logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुखिया से सवाल करोगे तो भौंकेंगे ये, क्योंकि तलवे चाटने का ही पैसा लेते हैं! 🐕👇 क्या आपके ग्राम पंचायत में भी ऐसे 'बिना पगार के बॉडीगार्ड' हैं, जिन्हें जनता की नहीं, सिर्फ प्रधान जी के फायदे की चिंता है? असली समाज सेवक वो है जो सच बोले, चमचागिरी ना करे। आपकी पंचायत का क्या हाल है? कमेंट में भड़ास निकालें! "अपने गाँव के उस 'चमचे' को यह वीडियो शेयर करो, जिसे प्रधान जी की जी-हुजूरी के अलावा कुछ नहीं आता!"

12 hrs ago
user_KHABAR WITH KK
KHABAR WITH KK
Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

मुखिया से सवाल करोगे तो भौंकेंगे ये, क्योंकि तलवे चाटने का ही पैसा लेते हैं! 🐕👇 क्या आपके ग्राम पंचायत में भी ऐसे 'बिना पगार के बॉडीगार्ड' हैं, जिन्हें जनता की नहीं, सिर्फ प्रधान जी के फायदे की चिंता है? असली समाज सेवक वो है जो सच बोले, चमचागिरी ना करे। आपकी पंचायत का क्या हाल है? कमेंट में भड़ास निकालें! "अपने गाँव के उस 'चमचे' को यह वीडियो शेयर करो, जिसे प्रधान जी की जी-हुजूरी के अलावा कुछ नहीं आता!"

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुखिया से सवाल करोगे तो भौंकेंगे ये, क्योंकि तलवे चाटने का ही पैसा लेते हैं! 🐕👇 क्या आपके ग्राम पंचायत में भी ऐसे 'बिना पगार के बॉडीगार्ड' हैं, जिन्हें जनता की नहीं, सिर्फ प्रधान जी के फायदे की चिंता है? असली समाज सेवक वो है जो सच बोले, चमचागिरी ना करे। आपकी पंचायत का क्या हाल है? कमेंट में भड़ास निकालें! "अपने गाँव के उस 'चमचे' को यह वीडियो शेयर करो, जिसे प्रधान जी की जी-हुजूरी के अलावा कुछ नहीं आता!"
    1
    मुखिया से सवाल करोगे तो भौंकेंगे ये, क्योंकि तलवे चाटने का ही पैसा लेते हैं! 🐕👇
क्या आपके ग्राम पंचायत में भी ऐसे 'बिना पगार के बॉडीगार्ड' हैं, जिन्हें जनता की नहीं, सिर्फ प्रधान जी के फायदे की चिंता है?
असली समाज सेवक वो है जो सच बोले, चमचागिरी ना करे। आपकी पंचायत का क्या हाल है? कमेंट में भड़ास निकालें!
"अपने गाँव के उस 'चमचे' को यह वीडियो शेयर करो, जिसे प्रधान जी की जी-हुजूरी के अलावा कुछ नहीं आता!"
