logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़: भुवनेश्वरी चौक पर बड़ा हादसा टला, गड्ढे में फंसा 18 चक्का गिट्टी लदा ट्रक बाढ़ अनुमंडल के भुवनेश्वरी चौक पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिट्टी लदा एक 18 चक्का ट्रक फंस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह चौक बाढ़ शहर का लाइफलाइन माना जाता है, जहां से दिनभर भारी यातायात गुजरता है। ट्रक के फंसने के कारण सड़क पर जाम लगने की संभावना बढ़ गई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, समय रहते बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

4 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
4 hrs ago

बाढ़: भुवनेश्वरी चौक पर बड़ा हादसा टला, गड्ढे में फंसा 18 चक्का गिट्टी लदा ट्रक बाढ़ अनुमंडल के भुवनेश्वरी चौक पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिट्टी लदा एक 18 चक्का ट्रक फंस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह चौक बाढ़ शहर का लाइफलाइन माना जाता है, जहां से दिनभर भारी यातायात गुजरता है। ट्रक के फंसने के कारण सड़क पर जाम लगने की संभावना बढ़ गई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, समय रहते बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by न्यूज 30 बिहार
    1
    Post by न्यूज 30 बिहार
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    7 hrs ago
  • पटना/बख्तियारपुर: सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बख्तियारपुर-हरनौत फोरलेन गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मानसरोवर पंप के समीप स्थित धर्मकांटा के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नाजुक स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। घायलों की पहचान बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी सुनील कुमार के पुत्र सैना कुमार और वैशाली जिले के वीरपुर निवासी रुदल यादव के पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने चेहरे पर गमछा या कपड़ा बांध रखा था। अपराधियों ने सैना कुमार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें तीन गोलियां उसके सीने में जा लगीं। वहीं, पास में मौजूद प्रकाश कुमार को कंधे के पास गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बख्तियारपुर लाया गया। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए पटना (PMCH) रेफर कर दिया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। दबी जुबान में लोग इसे आपसी रंजिश और पूर्व के किसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फोरलेन जैसी व्यस्त जगह पर हुई इस वारदात ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
    1
    पटना/बख्तियारपुर: सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बख्तियारपुर-हरनौत फोरलेन गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मानसरोवर पंप के समीप स्थित धर्मकांटा के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नाजुक स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है।
घायलों की पहचान बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी सुनील कुमार के पुत्र सैना कुमार और वैशाली जिले के वीरपुर निवासी रुदल यादव के पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने चेहरे पर गमछा या कपड़ा बांध रखा था। अपराधियों ने सैना कुमार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें तीन गोलियां उसके सीने में जा लगीं। वहीं, पास में मौजूद प्रकाश कुमार को कंधे के पास गोली लगी है।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बख्तियारपुर लाया गया। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए पटना (PMCH) रेफर कर दिया है।
क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। दबी जुबान में लोग इसे आपसी रंजिश और पूर्व के किसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फोरलेन जैसी व्यस्त जगह पर हुई इस वारदात ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर में, बिना छत, शौचालय, पानी, डेस्क, बेंच का चलरहा है,संस्कृत उच्च विधालय.
    1
    समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर में, बिना छत, शौचालय, पानी, डेस्क, बेंच का चलरहा है,संस्कृत उच्च विधालय.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार समस्तीपुर जन सुराज पार्टी के द्वारा विधान सभा स्तरीय बैठक संपन्न। बिहार में अपराधिक घटनाएं पर हुई विशेष चर्चा। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत स्थित पूजा भवन में जन सुराज पार्टी के द्वारा विधान सभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सहनी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने किया। बैठक में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए बिहार में बढ़ रहे लगातार अपराधी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई । कहां की अपराधी घटनाएं चिंता का बहुत बड़ा विषय है सरकार और विपक्ष इस मामले में दोनों असफल साबित हो रहे हैं। कमजोर विपक्ष विरोध के लायक भी नहीं है । इस दौरान कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की टिप्स देते हुए हर भूत पर सदस्यता एवं शक्तियां बढ़ाने की सलाह दी गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष स्थानीय मुद्दों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर एवं पार्टी के जेनेटिक एजेंडे को गांव-गांव तक पहुंचाने की भी बात कही मौके पर पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे इसी बैठक को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सिंह एवं उनके सहयोगियों ने विशेष जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें खास रिपोर्ट में
    1
    बिहार समस्तीपुर 
जन सुराज पार्टी के द्वारा विधान सभा स्तरीय बैठक संपन्न।
बिहार में अपराधिक घटनाएं पर हुई विशेष चर्चा।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत स्थित पूजा भवन में जन सुराज पार्टी के द्वारा विधान सभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सहनी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने किया।
बैठक में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए बिहार में बढ़ रहे लगातार अपराधी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई ।
कहां की अपराधी घटनाएं चिंता का बहुत बड़ा विषय है सरकार और विपक्ष इस मामले में दोनों असफल साबित हो रहे हैं।
कमजोर विपक्ष विरोध के लायक भी नहीं है ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की टिप्स देते हुए हर भूत पर सदस्यता एवं शक्तियां बढ़ाने की सलाह दी गई। 
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष स्थानीय मुद्दों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर एवं पार्टी के जेनेटिक एजेंडे को गांव-गांव तक पहुंचाने की भी बात कही
मौके पर पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे
इसी बैठक को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सिंह एवं उनके सहयोगियों ने विशेष जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें खास रिपोर्ट में
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • वैशाली जिले के महनार प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र पर आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच मोटोराइज्ड ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को आसान करना है। #Mahanar #VaishaliNews #BiharNews #Divyang #DivyangSashaktikaran #WheelchairDistribution #TricycleDistribution #BuniyaadKendra #PWDIndia #SocialWelfare #HelpingHands #GovernmentScheme #Empowerment #SelfReliance #GoodNews #PositiveNews #GroundReport #LocalNews #BreakingNews #ViralNews #MahanarBlock #BiharUpdates #SupportDivyang #InclusiveIndia
    1
    वैशाली जिले के महनार प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र पर आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच मोटोराइज्ड ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को आसान करना है।
#Mahanar #VaishaliNews #BiharNews #Divyang #DivyangSashaktikaran
#WheelchairDistribution #TricycleDistribution #BuniyaadKendra
#PWDIndia #SocialWelfare #HelpingHands #GovernmentScheme
#Empowerment #SelfReliance #GoodNews #PositiveNews
#GroundReport #LocalNews #BreakingNews #ViralNews
#MahanarBlock #BiharUpdates #SupportDivyang #InclusiveIndia
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by सुनो सच बिहार
    1
    Post by सुनो सच बिहार
    user_सुनो सच बिहार
    सुनो सच बिहार
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.