Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेखपुरा - 32वें स्थापना दिवस पर ज़िला अधिकारी ने ज़िला वासियों को किया है आमंत्रित.
कुमार सुबिद
शेखपुरा - 32वें स्थापना दिवस पर ज़िला अधिकारी ने ज़िला वासियों को किया है आमंत्रित.
More news from Bihar and nearby areas
- मात्र 15 20 साल में ढहा सरकारी आवास, विकलांग कृष्ण मिस्त्री खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर शेखपुरा। सरकारी आवास योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव के विकलांग कृष्ण मिस्त्री को सरकार की ओर से आवास मिला था, लेकिन निर्माण के लगभग 15 20 वर्ष के भीतर ही मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मकान गिरने के बाद कृष्ण मिस्त्री और उनका परिवार प्लास्टिक की चादर के सहारे जीवनयापन करने को विवश है। ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण मिस्त्री शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में आवास गिर जाने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण मकान समय से पहले ही धराशायी हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र नया आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं में यदि गुणवत्ता से समझौता किया जाएगा तो गरीब और जरूरतमंद लोगों का भरोसा टूटेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है।जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत रौंदी गांव में घटना1
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में बिजली विभाग के नेतृत्व में बैठक आयोजित की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में बिजली विभाग के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक (एचएम) शामिल हुए। बैठक में सहायक विद्युत अभियंता राजीव कुमार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट से 3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जा सकते हैं। इस दौरान विभिन्न क्षमता के संयंत्रों की अनुमानित लागत, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया तथा योजना से मिलने वाले लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों से अपील की कि वे अपने-अपने विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस योजना के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल में बचत कर सकें और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम का समापन बुधवार को दोपहर 1:00 बजे हुआ।1
- गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर धर्मसंग पीठ परिषद आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं गुरु पूजन का भव्य आयोजन गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर धर्मसंग पीठ परिषद आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं गुरु पूजन का भव्य आयोजन पटना, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर धर्मसंग पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी, बिहार प्रदेश द्वारा प्रांतीय कार्यालय मिर्चइया बाबा मंदिर, बुद्ध मार्ग, पटना में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने अपने पूज्य गुरुदेव भगवान के श्रीचरणों में श्रद्धा एवं कृतज्ञता अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदित्य वाहिनी, बिहार प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनुज कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर के संयोजक श्री लोकेश जी, श्री हरिओम जी,पटना से श्री संजय जी ,अमूल्य रामकृष्ण , मातृ शक्ति सुधा चौधरी, शशि मां , मुजफ्फरपुर जिला से पुजारी जी,मीडिया प्रभारी श्री तरुण जी , प्रांतीय कार्यालय प्रभारी महंत श्री श्याम सुंदर दास जी (पुजारी जी) तथा आनंद वाहिनी की मातृशक्ति की अनेक सदस्याएँ एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव भगवान के श्रीचरणों में धूप, दीप, अगरबत्ती एवं पुष्प अर्पित कर गुरु पूजन से किया गया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सात बार सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय जयघोष एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लिया। तत्पश्चात राष्ट्र, धर्म एवं सनातन संस्कृति के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए सभी ने "हम भारत भव्य बनाएंगे, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे", "हर हिंदू सेना हो, हर हिंदू सनातनी हो" जैसे प्रेरणादायी जयघोष लगाए। अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव का यह आयोजन गुरु भक्ति, सनातन संस्कृति, संगठनात्मक एकता एवं राष्ट्र समर्पण की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बना। धर्मसंग पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी, बिहार प्रदेश ने सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए गुरु परंपरा के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा का संकल्प दोहराया। निवेदक धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी, बिहार प्रदेश प्रांतीय कार्यालय – मिर्चइया बाबा मंदिर, बुद्ध मार्ग, पटना4
- रामगढ़ चौक कबीर मठ में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग एवं भंडारे का हुआ आयोजन1
- जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप बांकीपुर में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता या कार्यकर्ता से गलती हुई है तो वे कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे, लेकिन बिना जानकारी दिए नेताओं को हिरासत में रखना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घबराहट में कार्रवाई कर रही है।1
- रामगढ़ चौक में 500 नए राशन कार्ड बनेंगे 5 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन, लाभुक सीधे प्रखंड कार्यालय में जमा करें। रामगढ़ चौक में 500 नए राशन कार्ड बनेंगे 5 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन, लाभुक सीधे प्रखंड कार्यालय में जमा करें। भास्कर न्यूज़ लखीसराय। जिले में खाद्यान्न सुरक्षा योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए रामगढ़ चौक प्रखंड में 500 नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 5 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रभारी विजय कुमार विजय और डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि विभाग द्वारा प्रखंड को 500 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। राशन कार्ड बनवाने के इच्छुक पात्र लाभुक 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए चाहिए ये दस्तावेज आवेदन के साथ लाभुक को निम्न कागजात जमा करने होंगे: जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड परिवार की संयुक्त फोटो बैंक पासबुक मोबाइल नंबर और जीमेल आईडी आवेदन जमा होने के बाद विभाग द्वारा सभी कागजातों की जांच की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर ही राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा। सीधे प्रखंड कार्यालय में करें आवेदन पदाधिकारी की अपील पदाधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि आवेदन सीधे प्रखंड जन वितरण कार्यालय में ही जमा करें। किसी निजी पब्लिक सुविधा केंद्र या इधर-उधर दलालों के चक्कर में न पड़ें। उन्होंने बताया कि यदि किसी को राशन कार्ड से संबंधित कोई विशेष जानकारी लेनी हो तो वह प्रखंड कार्यालय आकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।1
- शेखपुरा - 32वें स्थापना दिवस पर ज़िला अधिकारी ने ज़िला वासियों को किया है आमंत्रित.1
- पकरीबरावां के लखनपुरा में मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा, पासवान एकता मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी : पकरीबरावां के लखनपुरा में मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा, पासवान एकता मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी1