Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। माधोपुर और ममता होटल के बीच नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में प्रकाश कुमार और साइना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली के खोखे बरामद किए हैं, जिससे यह साफ होता है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। मामले की पुष्टि ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
JMBNEWS
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। माधोपुर और ममता होटल के बीच नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में प्रकाश कुमार और साइना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली के खोखे बरामद किए हैं, जिससे यह साफ होता है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। मामले की पुष्टि ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by JMBNEWS1
- Post by न्यूज 30 बिहार1
- पटना/बख्तियारपुर: सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बख्तियारपुर-हरनौत फोरलेन गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मानसरोवर पंप के समीप स्थित धर्मकांटा के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नाजुक स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। घायलों की पहचान बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी सुनील कुमार के पुत्र सैना कुमार और वैशाली जिले के वीरपुर निवासी रुदल यादव के पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने चेहरे पर गमछा या कपड़ा बांध रखा था। अपराधियों ने सैना कुमार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें तीन गोलियां उसके सीने में जा लगीं। वहीं, पास में मौजूद प्रकाश कुमार को कंधे के पास गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बख्तियारपुर लाया गया। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए पटना (PMCH) रेफर कर दिया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। दबी जुबान में लोग इसे आपसी रंजिश और पूर्व के किसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फोरलेन जैसी व्यस्त जगह पर हुई इस वारदात ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।1
- समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर में, बिना छत, शौचालय, पानी, डेस्क, बेंच का चलरहा है,संस्कृत उच्च विधालय.1
- बिहार समस्तीपुर जन सुराज पार्टी के द्वारा विधान सभा स्तरीय बैठक संपन्न। बिहार में अपराधिक घटनाएं पर हुई विशेष चर्चा। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत स्थित पूजा भवन में जन सुराज पार्टी के द्वारा विधान सभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सहनी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने किया। बैठक में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए बिहार में बढ़ रहे लगातार अपराधी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई । कहां की अपराधी घटनाएं चिंता का बहुत बड़ा विषय है सरकार और विपक्ष इस मामले में दोनों असफल साबित हो रहे हैं। कमजोर विपक्ष विरोध के लायक भी नहीं है । इस दौरान कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की टिप्स देते हुए हर भूत पर सदस्यता एवं शक्तियां बढ़ाने की सलाह दी गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष स्थानीय मुद्दों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर एवं पार्टी के जेनेटिक एजेंडे को गांव-गांव तक पहुंचाने की भी बात कही मौके पर पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे इसी बैठक को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सिंह एवं उनके सहयोगियों ने विशेष जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें खास रिपोर्ट में1
- वैशाली जिले के महनार प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र पर आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच मोटोराइज्ड ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को आसान करना है। #Mahanar #VaishaliNews #BiharNews #Divyang #DivyangSashaktikaran #WheelchairDistribution #TricycleDistribution #BuniyaadKendra #PWDIndia #SocialWelfare #HelpingHands #GovernmentScheme #Empowerment #SelfReliance #GoodNews #PositiveNews #GroundReport #LocalNews #BreakingNews #ViralNews #MahanarBlock #BiharUpdates #SupportDivyang #InclusiveIndia1
- Post by सुनो सच बिहार1
- Post by JMBNEWS1