राम जी दीक्षित: बाराबंकी में सनसनी: गाय हत्या कांड का इनामिया आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार उसमान ऊर्फ, ‘कलेजी’ के पैर में लगी गोली जनपद बाराबंकी | थाना मसौली बाराबंकी जनपद में चर्चित गाय हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट टीम और मसौली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामिया बदमाश उस्मान उर्फ कलेजी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। [3/23, 10:34 PM] राम जी दीक्षित: मुठभेड़: *10 हजार का इनामी गौ-हत्या आरोपी घायल, गिरफ्तार* बाराबंकी जनपद में गो-हत्या के मामलों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत रविवार देर रात मसौली पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सीएचसी बड़ागांव लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कस्बा बांसा में लगे मेले के दौरान पुलिस गश्त पर थी, तभी प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को सूचना मिली कि सुल्तानपुर निवासी पशुपालक राकेश यादव की गायों के वध के मामले में वांछित 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी धरौली मोड़ पर मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी उस्मान उर्फ कलेजी (निवासी ग्राम बांसा, थाना मसौली) घायल हो गया। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह साथियों के साथ पशु चोरी कर सुनसान जगहों पर अवैध कटान कर मांस बेचता था।
राम जी दीक्षित: बाराबंकी में सनसनी: गाय हत्या कांड का इनामिया आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार उसमान ऊर्फ, ‘कलेजी’ के पैर में लगी गोली जनपद बाराबंकी | थाना मसौली बाराबंकी जनपद में चर्चित गाय हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट टीम और मसौली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामिया बदमाश उस्मान उर्फ कलेजी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। [3/23, 10:34 PM] राम जी दीक्षित: मुठभेड़: *10 हजार का इनामी गौ-हत्या आरोपी घायल, गिरफ्तार* बाराबंकी जनपद में गो-हत्या के मामलों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत रविवार देर रात मसौली पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सीएचसी बड़ागांव लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कस्बा बांसा में लगे मेले के दौरान पुलिस गश्त पर थी, तभी प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को सूचना मिली कि सुल्तानपुर निवासी पशुपालक राकेश यादव की गायों के वध के मामले में वांछित 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी धरौली मोड़ पर मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी उस्मान उर्फ कलेजी (निवासी ग्राम बांसा, थाना मसौली) घायल हो गया। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह साथियों के साथ पशु चोरी कर सुनसान जगहों पर अवैध कटान कर मांस बेचता था।
- राम जी दीक्षित: बाराबंकी में सनसनी: गाय हत्या कांड का इनामिया आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार उसमान ऊर्फ, ‘कलेजी’ के पैर में लगी गोली जनपद बाराबंकी | थाना मसौली बाराबंकी जनपद में चर्चित गाय हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट टीम और मसौली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामिया बदमाश उस्मान उर्फ कलेजी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। [3/23, 10:34 PM] राम जी दीक्षित: मुठभेड़: *10 हजार का इनामी गौ-हत्या आरोपी घायल, गिरफ्तार* बाराबंकी जनपद में गो-हत्या के मामलों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत रविवार देर रात मसौली पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सीएचसी बड़ागांव लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कस्बा बांसा में लगे मेले के दौरान पुलिस गश्त पर थी, तभी प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को सूचना मिली कि सुल्तानपुर निवासी पशुपालक राकेश यादव की गायों के वध के मामले में वांछित 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी धरौली मोड़ पर मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी उस्मान उर्फ कलेजी (निवासी ग्राम बांसा, थाना मसौली) घायल हो गया। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह साथियों के साथ पशु चोरी कर सुनसान जगहों पर अवैध कटान कर मांस बेचता था।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- तहसील क्षेत्र में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान डीएसपी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अविनेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुल 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से 21, पुलिस विभाग से 13, विकास विभाग से 7, विद्युत विभाग से 5, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 10 शिकायतें शामिल रहीं।अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई गंभीर मामले भी सामने आए। आशा देवी पत्नी अवधेश सिंह निवासी ग्राम गंज फतेहगढ़ ने आरोप लगाया कि दबंग भू-माफियाओं द्वारा उनकी पट्टे की कृषि भूमि में खड़ी गेहूं की फसल को जबरन जोतकर कब्जा कर लिया गया है। वहीं पवन पुत्र बृजपाल सिंह निवासी आसमपुर ने लेखपाल पर कई बार कहने के बावजूद विरासत दर्ज न करने का आरोप लगाया। इसी क्रम में परवीन बेगम पत्नी शमशाद खान ने मेडबंदी आदेश के बावजूद पुनः खेत जोतने की शिकायत दर्ज कराई। नंदकिशोर पुत्र छोटेलाल निवासी नगला हूसा ने अत्यधिक बिजली बिल आने की समस्या बताई, जबकि अनमोल पुत्र बृजनंदन निवासी सलेमपुर ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत की।माया देवी पत्नी स्वर्गीय जगन्नाथ निवासी मंझा की मढ़ैया, आसमपुर ने किसान सम्मान निधि बंद होने की समस्या उठाई, जबकि जय किशन पुत्र बृज बिहारी निवासी हरसिंहपुर गहलवार ने विद्यालय में लापरवाही के चलते छात्र का हाथ टूटने का गंभीर आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए।3
- अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी एक महिला ने अपने पति के पिछले वर्ष 20 जुलाई 2025 से लापता होने के मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता धरमशिला पत्नी ओमवीर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए पति की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उनके पति ओमवीर, जो मेन रोड पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे, 20 जुलाई 2025 की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया गया कि उस दिन वह शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे और खाना खाने की बात कहकर अपने परिचित रामू यादव के साथ निकल गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे, जबकि उनके साथ गया व्यक्ति कुछ घंटों बाद अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन थाना अमृतपुर में सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई सीमित कर दी। पीड़िता ने कुछ लोगों पर पुराने विवाद के चलते पति के अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नामजद व्यक्तियों द्वारा किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। महिला का आरोप है कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि बाद में मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, फिर भी पति का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह को प्रार्थनापत्र देकर मांग की है कि उनके पति को जल्द से जल्द बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लंबे समय से पति के लापता रहने के कारण परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।2
- सांसद जी भाई चंद्रशेखर आजाद जी1
- हरपालपुर के पलिया गांव में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि हरपालपुर (हरदोई) में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ द्वारा सोमवार को पलिया गांव में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ-साथ गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में मौजूद सभी लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, अनुज कुमार, रवि सिंह, मनोज यादव, अमन सिंह और सतेंद्र सिंह , अनुराग मिश्रा, विवेक मिश्रा, रोहित मिश्रा, प्रतुल, अनुज, शिवम, मोहित, ज्ञानु, अरविंद मिश्रा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। 👉 देशभक्ति और सम्मान के इस आयोजन ने एक बार फिर समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।1
- #बाराबंकी में ड्राइवरों का #चक्का_जाम, पुलिस ने बरसाईं लाठियां जनपद Barabanki में आज सुबह से ड्राइवरों ने नए कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। #मौरंग मंडी के पास #ड्राइवरों ने #सड़क_जाम कर दी, जिससे ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर ट्रैफिक प्रभारी, बड़ेल चौकी पुलिस, आसपास के थानों की फोर्स और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं कुछ दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।1