    user_KHABAR WITH KK
    KHABAR WITH KK
    Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • डोभी में दस लक्षण महापर्व श्रद्धा,भक्ति और उत्सव के साथ मनाया जा रहा
    1
    डोभी में दस लक्षण महापर्व श्रद्धा,भक्ति और उत्सव के साथ मनाया जा रहा
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, गोटेगांव में मटर मंडी सहित 4 प्रमुख मांगें उठाईं!* नरसिंहपुर ! 18 सितम्बर 2026 गोटेगांव। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज भारतीय किसान संघ, गोटेगांव द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ ने प्रमुख रूप से गोटेगांव में मटर मंडी स्थापित किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग की फसल की लंबित राशि किसानों को शीघ्र प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में सोयाबीन, उड़द एवं मक्का की खराब हुई फसल का शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई गई। वहीं मंडी अधिनियम की धारा 36/3 को लागू कराने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
    1
    *किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, गोटेगांव में मटर मंडी सहित 4 प्रमुख मांगें उठाईं!*
नरसिंहपुर ! 18 सितम्बर 2026 
गोटेगांव। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज भारतीय किसान संघ, गोटेगांव द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की गई।
भारतीय किसान संघ ने प्रमुख रूप से गोटेगांव में मटर मंडी स्थापित किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग की फसल की लंबित राशि किसानों को शीघ्र प्रदान करने की मांग की गई।
ज्ञापन में सोयाबीन, उड़द एवं मक्का की खराब हुई फसल का शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई गई। वहीं मंडी अधिनियम की धारा 36/3 को लागू कराने की मांग की गई।
भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #Gadarwara पलोहा करजू नगर में सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन https://youtu.be/3YKtjRuTUqk?si=tilXk0ry_HUU5UKu
    1
    #Gadarwara पलोहा करजू नगर में सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
https://youtu.be/3YKtjRuTUqk?si=tilXk0ry_HUU5UKu
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महाविद्यालय में दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ बनखेड़ी। शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी में गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के तहत आशा के दीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीप जलाए। इसके साथ ही कक्षाओं में भी दीप प्रज्ज्वलित कर परिसर को रोशन किया। नोडल अधिकारी डॉ. आशीष बिल्लौरे ने बताया कि प्राचार्य गोपाल गुर्जर के मार्गदर्शन में आयोजित यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विद्यार्थियों को जिला, संभाग और राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। दीप प्रज्ज्वलन के बाद क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अनूप साहू ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नंदलाल पटेल ने किया तथा आभार राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगतसिंह बामनिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    महाविद्यालय में दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
बनखेड़ी। शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी में गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के तहत आशा के दीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीप जलाए। इसके साथ ही कक्षाओं में भी दीप प्रज्ज्वलित कर परिसर को रोशन किया।
नोडल अधिकारी डॉ. आशीष बिल्लौरे ने बताया कि प्राचार्य गोपाल गुर्जर के मार्गदर्शन में आयोजित यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विद्यार्थियों को जिला, संभाग और राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
दीप प्रज्ज्वलन के बाद क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अनूप साहू ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नंदलाल पटेल ने किया तथा आभार राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगतसिंह बामनिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_SATISH KUMAR
    SATISH KUMAR
    Advertising agency बनखेड़ी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रायसेन जिले के ​बाड़ी में सागौन माफिया और वन विभाग में टकराव: टीम पर पथराव कर भागे आरोपी, कार सहित 20 नग सागौन जब्त
    1
    रायसेन जिले के ​बाड़ी में सागौन माफिया और वन विभाग में टकराव: टीम पर पथराव कर भागे आरोपी, कार सहित 20 नग सागौन जब्त
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    13 min ago
  • करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
    1
    करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों 
मरीजों ने उठाया लाभ
