Shuru
Apke Nagar Ki App…
कन्नौद में जन्माष्टमी पर साजन कॉन्वेंट बोर्डिंग स्कूल की ट्रैक्टर रैली.. रैली में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां सजाई गईं, जिसमें स्कूल के बच्चे व शिक्षक शामिल हुए। लेकिन नाबालिगों के ट्रैक्टर चलाने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आस्था जरूरी है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी है।
Reporter Puspendra
कन्नौद में जन्माष्टमी पर साजन कॉन्वेंट बोर्डिंग स्कूल की ट्रैक्टर रैली.. रैली में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां सजाई गईं, जिसमें स्कूल के बच्चे व शिक्षक शामिल हुए। लेकिन नाबालिगों के ट्रैक्टर चलाने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आस्था जरूरी है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोदी ने 2014 में बीजेपी कार्यालय बनाने का संकल्प लिया था..... नड्डा जी विकास बता रहे..... 290 बन गये, 105 बन रहे हैं, 123 के लिये जमीन ले ली गयी। सभी कार्यालय सुसज्जित और होटलों जैसी सुविधा को मात दे रहे हैं।1
- कृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों , नृत्य , मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं दही हांडी के माध्यम से जन्माष्टमी पर्व की सुंदर झलक प्रस्तुत की । श्री बालाजी एकेडमी में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया कन्नौद। श्री बालाजी एकेडमी में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों , नृत्य , मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं दही हांडी के माध्यम से जन्माष्टमी पर्व की सुंदर झलक प्रस्तुत की । जन्माष्टमी उत्सव को लेकर श्री बालाजी एकेडमी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला,4
- एसडीओपी के आश्वासन के बाद निरस्त हुआ सिद्धीकगंज थाने का घेराव गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में कार्रवाई की मांग, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन । सिद्धीकगंज थाने में पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज एवं मारपीट के लगाए गए आरोपों को लेकर प्रस्तावित थाना घेराव को एसडीओपी दामोदर गुप्ता के आश्वासन के बाद निरस्त कर दिया गया। आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी ने मामले में जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं हेमंत सिंह, ग्राम खाचरोद निवासी ने पुलिस अधीक्षक सीहोर को 4 सितंबर को आवेदन देकर शिकायत की थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि 1 सितंबर की शाम एक वाहन में गाय माता को वध के लिए ले जाने की सूचना पुलिस चौकी पर दी गई थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार सूचना पर कार्रवाई नहीं होने के बाद उनकी टीम ने वाहन का पीछा किया और वाहन में मौजूद लोगों से गायों को उतारकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कहा। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वाहन चालक ने चलती गाड़ी से गायों को उतार दिया और वाहन लेकर भाग गया। इसके बाद शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वाहन की तलाश के दौरान पुलिस ने एक अन्य स्थान से वाहन को पकड़ा। आवेदन में पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा बिना पूछताछ के कुछ कार्यकर्ताओं को थाने ले जाने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा दर्ज प्रकरण को निरस्त करने की मांग की थी। इसी मांग को लेकर 5 सितंबर दोपहर 12 बजे सिद्धीकगंज थाने के घेराव की घोषणा की गई थी। आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित घेराव की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से चर्चा की। एसडीओपी दामोदर गुप्ता द्वारा मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रस्तावित थाना घेराव निरस्त कर दिया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के आधार पर फिलहाल आंदोलन नहीं किया जाएगा। यदि मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है तो आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। नोट: पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के आवेदन पर आधारित हैं। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।2
- महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, हरदा/टिमरनी-मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार महाविद्यालय, टिमरनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से परिचित कराना तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। जन्मोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा में संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन्माष्टमी महोत्सव को जीवंत बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संजना उईके, भावना गोडकर, साधना दुबे, संदीप परते, रानी भिलाला, मुस्कान, शिवम दायमा, सिनम खान, मुस्कान , योगिता गोडकर, मोनिका उईके एवं पिंकी सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने महाविद्यालय परिसर को भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के कर्म, कर्तव्य, प्रेम, समर्पण एवं धर्म के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण वातावरण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ।2
- देवास। बागली में सनसनी: दूध गर्म करते ही बना रबड़-जैली, चिंगम की तरह खिंचा; खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।1
- पुनासा/मुंदी जन - विश्वास शिविर में ग्रामीणों को मंच से अपने अंदाज में संबोधित करते मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हरसूद छनेरा में यदुवंशम् वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्वाभिमान वाहन यात्रा और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई1
- कन्नौद में जन्माष्टमी पर साजन कॉन्वेंट बोर्डिंग स्कूल की ट्रैक्टर रैली.. रैली में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां सजाई गईं, जिसमें स्कूल के बच्चे व शिक्षक शामिल हुए। लेकिन नाबालिगों के ट्रैक्टर चलाने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आस्था जरूरी है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी है।1