरिक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बर, जिला ब्यावर।
02 श्री सवाईसिंह हैड कानि 42 पुलिस थाना बर,
03. श्री महिपाल कानि 543 पुलिस थाना बर
04 श्री घनश्याम कानि. 533 पुलिस थाना बर
05 श्री गजेन्द्र कानि 508 पुलिस थाना बर
06. श्री नन्दलाल कानि. 632 पुलिस थाना बर
07. साईबर सैल टीम जिला ब्यावर ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *जनहित की लड़ाई में साथ देने के लिए आभार!* आज जलदाय विभाग की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में पधारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश ने यह साबित कर दिया है कि हम जनता के हक के लिए चुप नहीं बैठेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से उन सभी सम्मानित साथियों और आमजन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस संघर्ष में साथ दिया। आपका यही स्नेह और समर्थन हमारी असली ताकत है। आइए, इसी ऊर्जा के साथ हम कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने और जन-सरोकार के मुद्दों को उठाने का संकल्प लें। *"संघर्ष जारी रहेगा, हक की आवाज बुलंद रहेगी!"* आभारी - *अजय शर्मा एडवोकेट* अध्यक्ष - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर हेमन्त त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष आई टी सेल विभाग
    1
    *जनहित की लड़ाई में साथ देने के लिए आभार!*
आज जलदाय विभाग की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में पधारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश ने यह साबित कर दिया है कि हम जनता के हक के लिए चुप नहीं बैठेंगे।
मैं व्यक्तिगत रूप से उन सभी सम्मानित साथियों और आमजन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस संघर्ष में साथ दिया। आपका यही स्नेह और समर्थन हमारी असली ताकत है।
आइए, इसी ऊर्जा के साथ हम कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने और जन-सरोकार के मुद्दों को उठाने का संकल्प लें।
*"संघर्ष जारी रहेगा, हक की आवाज बुलंद रहेगी!"*
आभारी -
*अजय शर्मा एडवोकेट*
अध्यक्ष - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर 
हेमन्त त्रिपाठी 
विधानसभा अध्यक्ष
आई टी सेल विभाग
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कुछ लोग पूछते हैं कि हम किसके साथ हैं? हम भारत के साथ हैं, भारत के हितों के साथ हैं, शांति और संवाद के साथ हैं।
    1
    कुछ लोग पूछते हैं कि हम किसके साथ हैं?
हम भारत के साथ हैं, भारत के हितों के साथ हैं, शांति और संवाद के साथ हैं।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अजमेर। आमजन पर बढ़ते रसोई गैस के दामों और गैस सिलेंडरों की किल्लत के विरोध में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्योतिबा फुले सर्किल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) के शहर अध्यक्ष ईश्वर टेहलियानी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगभग 6 फीट ऊँचे प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। वहीं, गैस सिलेंडरों की किल्लत के कारण लोगों को दैनिक जीवन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। शहर अध्यक्ष (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) ईश्वर टेहलियानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और जब तक गैस की कीमतों में राहत नहीं दी जाती, तब तक इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश संयोजक योगिता शर्मा एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। प्रदर्शन में महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, शैलेश गुप्ता, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रा सुनिया, चंद्रेश सुनिया, संजय खींची, शहनाज आलम, रवि मेघवाल, राजकुमार बाकोलिया, अनुराग रायपुरिया प्रेम सिंह गौर, मानव संखला, कुलदीप प्रजापति, ईशान नगरा, प्रिंस ओबीडाया, सुशील लां, विनायक शर्मा, हनुमान शर्मा, मुकेश सबलानिया, शमसुद्दीन भरत धौलखेड़िया राजेश गोरा, गुरु दत्त गोरा, चुन्नीलाल लेखरा, मदन जी, मिलाप सिंह रावत, सुरजीत कपूर, धनवंती नर्मदा बीना आफताब सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
    1
    अजमेर। आमजन पर बढ़ते रसोई गैस के दामों और गैस सिलेंडरों की किल्लत के विरोध में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्योतिबा फुले सर्किल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) के शहर अध्यक्ष ईश्वर टेहलियानी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगभग 6 फीट ऊँचे प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। वहीं, गैस सिलेंडरों की किल्लत के कारण लोगों को दैनिक जीवन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
