Shuru
Apke Nagar Ki App…
गर्मी के तीखे तेवरों के बीच मौसम का यू-टर्न, सुकेत में झमाझम बारिश, चने के आकार के गिरे ओले रामगंजमंडी के सुकेत में क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास आसमान में छाई काली घटाओं के साथ तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे।
Aajam Choudhary
गर्मी के तीखे तेवरों के बीच मौसम का यू-टर्न, सुकेत में झमाझम बारिश, चने के आकार के गिरे ओले रामगंजमंडी के सुकेत में क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास आसमान में छाई काली घटाओं के साथ तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- शहर में इंसानियत को गौरवान्वित करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक साधारण बिस्कुट विक्रेता अपनी सूझबूझ और बहादुरी से 'रियल लाइफ हीरो' बन गया। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, नदी के किनारे खेल रहा एक 7 साल का बच्चा अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में गिर गया। बच्चा डूब रहा था और आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो सकती थी। तभी पास ही सड़क पर बिस्कुट बेच रहे एक व्यक्ति की नज़र डूबते बच्चे पर पड़ी। *मसीहा बनकर कूदा युवक* बिस्कुट विक्रेता ने एक पल की भी देरी नहीं की और तुरंत नदी में छलांग लगा दी। कड़े संघर्ष के बाद उसने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली इस मदद की वजह से बच्चे की जान बच गई। हर तरफ हो रही है तारीफ इस बहादुरी के काम को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर भी इस व्यक्ति की फोटो और कहानी वायरल हो रही है। लोग कह रहे हैं कि "वर्दी या रसूख से कोई हीरो नहीं बनता, हीरो वो है जो सही समय पर मानवता दिखाए।" "बच्चे को डूबता देख मैं खुद को रोक नहीं पाया। बस यही दिमाग में था कि इसे किसी भी तरह सुरक्षित बाहर निकालना है।" बहादुर विक्रेता इस जांबाज व्यक्ति ने साबित कर दिया कि मदद करने के लिए बड़े पद की नहीं, बल्कि बड़े दिल की ज़रूरत होती है।1
- Post by Hadoti samrat1
- बकानी :- खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने किया गोण एवं कृषि उपज मंडी का औचक निरिक्षण, बकानी :- खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने किया गोण एवं कृषि उपज मंडी का औचक निरिक्षण, इस दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति का निरिक्षण करते हुए राजपेड मे किसानों की जींस समय पर नहीं तुलने पर राजपेड कर्मचारीयों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, तथा विधायक द्वारा बताया गया की अन्नदाता का सम्मान एवं किसानों का हित हमारी पहली प्राथमिकता है मंडी परिसर मे अपनी फसल बेचने आये किसान परेशान हो रहे है उनकी फसल समय पर नहीं तुलाई नहीं हो रही है साथ ही पिने की पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है इस दौरान विधायक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मंडी सचिव से फोन पर बात कर समय रहते दो दिन मे व्यवस्था सुधार की चेतावनी दी गई दो दिन मे व्यवस्थाओ का सुधार नहीं हुआ तो मंडी गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई साथ ही मंडी परिसर 88लाख रूपये की लागत से चले रहे सड़क निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरिक्षण किया गया इस दौरान ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य मे मंडी परिसर से मिट्टी खोदकर सड़क के दोनों और साइड़ो मे डाले जा रहे मलबे को लेकर कड़ी नाराजगी करते हुए खुदाई कार्य रुकवाया गया साथ ही निर्माण कार्य घटिया बताकर निर्माण अधिकारी से बात करने की बात कही3
- Post by Ramprasad dhangar1
- आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगाकर प्रशासन से की कार्रवाई व मुआवजे की मांग -एनएच-70 पर इटावा थाना क्षेत्र में गणेशगंज के पास हुआ हादसा कोटा/ इटावा। एनएच-70 पर कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में गणेशगंज के पास पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रनोदिया निवासी मजदूर घनश्याम महावर और उनकी भाभी उर्मिला बाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करीब एक घंटे की देरी के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से इटावा अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घनश्याम महावर अपनी भाभी उर्मिला बाई के साथ डोरली गांव मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान गणेशगंज क्षेत्र में इटावा की ओर तेज रफ्तार से आ रही पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने गणेशगंज मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आए दिन पत्थरों के ट्रैक्टरों से हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और पीड़ित मजदूर परिवार को तुरंत सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की।बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम पहुंची और लंबी समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को जाम हटाने के लिए राजी किया। फिलहाल यातायात सामान्य हो गया है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज इटावा अस्पताल में चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोग लंबे समय से क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार को लेकर शिकायत करते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।1
- कोटा संभाग के बारा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित सुमन पुत्र सत्यनारायण के रूप में हुई है, जो पताशे का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई, हालांकि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।1
- झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में चीते की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खेतों और आबादी के आसपास चीते की हलचल देखे जाने की खबर के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर नजर बनाए हुए है, जबकि ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इलाके में चीते की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट *नीमच नयागांव बॉर्डर आरटीओ चेक पोस्ट पर गाडी अड़ने की बात को लेकर हुई कहा सुनी जिसके बाद कुछ लोगो में हुई जमकर मारपीट, चले लात घुसे ओर बेल्ट से की पिटाई।* *मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।*1
- कोटा | नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (महिला आरक्षण बिल) को शीघ्र लागू कराने की मांग को लेकर आज कोटा शहर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया । अभियान के तहत महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने की मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया और उन्होंने नारे लगाए— “महिला विरोधी PM को ख़त लिख कर माँगिए अपना हक़” “महिला आरक्षण लागू करो — आज करो, अभी करो” “आधी आबादी, पूरा हक़” “अब नहीं तो कभी नहीं” महिलाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर महिला आरक्षण बिल को टाल रही है, जो देश की आधी आबादी के अधिकारों के साथ अन्याय है। महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि अब महिलाओं को सिर्फ आश्वासन नहीं, उनका अधिकार चाहिए। देश की आधी आबादी को लंबे समय तक नजरअंदाज करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला आरक्षण बिल को लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है, और यदि इसमें और देरी की गई तो महिला कांग्रेस सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष को और तेज़ करेगी। महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी—अपना हक लेकर रहेंगी। इस अभियान में शगुफ्ता पठान, लक्ष्मी वर्मा, शशि प्रभा, नसरीन खानम , विमला मीणा, संतोष शर्मा, पूजा नागरवाल, शबनम खान, शबनम अंसारी, अलिना पठान, विमला बाई सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं। अंत में सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जब तक महिला आरक्षण बिल लागू नहीं होगा, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।3