logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कालाढूंगी में खतरे को देखते हुए स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया गया है। इस कार्य के पूरा होने पर क्षेत्र की जनता ने कालाढूंगी चेयरमैन और लोकनिर्माण विभाग का आभार जताया है।

10 hrs ago
user_Zahid habibi
Zahid habibi
कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
10 hrs ago

कालाढूंगी में खतरे को देखते हुए स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया गया है। इस कार्य के पूरा होने पर क्षेत्र की जनता ने कालाढूंगी चेयरमैन और लोकनिर्माण विभाग का आभार जताया है।

More news from Nainital and nearby areas
  • प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड में भी सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच किया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास का घेराव सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने हाल ही में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों के लिए पूरी तरह से कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।
    1
    प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड में भी सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच किया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास का घेराव सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने हाल ही में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों के लिए पूरी तरह से कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    6 hrs ago
  • कालाढूंगी में खतरे को देखते हुए स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया गया है। इस कार्य के पूरा होने पर क्षेत्र की जनता ने कालाढूंगी चेयरमैन और लोकनिर्माण विभाग का आभार जताया है।
    1
    कालाढूंगी में खतरे को देखते हुए स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया गया है। इस कार्य के पूरा होने पर क्षेत्र की जनता ने कालाढूंगी चेयरमैन और लोकनिर्माण विभाग का आभार जताया है।
    user_Zahid habibi
    Zahid habibi
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में नैनीताल स्थित सुखाताल झील क्षेत्र में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान झील और उसके आसपास बिखरे प्लास्टिक, कांच की बोतलों, खाद्य पदार्थों के रैपर और अन्य गैर-जैव अपघटनीय कचरे को एकत्र कर सफाई की गई। प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सुखाताल झील की अत्यंत दयनीय स्थिति, पर्यावरणीय क्षरण और प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी तथा जिलाधिकारी नैनीताल को पूर्व में पत्र भेजा गया था। निरीक्षण में पाया गया था कि वॉकिंग ट्रैक पर कचरा बिखरा है और सार्वजनिक बेंचों का उपयोग असामाजिक तत्वों द्वारा शराब एवं मादक पदार्थों के सेवन के लिए किया जा रहा है। सदस्य सचिव ने स्पष्ट किया कि करदाताओं के धन से बनी सार्वजनिक परिसंपत्तियों को प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण नष्ट नहीं होने दिया जा सकता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या एजेंसियों पर जिम्मेदारी तय कर विधिसम्मत कार्रवाई आवश्यक है। इसी क्रम में कार्यपालक अध्यक्ष के आदेशानुसार विभिन्न विद्यालयों के 350 छात्रों, नगर पालिका परिषद, झील विकास प्राधिकरण, वन विभाग, जिले के अधिकार मित्रों (PLV) और विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने श्रमदान कर वृहद सफाई की और वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने "ना गंदगी करेंगे, ना किसी को करने देंगे" का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशेष कार्य अधिकारी हर्ष यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल तथा अधिशासी अभियंता रोहिताश सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में नैनीताल स्थित सुखाताल झील क्षेत्र में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान झील और उसके आसपास बिखरे प्लास्टिक, कांच की बोतलों, खाद्य पदार्थों के रैपर और अन्य गैर-जैव अपघटनीय कचरे को एकत्र कर सफाई की गई। प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सुखाताल झील की अत्यंत दयनीय स्थिति, पर्यावरणीय क्षरण और प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी तथा जिलाधिकारी नैनीताल को पूर्व में पत्र भेजा गया था। निरीक्षण में पाया गया था कि वॉकिंग ट्रैक पर कचरा बिखरा है और सार्वजनिक बेंचों का उपयोग असामाजिक तत्वों द्वारा शराब एवं मादक पदार्थों के सेवन के लिए किया जा रहा है।

