Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमा खान
Ansarul Haque khan
जमा खान
More news from बिहार and nearby areas
- जमा खान1
- बिहार गया का वीडियो वायरल हो रहा जिसमें बच्चे बवाल काट रहे है1
- आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते परिजन और छात्र ✊❤️🩹 चकिया चन्दौली उत्तर प्रदेश #foryou #trendingreels #fbreels #viral #exploremore अनिल यादव बनारस आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते परिजन और छात्र ✊❤️🩹 चकिया चन्दौली उत्तर प्रदेश #foryou #trendingreels #fbreels #viral #exploremore अनिल यादव बनारस1
- खबर जनपद चन्दौली के चकिया से है जहाँ स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल में आजादी,सम्मान और अधिकारों की बातें हो रही थीं, उसी दिन छात्रों को कथित तौर पर अपमानित किए जाने का मामला अब सड़क तक पहुंच गया है। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के साथ कथित मारपीट और सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराने के मामले को लेकर मंगलवार को तहसील व गाँधी पार्क तिराहे पर दोपहर से रात्रि तक छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। तो वही छात्रों ने मामले में समझाने आये जिला विधालय निरीक्षक को मौके से वापस लौटा दिया। दरसल मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब छात्र को उठक-बैठक कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। छात्रों का आरोप है कि एक छात्र के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की गई, जबकि दूसरे छात्र को सार्वजनिक मंच पर उठक-बैठक कराकर अपमानित किया गया। मंगलवार को हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लेकर छात्र चकिया नगर की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग की। इसके बाद छात्र तहसील परिसर पहुंच गए और धरने पर बैठकर जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख अपर जिलाधिकारी चंदौली रात्रि में मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से वार्ता कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। छात्रों ने साफ कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे दोबारा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। अब सवाल यह है कि जिस आजादी के दिन छात्रों को सम्मान और अधिकारों का संदेश दिया जा रहा था, उसी दिन सामने आए कथित अपमान के मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई क्या होगी? रिपोर्ट :अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336 बाइट :शैलश कुमार बाइट :अपर जिलाधिकारी चन्दौली4
- चेनारी के छितरताड़ में टोली चोरी का मामला, मालिक ने खुद बरामद की टोली; कार्रवाई का इंतजार चेनारी (रोहतास)। रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम छितरताड़ में टोली चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोरी में शामिल व्यक्ति खुलेआम घूम रहा है, जबकि अब तक उसके विरुद्ध कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम छितरताड़ निवासी प्रमोद पासवान की टोली चोरी हो गई थी। घटना के बाद उन्होंने चेनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और अपनी टोली की तलाश शुरू की। पीड़ित का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद जब उन्हें अपेक्षित कार्रवाई होती नहीं दिखी तो उन्होंने स्वयं टोली की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान प्रमोद पासवान को जानकारी मिली कि उनकी टोली ग्राम बड़वलिया में मौजूद है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना संबंधित थाना को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने टोली को बरामद कर थाना परिसर में लाकर पीड़ित को सुपुर्द/मिलान कराने की कार्रवाई की। चेनारी के छितरताड़ में टोली चोरी का मामला, मालिक ने खुद बरामद की टोली; कार्रवाई का इंतजार चेनारी (रोहतास)। रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम छितरताड़ में टोली चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोरी में शामिल व्यक्ति खुलेआम घूम रहा है, जबकि अब तक उसके विरुद्ध कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम छितरताड़ निवासी प्रमोद पासवान की टोली चोरी हो गई थी। घटना के बाद उन्होंने चेनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और अपनी टोली की तलाश शुरू की। पीड़ित का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद जब उन्हें अपेक्षित कार्रवाई होती नहीं दिखी तो उन्होंने स्वयं टोली की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान प्रमोद पासवान को जानकारी मिली कि उनकी टोली ग्राम बड़वलिया में मौजूद है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना संबंधित थाना को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने टोली को बरामद कर थाना परिसर में लाकर पीड़ित को सुपुर्द/मिलान कराने की कार्रवाई की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि टोली बरामद होने के बावजूद चोरी के आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई स्पष्ट कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों का कहना है कि यदि चोरी के मामले में आरोपी खुलेआम घूमता रहा तो इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ सकता है और आम लोगों में पुलिस-प्रशासन के प्रति असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्राथमिकी के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी में शामिल व्यक्ति की पहचान एवं भूमिका स्पष्ट की जाए तथा साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।1
- रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय प्रथम बना जलाशय, जल जमाव से बच्चों का आवागमन बाधित चहनियाँ विकास खंड के अंतर्गत रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय प्रथम और द्वितीय अधिकारियों के उदासीनता के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आपको बताते चले कि रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ प्रथम में जब बरसात होती है तो पूरा प्रांगण पानी से लबालब भर जाता है बच्चों को स्कूल जाने और आने में असुविधा होती है वो पानी में से होकर विद्यालय आते हैं और जाते हैं जिससे उनके गिरने की संभावना बनी रहती है तथा हाथ पैर टूटने का डर बना रहता है। इस समस्या से विकासखंड अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, व ग्राम सचिव को मार्च में ही अवगत कराया जा चुका है फोन करने पर फोन नहीं उठता है कभी उठ भी जाय तो समस्या सुनने के लिए समय नहीं रहता है और लालीपप देते रहते है आज हो जायेगा कल हो जायेगा ऐसे अधिकारी अपनी और सरकार की छवि धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अभी तक अधिकारी शीत निद्रा से नहीं जागे हैं। एक तरह जहाँ सरकार शिक्षा को शिर्ष स्थान देती है सब पढे सब बढे लेकिन स्कूल जाने तक रास्ता नहीं, स्कूलों में शौचालय पेयजल आपूर्ति की समुचित ब्यवस्था नहीं, मकान नहीं शौच के लिए बच्चों को जंगल झाडियों में जाना पडता है जहाँ विशैले जंतुओं का खतरा होता है। कहने का आशय यह है कि सरकार आखिर शिक्षा को नीचले पायदान पर क्यूँ रख रहीं है शिक्षा के नाम पर छात्रों की जिंदगी से क्यूँ खेला जा रहा है हर जगह विद्यालय में शिक्षकों की कमी खराब खाना, साफ सफाई, किताबें कबाड में मिल रही है। सरकार सिर्फ अध्यापक से शिक्षा का काम लें क्या चुनाव आयोग चुनाव से संबंधित पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं कर सकता जिससे अध्यापकों को सिर्फ पढाई से संबंधित काम करना पडे। सरकार सभी सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को सज्ञान में लें और सभी स्कूलों की जर्जर व्यवस्था और दयनीय शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करें। शिक्षा के अभाव में देश का चौमुखी विकास असंभव है। आज शिक्षा को लेकर Zen alfa, Zen xऔर Zen Z सडकों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं2
- अध्यापक और छात्र के रिश्ते को प्रधानाचार्य ने किया तार तार, चन्दौली चकिया राजकीय इंटर कालेज में छात्र के साथ मारपीट और अपमानित मामले को लेकर सैकड़ो की संख्या में छात्र गाँधी पार्क चकिया स्थल पर धरने में बैठे छात्र, जिलाधिकारी को बुलाने को लेकर छात्र अड़े अध्यापक और छात्र के रिश्ते को प्रधानाचार्य ने किया तार तार, चन्दौली चकिया राजकीय इंटर कालेज में छात्र के साथ मारपीट और अपमानित मामले को लेकर सैकड़ो की संख्या में छात्र गाँधी पार्क चकिया स्थल पर धरने में बैठे छात्र, जिलाधिकारी को बुलाने को लेकर छात्र अड़े2
- कैमूर/बिहार, मुर्गी फार्म के पास से 5 चोर गिरफ्तार, 3 बाइक और 25 लीटर चोरी का पेट्रोल बरामद कैमूर। पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्गावती थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव स्थित एक मुर्गी फार्म के पास से पांच संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, करीब 25 लीटर पेट्रोल और एक बड़ा इलेक्ट्रिक तराजू बरामद किया है। वही मोहनियां के प्रभारी डीएसपी दया शंकर कुमार ने दुर्गावती थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कृपालपुर स्थित मुर्गी फार्म के पास कुछ संदिग्ध लोग चोरी की बाइक और पेट्रोल के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कृपालपुर स्थित मुर्गी फार्म और रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहाड़ी गांव की एक किराना दुकान में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों के बयान और बरामद सामान के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों का उद्भेदन करने का दावा किया है। वही गिरफ्तार आरोपियों में अली शेर कुरैशी, आरिफ कुरैशी और अरमान कुरैशी तीनों डुमरी निवासी, अरुण यादव कृपालपुर निवासी तथा अंकित कुमार महुअर निवासी बताए गए हैं। वही पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही इलाके में हाल के दिनों में हुई अन्य चोरी और आपराधिक घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।3