Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारां नहर निर्माण फिर शुरू, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates बारां नहर निर्माण फिर शुरू, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
Etv9 national news
बारां नहर निर्माण फिर शुरू, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates बारां नहर निर्माण फिर शुरू, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
More news from राजस्थान and nearby areas
- बारां नहर निर्माण फिर शुरू, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates बारां नहर निर्माण फिर शुरू, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates1
- बनेठा थाना इलाके में अवैध हथियारों की सूचना से क्षेत्र में फैली सनसनी-पुलिस कार्यवाही पर उठने लगे सवाल, भागचंद सैनी हत्याकांड के बीच रूपवास-ककोड़ क्षेत्र में फिर से हथियार व बारूद मिलने की चर्चा-कई लोगों को डिटेन कर पूछताछ जारी दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। उनियारा सर्किल के बनेठा थाना क्षेत्र में शनिवार, 9 मई को उस समय सनसनी फैल गई, जब रूपवास-ककोड़ के पास पहाड़ी इलाके में आधा दर्जन अवैध हथियार और बारूद मिलने की सूचना सामने आई। हालांकि देर रात तक पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन पूरे क्षेत्र में घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। सूत्रों के अनुसार सूचना मिलते ही बनेठा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ा दी गईं। वहीं रूपवास ग्राम पंचायत के सरपंच (प्रशासक) छोटूलाल मीणा सहित ग्रामीणों ने कथित तौर से आरोप लगाया कि पुलिस ने शनिवार दिन में राजेन्द्र बैरवा को फोन कर थाने पर बुलाया तथा देर रात गांव में दबिश देकर रूपवास से बाबू हरिजन, गड़ूल, चन्नी हरिजन सहित कुल चार जनों को तथा ककोड़ क्षेत्र से भी कुछ लोगों को पूछताछ के नाम पर हिरासत में लिया। जानकारी यह भी है कि बाबूलाल हरिजन को कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या के बाद भी पूछताछ के लिए डिटेन किया था और बाद में पूछताछ कर छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों का कथित रूप से आरोप है कि इन लोगों को ककोड़ पुलिस चौकी और बनेठा थाना में घंटों बैठाकर परेशान किया गया और थाने में बंद कर दिया गया। ग्रामीणों में बिना स्पष्ट जानकारी लंबे समय तक थाने में बैठाने की कार्रवाई को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस रूपवास और ककोड़ क्षेत्र के कुछ लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं उनियारा पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रही हैं। इधर, ककोड़ चौकी पर तैनात सिपाही भागचंद सैनी की 3 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश और चर्चित हत्याकांड का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब अवैध हथियारों की सूचना ने पूरे इलाके का माहौल फिर गर्मा दिया है। ग्रामीणों और आमजन के बीच पुलिस की कार्यशैली तथा हत्याकांड के खुलासे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने भागचंद सैनी हत्याकांड में ट्रक-ट्रेलर चालक जीजा-साला को शिकारी बताते हुए गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन अब क्षेत्र में यह सवाल भी उठने लगे हैं कि गिरफ्तार आरोपी ही वास्तविक हत्यारे हैं या मामले में अभी और परतें खुलना बाकी हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में संभावित सह-आरोपियों का उल्लेख किए जाने के बाद संशय और चर्चाएं और तेज हो गई हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों, आमजन और क्षेत्रीय लोगों में उत्सुकता और संशय का माहौल बना हुआ है। पुलिस की आगामी कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1
- उनियारा,,,,भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने उनियारा देवली में पानी की किल्लत को लेकर जिला कलेक्टर से की वार्ता,, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र समस्याओं से निजात दिलाने की बात को लेकर दिया आश्वासन संदीप गुप्ता, उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में कई गांव में पेयजल समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है इसके लिए भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने जिला कलेक्टर कार्यालय के वहां इकट्ठे होकर पानी की समस्या की बात रखी। बाद में जिला कलेक्टर कार्यालय में नरेश मीणा ने समस्याओं से अवगत करवाया इस पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र ही इन समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही। इस पर नरेश मीणा ने कहा कि उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई जगह पेयजल सप्लाई नहीं है जबकि क्षेत्र में गलवा बांध सहित अन्य कहीं बांध बांधे हुए हैं। साथ बीसलपुर का पानी गांव तक पहुंच रहा है लेकिन फिर भी दिया तले अंधेरा हो रहा है और समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है इस पर शीघ्र आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा गया।2
- दूनी में वाटर लाइन डालने के बाद सड़क का दोबारा निर्माण नहीं हुआ, जिससे सड़क और नाली दोनों टूट गए हैं। अब गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।3
- टोंक जिले के उनियारा उपखंड में एक सूने मकान से अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं, वहीं स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।1
- सभी क्षेत्रवासी भक्ति रस का आनंद लें रहे हैं।1
- जयपुर: रिंग रोड वाटिका टोल पर RTO की 'अवैध वसूली' का वीडियो वायरल जयपुर। राजस्थान की राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच एक बार फिर परिवहन विभाग (RTO) सुर्खियों में है। जयपुर रिंग रोड स्थित वाटिका टोल प्लाजा पर RTO कर्मियों द्वारा अवैध वसूली का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिंग रोड से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों और ट्रकों को रोककर उनसे कथित तौर पर एंट्री के नाम पर रुपयों का लेन-देन किया जा रहा है। चौकी बनाकर वसूली: स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि वाटिका टोल के पास RTO की टीम नियम विरुद्ध तरीके से नाका लगाकर बैठती है। बिना रसीद के पैसे: आरोप है कि ओवरलोडिंग या कागजों की कमी का डर दिखाकर चालकों से मोटी रकम वसूली जाती है और इसकी कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी जाती। धमकाने का आरोप: वीडियो बनाने वाले व्यक्ति और कुछ चालकों ने दावा किया है कि विरोध करने पर उन्हें भारी-भरकम चालान काटने की धमकी दी जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स राजस्थान सरकार और परिवहन मंत्री को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर सरेआम इस तरह की गतिविधियां प्रशासन की नाक के नीचे चल रही हैं।1
- दीपिका श्रीवास्तव को बूंदी जिले में जनगणना के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की गई, जिससे जिले को पहचान मिली।1