Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 19/04/2026 को नैनीताल-उधमसिंह नगर के यशस्वी जन-लोकप्रिय सांसद श्री अजय भट्ट जी ने अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल के हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से भवाली डिपो के हल्द्वानी-नैनीताल-मुक्तेश्वर बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माननीय सांसद जी ने, इस अवसर पर कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में यह बस सेवा सार्वजनिक यातायात के लिए मिल का पत्थर साबित होगी और लोगों को सुविधा मिलेगी।
Jagdish Ballabh Sharma
आज दिनांक 19/04/2026 को नैनीताल-उधमसिंह नगर के यशस्वी जन-लोकप्रिय सांसद श्री अजय भट्ट जी ने अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल के हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से भवाली डिपो के हल्द्वानी-नैनीताल-मुक्तेश्वर बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माननीय सांसद जी ने, इस अवसर पर कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में यह बस सेवा सार्वजनिक यातायात के लिए मिल का पत्थर साबित होगी और लोगों को सुविधा मिलेगी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- विडियो देखें-नागपुर (महाराष्ट्र) नागपुर के हुड़केश्वर इलाके में स्थित SK बार (मानेवाड़ा चौक) की यह घटना वाकई विचलित करने वाली है। 16 अप्रैल 2026 की देर रात हुई इस हिंसा में न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, बल्कि यह समाज में बढ़ती असहनशीलता का भी उदाहरण है। बार मैनेजर तुषार वानखेड़े (38) ने रात करीब 12 बजे क्लोजिंग टाइम होने के कारण शराब परोसने से मना किया था। इससे नाराज होकर लगभग 10-12 युवकों ने बार में तोड़फोड़ की, करीब 20 शराब की बोतलें फोड़ीं और कांच की बोतलों से मैनेजर के सिर पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हुड़केश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जानलेवा हमले में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या का प्रयास (Attempt to Murder) जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकि "ना" कहने वाले कर्मचारी सुरक्षित महसूस कर सकें1
- नैनीताल के समीपवर्ती गेठिया के जंगल रविवार को धधकने शुरू हो गए। आग पर देर रात तक काबू नहीं पाया जा सका था।4
- Post by Kanchan Kanchan1
- दिनांक *18/04/2026* को वादी मेजर अजय पाठक पुत्र पूरन चन्द्र पाठक निवासी म0न0-1087/L, वार्ड नं0-6, गीतांजली गली, शीशमहल काठगोदाम द्वारा वॉकवे मॉल के पास एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने हुए संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उक्त व्यक्ति स्वयं को आर्मी में “मेजर” बताते हुए अपना नाम मेजर अमन बता रहा था। मेजर अजय पाठक को उक्त व्यक्ति की वर्दी धारण करने की शैली एवं गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने तत्काल क्षेत्र में मौजूद *पीसी-4 पुलिस टीम को सूचना* दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई, किन्तु वह अपने संबंध में कोई ठोस एवं सत्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-* *डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* उक्त सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवं *श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी* हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाना काठगोदाम लाया गया। प्रथम दृष्टया *सेना की वर्दी का दुरुपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों* को दृष्टिगत रखते हुए, वादी मेजर अजय पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर *श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम* के द्वारा थाना काठगोदाम में *FIR NO-54/26 धारा 168 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। *पूछताछ का विवरण:-* पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन पुत्र क्रिस्टोफर मसीह निवासी नौषर नसर, खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष बताया। वर्तमान में वह *सुचेतना समाज सेवा केन्द्र, निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास, थाना काठगोदाम* क्षेत्र में कार्यरत है। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उसे सेना के प्रति अत्यधिक आकर्षण है तथा सेना में भर्ती होने की तीव्र इच्छा थी, किन्तु भर्ती में असफल होने के कारण उसने सेना की वर्दी धारण की। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त व्यक्ति से आर्मी *इंटेलिजेंस यूनिट एवं सी0एम0पी0* द्वारा भी पूछताछ की जा रही है। *पुलिस टीम:-* उ0नि0 केदार सिंह राणा का0 चालक दीपक कुंवर1
- बिलासपुर में हाईवे चौड़ीकरण जद में आई दो दरगाहों पर रात के अंधेरे में प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन और सभासद की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोमवार को पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मौहम्मद हसन खां ने कहा कि यह बहुत बड़ा 'जुल्म ज्यादती' हैं,उनके बुजुर्ग हज़रत सादिक शाह मियां और बिशारद नगर स्थित साहू शाह मियां की यह दोनों दरगाहें कई सौ सालों पुरानी थीं।इन दरगाहों के शहीद करने के पीछे प्रशासन की क्या मानसिकता थी,उन्हें नही पता लेकिन इसका फैसला ऊपर वाला करेगा।उन्होंने कहा हम कमजोर है, मजलूम है, लेकिन हमारे साथ ऊपर वाला है,और इसका फैसला वही करेगा! उसके घर में देर है,अंधेर नहीं।पूर्व चेयरमैन ने कहा कि मुस्लिम समाज 'अल्लाह' से ही फरियाद कर सकता हैं,क्योकि यहां उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। मुतावल्लियों को आश्वासन दिया गया था कि सिर्फ एक से दो मीटर जगह ली जाएगी,जिस पर उनके द्वारा वह स्वयं ही दरगाहों को शिफ्ट कराने की कवायद शुरू किए हुए थें,मगर प्रशासन ने एक पक्ष को सुनकर यह कार्रवाई की वह निंदनीय है, इसका खामियाजा भुगतेंगे जल्द ऊपर वाला इंसाफ करेगा। उधर नगरपालिका परिषद केए वार्ड नं 21 के सभासद फ़ैज़ान खां ने कहा कि वह पिछले पंद्रह दिनों से दोनों ही दरगाहों के मुतावल्लियों को लेकर इधर उधर घूम रहे थें प्रशासन से लेकर कृषि राज्यमंत्री तक से मिलें मगर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला।आरोप लगाया कि रात में जब अंधेरे में ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई तो,मौके पर पहुंचें उनके साथ सभासद मोहसिन खां भी लेकिन फोर्स ने उन्हें अंदर जाने नही दिया।यह कार्रवाई निंदनीय है और वह न्यायालय की शरण लेंगे।1
- उत्तराखंड:विदेश में नौकरी का झांसा देकर एक करोड़ रुपये ठगे1
- पीएम मोदी1
- रविवार को खूबसूरत शुक्र ग्रह और चंद्रमा एक दूसरे के करीब पहुंच गए। यह नजारा बेहद खूबसूरत था।4