Shuru
Apke Nagar Ki App…
सर्वेश कुमार शुक्ला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by सर्वेश कुमार शुक्ला1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 की ओर से वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।1
- गोरखपुर के गगहा में पीएम मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद गगहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- संतकबीरनगर में दिल्ली की घटना में दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। कैंडल मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम सिंह यादव ने छात्रों के संघर्ष को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में छात्रों द्वारा उठाई गई आवाज और लंबे संघर्ष के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, जिसे उन्होंने छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने अपने अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठाई, उनका यह संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा। राम सिंह यादव ने कहा कि दिवंगत छात्र-छात्राओं को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।1
- देवरिया के डीएम कार्यालय पर पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा द्वारा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद डीएम सर ने इसमें उठाई गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।1
- वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस के अवसर पर गोरखपुर मंडल के पनियरा, पिपराइच और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पनियरा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी राजेश निषाद के नेतृत्व में हजारों मछुआरों ने इस शहादत दिवस में सहभागिता की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप के हाथों 1,000 गरीब छात्राओं को मुफ्त साइकिलों का वितरण किया गया, जिसे राजेश निषाद ने अपने निजी पैसों से उपलब्ध कराया था। इसके साथ ही महिलाओं में साड़ियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रत्याशी राजेश निषाद ने कहा कि घटना के बाद अगर किसी ने वीरांगना फूलन देवी का सहयोग किया, तो वह स्वर्गीय मुलायम सिंह थे, जिन्होंने उन्हें सदन में भेजने का काम किया था। वहीं मीडिया से बात करते हुए राजपाल कश्यप ने कहा कि कार्यक्रम में जुटा यह जनसैलाब भारतीय जनता पार्टी की पूरी तरह से सफाई तय होने का संकेत दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही मछुआरों के बारे में सोचा है, जबकि भाजपा कार्यालय में शहादत दिवस न मनाना उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।1
- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच मांगों पर बात बन गई है। अपनी मांगों पर सहमति बनने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से अपना आंदोलन वापस ले लिया है।1
- सूर्यांश न्यूज़ की ओर से सभी देशवासियों को देव एकादशी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।1