शहर अध्यक्ष (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) ईश्वर टेहलियानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और जब तक गैस की कीमतों में राहत नहीं दी जाती, तब तक इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
यह कार्यक्रम प्रदेश संयोजक योगिता शर्मा एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
प्रदर्शन में महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, शैलेश गुप्ता, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रा सुनिया, चंद्रेश सुनिया, संजय खींची, शहनाज आलम, रवि मेघवाल, राजकुमार बाकोलिया, अनुराग रायपुरिया प्रेम सिंह गौर, मानव संखला, कुलदीप प्रजापति, ईशान नगरा, प्रिंस ओबीडाया, सुशील लां, विनायक शर्मा, हनुमान शर्मा, मुकेश सबलानिया, शमसुद्दीन भरत धौलखेड़िया राजेश गोरा, गुरु दत्त गोरा, चुन्नीलाल लेखरा, मदन जी, मिलाप सिंह रावत, सुरजीत कपूर, धनवंती नर्मदा बीना आफताब सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ब्यावर में गूंजा क्रांति का स्वर, शहीद दिवस पर वीरों को जोशीली श्रद्धांजलि सेन्दडा /ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर। 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर शहर के भगत चौराहा स्थित भगत सिंह वृत्त पर अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर क्रांतिकारी अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में “इंकलाब जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च केवल एक तिथि नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इसी दिन वर्ष 1931 में भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरू को अंग्रेजी शासन ने फांसी देकर भारत की आवाज को दबाने का प्रयास किया था, लेकिन इन वीरों की शहादत ने पूरे देश में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित कर दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये वीर क्रांतिकारी केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं, जो हर युवा के दिल में देशभक्ति की अग्नि प्रज्वलित करते हैं। अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करते रहेंगे और समाज में जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने हाथ उठाकर प्रतिज्ञा ली कि वे देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा शहीदों के सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर भूपेंद्र धानका,सोनू चौहान,विक्रम रल,विशाल माथुर,प्रणव गहलोत,रवि पटेल,अजय,राज,धीरज गुरबानी,बिट्टू,मयंक सेन,रोहित जावा,रतन गुजर,मुकेश गोस्वामी,हेमंत पहलवान,राकेश ,सागर,मोहित,मयंक सेन,अक्षय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “भारत माता की जय” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के साथ वीर शहीदों को नमन किया।
    4
    ब्यावर में गूंजा क्रांति का स्वर, शहीद दिवस पर वीरों को जोशीली श्रद्धांजलि
सेन्दडा /ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
ब्यावर। 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर शहर के भगत चौराहा स्थित भगत सिंह वृत्त पर अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर क्रांतिकारी अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में “इंकलाब जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च केवल एक तिथि नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इसी दिन वर्ष 1931 में भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरू को अंग्रेजी शासन ने फांसी देकर भारत की आवाज को दबाने का प्रयास किया था, लेकिन इन वीरों की शहादत ने पूरे देश में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित कर दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये वीर क्रांतिकारी केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं, जो हर युवा के दिल में देशभक्ति की अग्नि प्रज्वलित करते हैं। अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करते रहेंगे और समाज में जागरूकता फैलाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने हाथ उठाकर प्रतिज्ञा ली कि वे देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा शहीदों के सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान देंगे।
इस मौके पर भूपेंद्र धानका,सोनू चौहान,विक्रम रल,विशाल माथुर,प्रणव गहलोत,रवि पटेल,अजय,राज,धीरज गुरबानी,बिट्टू,मयंक सेन,रोहित जावा,रतन गुजर,मुकेश गोस्वामी,हेमंत पहलवान,राकेश ,सागर,मोहित,मयंक सेन,अक्षय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “भारत माता की जय” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के साथ वीर शहीदों को नमन किया।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.