बख्तियारपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग: फोरलेन पर अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को मारी गोली, माधोपुर और वैशाली के युवक गंभीर रूप से घायल। पटना/बख्तियारपुर: सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बख्तियारपुर-हरनौत फोरलेन गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मानसरोवर पंप के समीप स्थित धर्मकांटा के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नाजुक स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। घायलों की पहचान बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी सुनील कुमार के पुत्र सैना कुमार और वैशाली जिले के वीरपुर निवासी रुदल यादव के पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने चेहरे पर गमछा या कपड़ा बांध रखा था। अपराधियों ने सैना कुमार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें तीन गोलियां उसके सीने में जा लगीं। वहीं, पास में मौजूद प्रकाश कुमार को कंधे के पास गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बख्तियारपुर लाया गया। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए पटना (PMCH) रेफर कर दिया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। दबी जुबान में लोग इसे आपसी रंजिश और पूर्व के किसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फोरलेन जैसी व्यस्त जगह पर हुई इस वारदात ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

- पटना/बख्तियारपुर: सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बख्तियारपुर-हरनौत फोरलेन गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मानसरोवर पंप के समीप स्थित धर्मकांटा के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नाजुक स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। घायलों की पहचान बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी सुनील कुमार के पुत्र सैना कुमार और वैशाली जिले के वीरपुर निवासी रुदल यादव के पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने चेहरे पर गमछा या कपड़ा बांध रखा था। अपराधियों ने सैना कुमार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें तीन गोलियां उसके सीने में जा लगीं। वहीं, पास में मौजूद प्रकाश कुमार को कंधे के पास गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बख्तियारपुर लाया गया। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए पटना (PMCH) रेफर कर दिया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। दबी जुबान में लोग इसे आपसी रंजिश और पूर्व के किसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फोरलेन जैसी व्यस्त जगह पर हुई इस वारदात ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।1
- Post by JMBNEWS1
- सोनार के घर लाखों की लूट, आखिर कब होगी गिरफ्तारी? प्रशासन पर उठे सवाल #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #LootCase #CrimeNews #GoldLoot #JewelleryRobbery #PoliceInvestigation #LawAndOrder #BiharPolice #CrimeAlert #PublicAnger #JusticeForVictim #AdminFail #BigBreaking1
- दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर की घटना, डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित पटनासिटी से रिपोर्ट: राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। इसके बाद ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार और फतुहा डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।1
- बिहारशरीफ नगर निगम 27.04.2026 को नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुई ,बैठक में मुख्य रूप से जनसुविधा, जलजमाव रोकथाम, सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन पर जोर दिया गया।1
- Post by सुनो सच बिहार1
- बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मटिओर गांव में सरपंच सुनील कुमार राय हत्याकांड के फरार प्राथमिकी अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाए इस्तहार।1
- Post by JMBNEWS1