logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में चीते की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में चीते की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खेतों और आबादी के आसपास चीते की हलचल देखे जाने की खबर के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर नजर बनाए हुए है, जबकि ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इलाके में चीते की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।

23 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
23 hrs ago

झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में चीते की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में चीते की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खेतों और आबादी के आसपास चीते की हलचल देखे जाने की खबर के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर नजर बनाए हुए है, जबकि ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इलाके में चीते की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामगंजमंडी क्षेत्र की वर्षों पुरानी सिंचाई समस्या के समाधान की दिशा में अब ठोस पहल शुरू हो गई है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने क्षेत्र की करीब 12 हजार हेक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए गांधी सागर बांध से पानी लाने की योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के भानपुरा क्षेत्र की नहरों से अतिरिक्त पानी को नई फीडर चैनल के जरिए रामगंजमंडी के सीमावर्ती गांवों तक पहुंचाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र की वर्षों पुरानी सिंचाई समस्या के समाधान की दिशा में अब ठोस पहल शुरू हो गई है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने क्षेत्र की करीब 12 हजार हेक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए गांधी सागर बांध से पानी लाने की योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के भानपुरा क्षेत्र की नहरों से अतिरिक्त पानी को नई फीडर चैनल के जरिए रामगंजमंडी के सीमावर्ती गांवों तक पहुंचाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पीपाखेड़ी गांव में शुक्रवार को नवनिर्मित राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भक्तिमय माहौल में किया गया, पांच दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भाग लिया और भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ततपश्चात शुक्रवार को श्रीराम सीता लक्ष्मण जी का ग्राम भ्रमण कराया गया जिसमे समस्त ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया यह यात्रा नवनिर्मित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई । कलश यात्रा के यज्ञ मंडप पहुंचने के बाद, विद्वान आचार्यों ने पंचांग पूजन संपन्न कराया। इसके उपरांत विधि-विधान से मंडप प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके साथ ही चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला का विधिवत पूर्ण किया गया। गुरुवार को प्रतिमा के लिए जलाधिवास, धृताधिवास, पुष्पाधिवास और मिष्ठान्नाधिवास जैसे महत्वपूर्ण अधिवास संस्कार संपन्न किए किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विशिष्ट अतिथि, राजेश चौधरी, रमेशचंद चौधरी एंव अन्य अतिथि उपस्थित रहे ।
    1
    पीपाखेड़ी गांव में शुक्रवार को नवनिर्मित राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भक्तिमय माहौल में किया गया, पांच दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भाग लिया और भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ततपश्चात शुक्रवार को श्रीराम सीता लक्ष्मण जी का ग्राम भ्रमण कराया गया जिसमे समस्त ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया यह यात्रा नवनिर्मित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई । कलश यात्रा के यज्ञ मंडप पहुंचने के बाद, विद्वान आचार्यों ने पंचांग पूजन संपन्न कराया। इसके उपरांत विधि-विधान से मंडप प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके साथ ही चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला का विधिवत पूर्ण किया गया। गुरुवार को प्रतिमा के लिए जलाधिवास, धृताधिवास, पुष्पाधिवास और मिष्ठान्नाधिवास जैसे महत्वपूर्ण अधिवास संस्कार संपन्न किए किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विशिष्ट अतिथि, राजेश चौधरी, रमेशचंद चौधरी एंव अन्य अतिथि उपस्थित रहे ।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Hadoti samrat
    1
    Post by Hadoti samrat
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • झालावाड़ मे आज जिला पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसो मे अवैध वसूली करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोडवेज बसों में वसूली करने वाले गैंग के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह द्वारा इलाके के धनवाडा तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। झालरापाटन तहसीलदार नरेंद्र मीणा के निर्देशन में राजस्व अमले ने पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसों में अवैध वसूली करने वाले गैंग के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत के द्वारा तालाब की करीब 3000 स्क्वायर फीट भूमि पर किए गए अतिक्रमण को पीला पंजा चला कर ध्वस्त कर दिया । गौरतलब है कि गत महीनो मे झालावाड़ पुलिस ने रोडवेज बसों में कंडक्टरों से अवैध वसूली करने वाले एसटीडी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की थी। और पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार किया था । अब पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना नरेंद्र सिंह के द्वारा तालाब भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की है । प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि और जल स्रोतों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती लगातार जारी रहेगी। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा ।