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चलती ट्रेन से गिरी महिला, बेसुध पड़ी रही रेलवे ट्रैक पर: मंडीदीप में डॉक्टर की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा; 'जाको राखे साइयां' की कहावत हुई चरितार्थ मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोई...' यह कहावत रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप में उस वक्त चरितार्थ साबित हुई, जब बुधवार रात रेलवे ट्रैक पर एक जिंदगी और मौत के बीच झूलती महिला को नया जीवन मिल गया। चलती ट्रेन से गिरकर खून से लथपथ और बेसुध पड़ी महिला के लिए स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और एक डॉक्टर की सूझबूझ वरदान बन गई। क्या है पूरा मामला? बुधवार देर रात नाहर कंपनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक खौफनाक हादसा हुआ। चलती ट्रेन से अचानक एक महिला नीचे गिर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक किनारे बेसुध पड़ गई। रात के अंधेरे और सुनसान इलाके में महिला तड़पती रही, लेकिन किस्मत से वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। 108 एम्बुलेंस और अस्पताल टीम की मुस्तैदी ग्रामीणों ने बिना एक पल गंवाए तुरंत 108 एम्बुलेंस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में पड़ी महिला को तत्काल मंडीदीप के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर की सूझबूझ से मिली पहचान अस्पताल में नाईट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आयुष तिवारी ने बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत महिला का इमरजेंसी इलाज शुरू किया। महिला पूरी तरह बेसुध थी और उसके पास पहचान का कोई सीधा जरिया नहीं था। इलाज के साथ-साथ डॉक्टर तिवारी ने मानवता और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला के पास मिले पर्स की जांच की। पर्स में रखे एक पुराने पर्चे पर एक आशा कार्यकर्ता का मोबाइल नंबर दर्ज था। डॉक्टर ने तुरंत उस नंबर पर संपर्क साधा और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए महिला की पहचान जुटा ली। स्वास्थ्य में सुधार, परिजनों को मिली सूचना महिला की पहचान: अर्चना, पत्नी त्रिपाल ठाकुर (निवासी- पिपरिया)। वर्तमान स्थिति: मंडीदीप सिविल अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से अब उनकी हालत खतरे से बाहर है और सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। परिजनों से संपर्क: घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं। ग्रामीणों की इंसानियत, एम्बुलेंस टीम की तेजी और डॉक्टर आयुष तिवारी की इस सजगता की पूरे मंडीदीप शहर में जमकर सराहना हो रही है।
    4
    चलती ट्रेन से गिरी महिला, बेसुध पड़ी रही रेलवे ट्रैक पर: मंडीदीप में डॉक्टर की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा; 'जाको राखे साइयां' की कहावत हुई चरितार्थ
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोई...' यह कहावत रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप में उस वक्त चरितार्थ साबित हुई, जब बुधवार रात रेलवे ट्रैक पर एक जिंदगी और मौत के बीच झूलती महिला को नया जीवन मिल गया। चलती ट्रेन से गिरकर खून से लथपथ और बेसुध पड़ी महिला के लिए स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और एक डॉक्टर की सूझबूझ वरदान बन गई।
क्या है पूरा मामला? बुधवार देर रात नाहर कंपनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक खौफनाक हादसा हुआ। चलती ट्रेन से अचानक एक महिला नीचे गिर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक किनारे बेसुध पड़ गई। रात के अंधेरे और सुनसान इलाके में महिला तड़पती रही, लेकिन किस्मत से वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई।
108 एम्बुलेंस और अस्पताल टीम की मुस्तैदी ग्रामीणों ने बिना एक पल गंवाए तुरंत 108 एम्बुलेंस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में पड़ी महिला को तत्काल मंडीदीप के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टर की सूझबूझ से मिली पहचान अस्पताल में नाईट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आयुष तिवारी ने बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत महिला का इमरजेंसी इलाज शुरू किया। महिला पूरी तरह बेसुध थी और उसके पास पहचान का कोई सीधा जरिया नहीं था। इलाज के साथ-साथ डॉक्टर तिवारी ने मानवता और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला के पास मिले पर्स की जांच की।
पर्स में रखे एक पुराने पर्चे पर एक आशा कार्यकर्ता का मोबाइल नंबर दर्ज था। डॉक्टर ने तुरंत उस नंबर पर संपर्क साधा और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए महिला की पहचान जुटा ली।
स्वास्थ्य में सुधार, परिजनों को मिली सूचना
महिला की पहचान: अर्चना, पत्नी त्रिपाल ठाकुर (निवासी- पिपरिया)।
वर्तमान स्थिति: मंडीदीप सिविल अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से अब उनकी हालत खतरे से बाहर है और सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
परिजनों से संपर्क: घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं।
ग्रामीणों की इंसानियत, एम्बुलेंस टीम की तेजी और डॉक्टर आयुष तिवारी की इस सजगता की पूरे मंडीदीप शहर में जमकर सराहना हो रही है।
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.