Shuru
Apke Nagar Ki App…
शब-ए-बरात पर इबादत और रौशनी का माहौल शब-ए-बरात के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ रात गुजारी। इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों को रौशन किया, वहीं मस्जिदों और अन्य इबादतगाहों को खूबसूरती से सजाया गया। कमोबेश मुस्लिम आबादी के हर घर में रौशनी नजर आई। रात भर लोग इबादत में मशगूल रहे। कब्रिस्तानों में जाकर मरहूमों की मगफिरत के लिए फातिहा पढ़ी गई और मजारों पर दुआएं मांगी गईं। बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिदों में ठहरकर नमाज, तिलावत और दुआओं में लगे रहे। पूरे इलाके में शब-ए-बरात की बरकत और अमन-चैन का माहौल बना रहा।
कुमार पंकज
शब-ए-बरात पर इबादत और रौशनी का माहौल शब-ए-बरात के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ रात गुजारी। इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों को रौशन किया, वहीं मस्जिदों और अन्य इबादतगाहों को खूबसूरती से सजाया गया। कमोबेश मुस्लिम आबादी के हर घर में रौशनी नजर आई। रात भर लोग इबादत में मशगूल रहे। कब्रिस्तानों में जाकर मरहूमों की मगफिरत के लिए फातिहा पढ़ी गई और मजारों पर दुआएं मांगी गईं। बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिदों में ठहरकर नमाज, तिलावत और दुआओं में लगे रहे। पूरे इलाके में शब-ए-बरात की बरकत और अमन-चैन का माहौल बना रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात जिले में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पर दिनांक 28.01.2026 को वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को गांव का ही विपक्षी विशाल पुत्र गोविन्द कश्यप दिनांक 22.01.2026 को समय करीब 12 बजे कस्बा मुंगीसापुर से बहला फुसलाकर अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर मुंगीसापुर ओयो होटल ले जाने व वादिनी की नाबालिग पुत्री को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर बलात्कार करना एवं होश आने पर वादिनी की नाबालिग पुत्री द्वारा शोर मचाने पर किसी को बताने पर चाकू से काट डालने, तथा विशाल व उसका दोस्त लल्ला पुत्र नन्हे कश्यप द्वारा मारपीट, जाति सूचक गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना डेरापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 0021/2026 धारा 65(1)137(2)/123/127(2)/115(2)/352/351(3)/61(2) बीएनएस ¾(2) पॉक्सो एक्ट व 3(2) एससी/ एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त की विवेचना सीओ डेरापुर सौरभ वर्मा द्वारा सम्पादित की जा रही है। थाना पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्त विशाल पुत्र गोविन्द कश्यप निवासी ग्राम अगवासी थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात को डुबकी पुल से भडपुरा की ओर देवेन्द्र नायक के खेत के पास ग्राम भड़पुरा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है इस बाबत डेरापुर इंस्पेक्टर संजेश कुमार ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और एससी एसटी एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है1
- शब-ए-बरात पर इबादत और रौशनी का माहौल शब-ए-बरात के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ रात गुजारी। इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों को रौशन किया, वहीं मस्जिदों और अन्य इबादतगाहों को खूबसूरती से सजाया गया। कमोबेश मुस्लिम आबादी के हर घर में रौशनी नजर आई। रात भर लोग इबादत में मशगूल रहे। कब्रिस्तानों में जाकर मरहूमों की मगफिरत के लिए फातिहा पढ़ी गई और मजारों पर दुआएं मांगी गईं। बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिदों में ठहरकर नमाज, तिलावत और दुआओं में लगे रहे। पूरे इलाके में शब-ए-बरात की बरकत और अमन-चैन का माहौल बना रहा।1
- जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। थाना डेरापुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बीते 30 जनवरी को पीड़िता की मां द्वारा थाना डेरापुर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत में बताया गया कि 24 जनवरी की रात गांव के ही जयवीर पुत्र साहूकार उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब परिजनों ने अभियुक्त के घरवालों से शिकायत की तो उनके द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या 23/26 पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता की बरामदगी की। पीड़िता के धारा 183 के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। थाना डेरापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामित अभियुक्त जयवीर निवासी मोहर सिंह का पुरवा को डुबकी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी डेरापुर संजेश कुमार ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।1
- औरैया राधे राधे हरिओम तिवारी संवाददाता औरैया खबर को देखिए3
- विशाल रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15 से 23 फरवरी तक औरैया जनपद के सहार ब्लॉक के धुपखरी में स्थित श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर खेड़ा में 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक और आर्थिक चेतना को जागृत करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन 1 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। यह जानकारी भुवनेश्वर सेवा समिति द्वारा दी गई है।3
- फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर निवासी एक युवक का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र पुत्र करण सिंह, उम्र लगभग 33 वर्ष, बुधवार को मुढ़ी बंबा के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया। सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को अचेत देखकर तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।1
- औरैया पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्करी करने बाला अभियुक्त1
- लखीमपुर खीरी से निकले पांच युवक, जय श्रीराम–बम भोले के जयघोष के साथ कामतानाथ धाम की पैदल यात्रा पर लखीमपुर खीरी जिले के अलीपुर गांव से पांच युवक हाथों में झंडा लेकर जय श्रीराम व बम भोले के जयघोष के साथ चित्रकूट स्थित कामतानाथ धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं। श्रद्धालु युवकों का जत्था बुधवार को झींझक नगर पहुंचा, जहां से मंगलपुर होते हुए आगे की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान युवकों में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर यात्रा की सफलता की कामना की।1