    4
    झालावाड़ मे आज जिला पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसो मे अवैध वसूली करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोडवेज बसों में वसूली करने वाले गैंग के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह द्वारा इलाके के धनवाडा तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
झालरापाटन तहसीलदार नरेंद्र मीणा के निर्देशन में राजस्व अमले ने पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसों में अवैध वसूली करने वाले गैंग के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत के द्वारा तालाब की करीब 3000 स्क्वायर फीट भूमि पर किए गए अतिक्रमण को पीला पंजा चला कर ध्वस्त कर दिया ।
गौरतलब है कि गत महीनो मे झालावाड़ पुलिस ने रोडवेज बसों में कंडक्टरों से अवैध वसूली करने वाले एसटीडी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की थी। और पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार किया था । अब पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना नरेंद्र सिंह के द्वारा तालाब भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की है । प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि और जल स्रोतों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती लगातार जारी रहेगी। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़, 2 मई 2026 को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भूपालसागर थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक ब्रेजा कार से 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा एवं 50 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भुपालसागर घेवरचन्द के नेतृत्व में थाना भूपालसागर एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा बबराणा रडियारडी रोड पहुँच नाकाबंदी की गई। नाकाबन्दी बबराणा से आने वाली रोड से एक ब्रेजा गाडी आती हुई दिखाई दी। जो पुलिस व सरकारी वाहन को देखकर भाग गई। जिसका पीछा किया गया तो ब्रेजा कार चालक को घेरा देकर पकड़ा व खलासी सीट पर बैठा व्यक्ति अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया। ब्रेजा गाडी संदिग्ध प्रतीत होने से नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही की गई। तो ब्रेजा गाड़ी में काले रंग के 14 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व 50 ग्राम अवैध अफीम को जप्त किया गया। तथा चालक कल्लाराम गोदारा पिता भूराराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी नरसाली नाड़ी, बायतु जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना भोपाल सागर - थानाधिकारी घेवरचन्द,कास्टेबल ओमप्रकाश,अनिल,भवानी, राकेश,सुरेश,पीराराम, माधवलाल डीएसटी-हैड कांस्टेबल प्रमोद कुमार कांस्टेबल रतनसिंह,अमित कुमार अजय कुमार,बलराम, मनोज,शीशराम शामिल रहे।
    1
    चित्तौड़गढ़, 2 मई 2026 को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भूपालसागर थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक ब्रेजा कार से 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा एवं 50 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भुपालसागर घेवरचन्द के नेतृत्व में थाना भूपालसागर एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा बबराणा रडियारडी रोड पहुँच नाकाबंदी की गई।
नाकाबन्दी बबराणा से आने वाली रोड से एक ब्रेजा गाडी आती हुई दिखाई दी। जो पुलिस व सरकारी वाहन को देखकर भाग गई।  जिसका पीछा किया गया तो ब्रेजा कार  चालक को घेरा देकर पकड़ा व खलासी सीट पर बैठा व्यक्ति अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया। ब्रेजा गाडी संदिग्ध प्रतीत होने से नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही की गई। तो ब्रेजा गाड़ी में काले रंग के 14 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व 50 ग्राम अवैध अफीम को जप्त किया गया। तथा चालक कल्लाराम गोदारा पिता भूराराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी नरसाली नाड़ी, बायतु जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है। 
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना भोपाल सागर - थानाधिकारी घेवरचन्द,कास्टेबल ओमप्रकाश,अनिल,भवानी, राकेश,सुरेश,पीराराम, माधवलाल
डीएसटी-हैड कांस्टेबल प्रमोद कुमार
कांस्टेबल रतनसिंह,अमित कुमार अजय कुमार,बलराम, मनोज,शीशराम शामिल रहे।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Ramprasad dhangar
    1
    Post by Ramprasad dhangar
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ​ ​रामगंजमंडी के सुकेत में क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास आसमान में छाई काली घटाओं के साथ तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे।
    1
    ​
​रामगंजमंडी के सुकेत में क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास आसमान में छाई काली घटाओं के साथ तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.