अवैध वसूली गैंग सरगना नरेंद्र राजावत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तालाब भूमि के बाद नाले पर बना पार्क भी ध्वस्त झालावाड़ में रोडवेज बसों में अवैध वसूली गैंग के सरगना नरेंद्र राजावत के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार झालावाड़ नरेंद्र मीणा के निर्देशन में पहले तालाब भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया, वहीं इसके बाद साकेत नगर क्षेत्र में नाले पर बने अवैध निर्माण को भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नाले पर बना पार्क, पक्की बाउंड्रीवाल और आरसीसी निर्माण तोड़ा गया। बताया गया कि यह निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर किया गया था, जिससे जल निकासी व्यवस्था भी बाधित हो रही थी। मौके पर सीओ सर्किल झालावाड़ के निर्देशन में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की लगातार दूसरी कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ किया कि तालाब, नाले और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- रामगंजमंडी के सुकेत में क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास आसमान में छाई काली घटाओं के साथ तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे।1
- शहर में इंसानियत को गौरवान्वित करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक साधारण बिस्कुट विक्रेता अपनी सूझबूझ और बहादुरी से 'रियल लाइफ हीरो' बन गया। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, नदी के किनारे खेल रहा एक 7 साल का बच्चा अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में गिर गया। बच्चा डूब रहा था और आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो सकती थी। तभी पास ही सड़क पर बिस्कुट बेच रहे एक व्यक्ति की नज़र डूबते बच्चे पर पड़ी। *मसीहा बनकर कूदा युवक* बिस्कुट विक्रेता ने एक पल की भी देरी नहीं की और तुरंत नदी में छलांग लगा दी। कड़े संघर्ष के बाद उसने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली इस मदद की वजह से बच्चे की जान बच गई। हर तरफ हो रही है तारीफ इस बहादुरी के काम को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर भी इस व्यक्ति की फोटो और कहानी वायरल हो रही है। लोग कह रहे हैं कि "वर्दी या रसूख से कोई हीरो नहीं बनता, हीरो वो है जो सही समय पर मानवता दिखाए।" "बच्चे को डूबता देख मैं खुद को रोक नहीं पाया। बस यही दिमाग में था कि इसे किसी भी तरह सुरक्षित बाहर निकालना है।" बहादुर विक्रेता इस जांबाज व्यक्ति ने साबित कर दिया कि मदद करने के लिए बड़े पद की नहीं, बल्कि बड़े दिल की ज़रूरत होती है।1
- राजगढ़ जिले के ब्यावरा गल्ला मंडी में हुई का चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंडी से चोरी किया गया धनिया भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार कुंज बिहारी मंदिर के पास ब्यावरा निवासी राहुल गुप्ता ने 1 मई 2026 शुक्रवार की सुबह गल्ला मंडी स्थित गोदाम से गुरुवार शुक्रवार की रात्रि में पांच बोरी धनिया चोरी हो गया! जिस पर पुलिस ने गोदाम का निरीक्षण के बाद पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपीगण गोलू उर्फ गोलचा उर्फ दीपक जोशी, भूरा बाल्मिक, देव जोगी, राज राजपूत, कान्हा उर्फ करण शर्मा, अंकित मेवाड़े, भावेश उर्फ भविष्य मेराठा सर्व निवासी ब्यावरा को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी गया धनिया भी जप्त किया! उक्त कार्रवाई में ब्यावर शहर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह धाकड़, प्रधान आरक्षक विकास यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत राजपूत,प्रधान आरक्षक मनोज परिहार, आरक्षक दिनेश किरार,आरक्षक पियूष गुप्ता, आरक्षक राहुल मीणा एवं आरक्षण गोविंद मीणा का विशेष योगदान रहा है1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- Post by Ramprasad dhangar1
- Post by हर खबर आपके साथ1
- झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में चीते की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खेतों और आबादी के आसपास चीते की हलचल देखे जाने की खबर के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर नजर बनाए हुए है, जबकि ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इलाके में चीते की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- Post by Manoj Kumar1
- छबड़ा:स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र, छबड़ा में 1 मई शुक्रवार को मजदूर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र संचालिका नीलू दीदी ने की। केंद्र के मीडिया प्रभारी शंकर लाल नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि मोती कॉलोनी स्थित सेवा केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:• उपस्थित सभी मजदूरों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। • नीलू दीदी द्वारा श्रमिकों को शिव परमात्मा का दिव्य परिचय दिया गया। • अपने संबोधन में नीलू दीदी ने कहा, "श्रमिक केवल ईंट-पत्थर से मकान नहीं बनाता, बल्कि वह हमारे कल्पनाशील सपनों को साकार रूप प्रदान करता है।श्रमिक हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी हैं। उनके परिश्रम से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।" कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रमिकों को प्रभु प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र के अन्य भाई-बहन भी मौजूद रहे।3