सदस्य सचिव ने स्पष्ट किया कि करदाताओं के धन से बनी सार्वजनिक परिसंपत्तियों को प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण नष्ट नहीं होने दिया जा सकता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या एजेंसियों पर जिम्मेदारी तय कर विधिसम्मत कार्रवाई आवश्यक है। इसी क्रम में कार्यपालक अध्यक्ष के आदेशानुसार विभिन्न विद्यालयों के 350 छात्रों, नगर पालिका परिषद, झील विकास प्राधिकरण, वन विभाग, जिले के अधिकार मित्रों (PLV) और विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने श्रमदान कर वृहद सफाई की और वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने "ना गंदगी करेंगे, ना किसी को करने देंगे" का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशेष कार्य अधिकारी हर्ष यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल तथा अधिशासी अभियंता रोहिताश सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन की निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न कार्यालय कक्षों, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार और सुलभ प्रसाधन व्यवस्था समेत अन्य सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, जिससे आम जनता को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया थाना भवन पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस निरीक्षण के अवसर पर नैनीताल के पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, पुलिस लाइन नैनीताल के प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, सहायक अभियंता जयांक पांडे, कोतवाली बनभूलपुरा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह और भवन लिपिक दीपा मिराल सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन की निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न कार्यालय कक्षों, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार और सुलभ प्रसाधन व्यवस्था समेत अन्य सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, जिससे आम जनता को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया थाना भवन पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस निरीक्षण के अवसर पर नैनीताल के पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, पुलिस लाइन नैनीताल के प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, सहायक अभियंता जयांक पांडे, कोतवाली बनभूलपुरा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह और भवन लिपिक दीपा मिराल सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Local khabre NTL
    Local khabre NTL
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    22 hrs ago
  • केंद्र सरकार की नीतियों और लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मोर्चा खोल दिया है। नैनीताल क्लब में मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सह-प्रभारी मनोज यादव ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 12 साल से लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। इसी अविश्वास के कारण लाखों छात्रों ने री-नीट (RE-NEET) परीक्षा से भी दूरी बना ली है। मनोज यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे कहते थे कि धर्म खतरे में है, लेकिन आज पेपर लीक घोटालों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। कांग्रेस नेता ने इस गंभीर मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में जवाब देने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
    1
    केंद्र सरकार की नीतियों और लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मोर्चा खोल दिया है। नैनीताल क्लब में मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सह-प्रभारी मनोज यादव ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 12 साल से लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। इसी अविश्वास के कारण लाखों छात्रों ने री-नीट (RE-NEET) परीक्षा से भी दूरी बना ली है।

मनोज यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे कहते थे कि धर्म खतरे में है, लेकिन आज पेपर लीक घोटालों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

कांग्रेस नेता ने इस गंभीर मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में जवाब देने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीर बहादुर के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की धरपकड़ न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत गिल, सन्नी कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीर बहादुर के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की धरपकड़ न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत गिल, सन्नी कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तराखंड के गदरपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भारी हंगामा और मारपीट हो गई, जब अपनी बात रखने पहुंचे युवाओं के साथ कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। युवाओं की बात सुनने और उनके सुझाव लेने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के मंच पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा मौजूद थे। लोकतांत्रिक संवाद का यह कार्यक्रम देखते ही देखते मारपीट और नारेबाजी का अखाड़ा बन गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वंश शर्मा, नीरज गौतम और उनका एक साथी संवाद के दौरान अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। मामला मंच तक पहुंचा तो विधायक अरविंद पांडे ने कार्यकर्ताओं से उन्हें वापस लाकर बैठाने और उनकी बात सुनने को कहा। इसके बाद वंश शर्मा मंच के सामने जाकर बैठ गए। आरोप है कि इसी बीच एक भाजपा कार्यकर्ता ने वंश शर्मा के हाथ से संवाद के लिए तैयार प्रश्नों की कॉपी छीनकर फाड़ दी। इसका विरोध करते हुए वंश शर्मा ने नारेबाजी शुरू की, तो कई भाजपा कार्यकर्ता उन पर टूट पड़े और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वंश शर्मा को भीड़ से निकालकर थाने ले गई। थाने में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता थाने पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंच पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सवाल पूछने पर हुई इस पिटाई के बाद अब विपक्ष भाजपा के 'युवा संवाद' पर लगातार सवाल उठा रहा है।
    1
    उत्तराखंड के गदरपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भारी हंगामा और मारपीट हो गई, जब अपनी बात रखने पहुंचे युवाओं के साथ कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। युवाओं की बात सुनने और उनके सुझाव लेने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के मंच पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा मौजूद थे। लोकतांत्रिक संवाद का यह कार्यक्रम देखते ही देखते मारपीट और नारेबाजी का अखाड़ा बन गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वंश शर्मा, नीरज गौतम और उनका एक साथी संवाद के दौरान अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। मामला मंच तक पहुंचा तो विधायक अरविंद पांडे ने कार्यकर्ताओं से उन्हें वापस लाकर बैठाने और उनकी बात सुनने को कहा। इसके बाद वंश शर्मा मंच के सामने जाकर बैठ गए। आरोप है कि इसी बीच एक भाजपा कार्यकर्ता ने वंश शर्मा के हाथ से संवाद के लिए तैयार प्रश्नों की कॉपी छीनकर फाड़ दी। इसका विरोध करते हुए वंश शर्मा ने नारेबाजी शुरू की, तो कई भाजपा कार्यकर्ता उन पर टूट पड़े और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वंश शर्मा को भीड़ से निकालकर थाने ले गई। थाने में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता थाने पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंच पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सवाल पूछने पर हुई इस पिटाई के बाद अब विपक्ष भाजपा के 'युवा संवाद' पर लगातार सवाल उठा रहा है।
    user_Ram dulal chakrawarty
    Ram dulal chakrawarty
    Aadhar center गदरपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.