logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़-कोतवाली थाना क्षेत्र मे बसों से अवैध वसूली गैंग सरगना के अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर,गैंग सरगना नरेंद्र सिंह राजावत ने तालाब भूमि पर किया हुआ था कब्जा,तहसीलदार नरेंद्र मीणा के निर्देशन में की गई कार्यवाही,बुलडोजर की मदद से आवे अतिक्रमण किया ध्वस्त,करीब 3 हजार स्क्वायर फीट भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त,डीएसपी हर्षराज सिंह सहित भारी पुलिस जाब्ता भी मौके पर रहा मौजूद,अवैध अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन का कड़ा संदेश, झालावाड़ मे आज जिला पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसो मे अवैध वसूली करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोडवेज बसों में वसूली करने वाले गैंग के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह द्वारा इलाके के धनवाडा तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। झालरापाटन तहसीलदार नरेंद्र मीणा के निर्देशन में राजस्व अमले ने पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसों में अवैध वसूली करने वाले गैंग के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत के द्वारा तालाब की करीब 3000 स्क्वायर फीट भूमि पर किए गए अतिक्रमण को पीला पंजा चला कर ध्वस्त कर दिया । गौरतलब है कि गत महीनो मे झालावाड़ पुलिस ने रोडवेज बसों में कंडक्टरों से अवैध वसूली करने वाले एसटीडी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की थी। और पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार किया था । अब पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना नरेंद्र सिंह के द्वारा तालाब भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की है । प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि और जल स्रोतों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती लगातार जारी रहेगी। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा ।

13 hrs ago
user_HARI MOHAN CHUDAWAT
HARI MOHAN CHUDAWAT
Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
13 hrs ago

झालावाड़-कोतवाली थाना क्षेत्र मे बसों से अवैध वसूली गैंग सरगना के अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर,गैंग सरगना नरेंद्र सिंह राजावत ने तालाब भूमि पर किया हुआ था कब्जा,तहसीलदार नरेंद्र मीणा के निर्देशन में की गई कार्यवाही,बुलडोजर की मदद से आवे अतिक्रमण किया ध्वस्त,करीब 3 हजार स्क्वायर फीट भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त,डीएसपी हर्षराज सिंह सहित भारी पुलिस जाब्ता भी मौके पर रहा मौजूद,अवैध अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन का कड़ा संदेश, झालावाड़ मे

आज जिला पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसो मे अवैध वसूली करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोडवेज बसों में वसूली करने वाले गैंग के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह द्वारा इलाके के धनवाडा तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। झालरापाटन तहसीलदार नरेंद्र मीणा के निर्देशन में राजस्व अमले ने पुलिस जाप्ते के साथ मौके

पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसों में अवैध वसूली करने वाले गैंग के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत के द्वारा तालाब की करीब 3000 स्क्वायर फीट भूमि पर किए गए अतिक्रमण को पीला पंजा चला कर ध्वस्त कर दिया । गौरतलब है कि गत महीनो मे झालावाड़ पुलिस ने रोडवेज बसों में कंडक्टरों से अवैध वसूली करने वाले एसटीडी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की थी। और

पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार किया था । अब पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना नरेंद्र सिंह के द्वारा तालाब भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की है । प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि और जल स्रोतों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती लगातार जारी रहेगी। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ​ ​रामगंजमंडी के सुकेत में क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास आसमान में छाई काली घटाओं के साथ तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे।
    1
    ​
​रामगंजमंडी के सुकेत में क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास आसमान में छाई काली घटाओं के साथ तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • शहर में इंसानियत को गौरवान्वित करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक साधारण बिस्कुट विक्रेता अपनी सूझबूझ और बहादुरी से 'रियल लाइफ हीरो' बन गया। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, नदी के किनारे खेल रहा एक 7 साल का बच्चा अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में गिर गया। बच्चा डूब रहा था और आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो सकती थी। तभी पास ही सड़क पर बिस्कुट बेच रहे एक व्यक्ति की नज़र डूबते बच्चे पर पड़ी। *मसीहा बनकर कूदा युवक* बिस्कुट विक्रेता ने एक पल की भी देरी नहीं की और तुरंत नदी में छलांग लगा दी। कड़े संघर्ष के बाद उसने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली इस मदद की वजह से बच्चे की जान बच गई। हर तरफ हो रही है तारीफ इस बहादुरी के काम को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर भी इस व्यक्ति की फोटो और कहानी वायरल हो रही है। लोग कह रहे हैं कि "वर्दी या रसूख से कोई हीरो नहीं बनता, हीरो वो है जो सही समय पर मानवता दिखाए।" "बच्चे को डूबता देख मैं खुद को रोक नहीं पाया। बस यही दिमाग में था कि इसे किसी भी तरह सुरक्षित बाहर निकालना है।" बहादुर विक्रेता इस जांबाज व्यक्ति ने साबित कर दिया कि मदद करने के लिए बड़े पद की नहीं, बल्कि बड़े दिल की ज़रूरत होती है।
    1
    शहर में इंसानियत को गौरवान्वित करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक साधारण बिस्कुट विक्रेता अपनी सूझबूझ और बहादुरी से 'रियल लाइफ हीरो' बन गया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, नदी के किनारे खेल रहा एक 7 साल का बच्चा अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में गिर गया। बच्चा डूब रहा था और आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो सकती थी।
तभी पास ही सड़क पर बिस्कुट बेच रहे एक व्यक्ति की नज़र डूबते बच्चे पर पड़ी।
*मसीहा बनकर कूदा युवक*
बिस्कुट विक्रेता ने एक पल की भी देरी नहीं की और तुरंत नदी में छलांग लगा दी। कड़े संघर्ष के बाद उसने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली इस मदद की वजह से बच्चे की जान बच गई।
हर तरफ हो रही है तारीफ
इस बहादुरी के काम को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर भी इस व्यक्ति की फोटो और कहानी वायरल हो रही है। लोग कह रहे हैं कि "वर्दी या रसूख से कोई हीरो नहीं बनता, हीरो वो है जो सही समय पर मानवता दिखाए।"
"बच्चे को डूबता देख मैं खुद को रोक नहीं पाया। बस यही दिमाग में था कि इसे किसी भी तरह सुरक्षित बाहर निकालना है।"
बहादुर विक्रेता
इस जांबाज व्यक्ति ने साबित कर दिया कि मदद करने के लिए बड़े पद की नहीं, बल्कि बड़े दिल की ज़रूरत होती है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजगढ़ जिले के ब्यावरा गल्ला मंडी में हुई का चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंडी से चोरी किया गया धनिया भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार कुंज बिहारी मंदिर के पास ब्यावरा निवासी राहुल गुप्ता ने 1 मई 2026 शुक्रवार की सुबह गल्ला मंडी स्थित गोदाम से गुरुवार शुक्रवार की रात्रि में पांच बोरी धनिया चोरी हो गया! जिस पर पुलिस ने गोदाम का निरीक्षण के बाद पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपीगण गोलू उर्फ गोलचा उर्फ दीपक जोशी, भूरा बाल्मिक, देव जोगी, राज राजपूत, कान्हा उर्फ करण शर्मा, अंकित मेवाड़े, भावेश उर्फ भविष्य मेराठा सर्व निवासी ब्यावरा को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी गया धनिया भी जप्त किया! उक्त कार्रवाई में ब्यावर शहर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह धाकड़, प्रधान आरक्षक विकास यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत राजपूत,प्रधान आरक्षक मनोज परिहार, आरक्षक दिनेश किरार,आरक्षक पियूष गुप्ता, आरक्षक राहुल मीणा एवं आरक्षण गोविंद मीणा का विशेष योगदान रहा है
    1
    राजगढ़ जिले के ब्यावरा गल्ला मंडी में हुई का चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंडी से चोरी किया गया धनिया भी बरामद कर लिया गया है। 
जानकारी के अनुसार कुंज बिहारी मंदिर के पास ब्यावरा निवासी राहुल गुप्ता ने 1 मई 2026 शुक्रवार की सुबह गल्ला मंडी स्थित गोदाम से गुरुवार शुक्रवार की रात्रि में पांच बोरी धनिया चोरी हो गया! जिस पर पुलिस ने गोदाम का निरीक्षण के बाद पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपीगण गोलू उर्फ गोलचा उर्फ दीपक जोशी, भूरा बाल्मिक, देव जोगी, राज राजपूत, कान्हा उर्फ करण शर्मा, अंकित मेवाड़े, भावेश उर्फ भविष्य मेराठा सर्व निवासी ब्यावरा को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी गया धनिया भी जप्त किया! उक्त कार्रवाई में ब्यावर शहर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह धाकड़, प्रधान आरक्षक विकास यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत राजपूत,प्रधान आरक्षक मनोज परिहार, आरक्षक दिनेश किरार,आरक्षक पियूष गुप्ता, आरक्षक राहुल मीणा एवं आरक्षण गोविंद मीणा का विशेष योगदान रहा है
    user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    Citizens advice bureau जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Ramprasad dhangar
    1
    Post by Ramprasad dhangar
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by हर खबर आपके साथ
    1
    Post by हर खबर आपके साथ
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में चीते की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खेतों और आबादी के आसपास चीते की हलचल देखे जाने की खबर के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर नजर बनाए हुए है, जबकि ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इलाके में चीते की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में चीते की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खेतों और आबादी के आसपास चीते की हलचल देखे जाने की खबर के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर नजर बनाए हुए है, जबकि ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इलाके में चीते की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छबड़ा:स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र, छबड़ा में 1 मई शुक्रवार को मजदूर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र संचालिका नीलू दीदी ने की। केंद्र के मीडिया प्रभारी शंकर लाल नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि मोती कॉलोनी स्थित सेवा केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:• उपस्थित सभी मजदूरों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। • नीलू दीदी द्वारा श्रमिकों को शिव परमात्मा का दिव्य परिचय दिया गया। • अपने संबोधन में नीलू दीदी ने कहा, "श्रमिक केवल ईंट-पत्थर से मकान नहीं बनाता, बल्कि वह हमारे कल्पनाशील सपनों को साकार रूप प्रदान करता है।श्रमिक हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी हैं। उनके परिश्रम से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।" कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रमिकों को प्रभु प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र के अन्य भाई-बहन भी मौजूद रहे।
    3
    छबड़ा:स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र, छबड़ा में 1 मई शुक्रवार को मजदूर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र संचालिका नीलू दीदी ने की। 
केंद्र के मीडिया प्रभारी शंकर लाल नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि मोती कॉलोनी स्थित सेवा केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:• उपस्थित सभी मजदूरों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। • नीलू दीदी द्वारा श्रमिकों को शिव परमात्मा का दिव्य परिचय दिया गया। • अपने संबोधन में नीलू दीदी ने कहा, "श्रमिक केवल ईंट-पत्थर से मकान नहीं बनाता, बल्कि वह हमारे कल्पनाशील सपनों को साकार रूप प्रदान करता है।श्रमिक हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी हैं। उनके परिश्रम से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।" कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रमिकों को प्रभु प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र के अन्य भाई-बहन भी मौजूद रहे।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.