Shuru
Apke Nagar Ki App…
breking- कोटरा गांव में आग का कहर कोटरा गांव में आग का कहर, 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख टड़ियावां। थाना क्षेत्र के कोटरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव निवासी संतोष सिंह के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लगभग 3 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से किसान संतोष सिंह को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है,
सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
breking- कोटरा गांव में आग का कहर कोटरा गांव में आग का कहर, 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख टड़ियावां। थाना क्षेत्र के कोटरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव निवासी संतोष सिंह के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लगभग 3 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से किसान संतोष सिंह को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- दिव्य दर्शन ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ ……………………………………… सुन्नी गांव, थाना बघौली, जनपद हरदोई में स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में आज प्रातःकाल भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन का अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और आस्था की पावन धारा प्रवाहित हुई। यह धाम सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र है, जहाँ आज भी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की अटूट मान्यता है।1
- हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रताप नगर चौराहे पर हुए इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस सक्रिय होती तो शायद स्थिति कुछ और होती। जानकारी के मुताबिक, हरदोई से कोथावां की ओर जा रही एक डबल डेकर बस जैसे ही प्रताप नगर चौराहे पर पहुंची, उसी दौरान बघौली की तरफ से आ रहा गिट्टी से भरा डंफर उससे टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच 28 वर्षीय कौशिक शुक्ला, जो पास के ही निवासी थे, विवाद शांत कराने के लिए आगे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी डंफर चालक मौके से भागने के इरादे से वाहन लेकर तेजी से निकला और कौशिक को कुचलता हुआ फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रताप प्रताप नगर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। यहां तक कि चौकी पहुंचने पर भी बताया गया कि इंचार्ज आराम कर रहे हैं। वहीं, हालात बिगड़ते देख बेनीगंज इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और खुद घायल युवक को वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने चौराहा जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी डंफर चालक की जल्द गिरफ्तारी होगी। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए चौराहे पर बने बड़े गोल चक्कर को भी जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इसकी वजह से भारी वाहन आसानी से नहीं मुड़ पाते, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इसे छोटा करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- हरदोई ब्रेकिंग LPG गैस को लेकर एजेंसियों पर लग रही भारी भीड़।। माधोगंज ब्लॉक के मटियामऊ स्तिथ R,A, इंडेन वितरक गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने को लेकर भारी भीड़ देखने को मिली ऐसी तबपति धूप और गर्मी के बीच आज दिनांक 10,04,2026 को गैस एजेंसी भर लगी भारी भीड़1
- सोनभद्र ।। __ग्राहक सेवा केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग __नगद और सामान जलकर हुआ खाक ____लाखों का सामान जलकर हुआ राख __घंटों देर बाद पहुंची दमकल टीम, आग पर पाया काबू __आगलगी की घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप __अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ की घटना सोनभद्र में ग्राहक सेवा केंद्र में संदिग्ध आग, लाखों का नुकसान सोनभद्र जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ी मोड़ पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में केंद्र में रखा नगद धनराशि और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की टीम काफी देर से मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान और अधिक बढ़ गया। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत व्याप्त है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- *हरदोई: फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, दोस्तों ने ही रामगंगा नदी में डुबाकर की हत्या; 3 गिरफ्तार* *ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई* हरदोई (मझिला):जिले की मझिला थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक को उसके ही दोस्तों ने खौफनाक साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजहपुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आंझी निवासी मृतक अभय प्रताप और तीनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभय के घर पर उसकी फुफेरी बहन भी रहती थी। इसी बीच, अभय के दोस्त धीरज सिंह का उसकी फुफेरी बहन के साथ पिछले लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब अभय को इस बात की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। प्रेमिका के भाई का यह विरोध धीरज को रास नहीं आया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।घूमने के बहाने ले गए, शराब पिलाई और नदी में डुबो दियासाजिश के तहत, 24 फरवरी 2026 को आरोपी आशीष, धीरज और भंवर पाल (मुले) मृतक अभय प्रताप को 'घूमने' के बहाने फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर ले गए। अगले दिन, 25 फरवरी की शाम को सभी ने एक साथ शराब पी। जब अभय नशे में पूरी तरह धुत्त हो गया, तो तीनों आरोपियों ने उसे राजेपुर थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया और पानी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मां की तहरीर पर खुला राजबेटे के काफी दिनों तक घर न लौटने पर परेशान मां संध्या सिंह (पत्नी अशोक सिंह) ने 9 अप्रैल 2026 को मझिला थाने में न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में तीनों दोस्तों पर अपने बेटे को साथ ले जाने और हत्या करने की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मु0अ0सं0 54/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।देर रात चटिया पुल के पास से हुए गिरफ्तारमामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सटीक सूचना के आधार पर मझिला पुलिस टीम ने बीती रात करीब 1:55 बजे चटिया पुल के पास से तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से मृतक अभय का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जो इस हत्याकांड का एक अहम सुबूत है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:आशीष सिंह उर्फ हवलदार (पुत्र प्रेमपाल सिंह, निवासी- ग्राम आझी, थाना मझिला, हरदोई)धीरज सिंह (पुत्र नवल सिंह, निवासी- ग्राम आझी, थाना मझिला, हरदोई)भंवर पाल सिंह उर्फ मुले (पुत्र विश्वराज सिंह, निवासी- रनियामऊ, थाना पिहानी, हरदोई)खुलासा करने वाली पुलिस टीम:इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, उप-निरीक्षक विवेक कुमार, कांस्टेबल भानूप्रताप अत्री और कांस्टेबल हरवान सिंह की अहम भूमिका रही।3
- एक न्यायिक पद पर होते हुए भी तहसीलदार की दबंगई।। ।।ब्रेकिंग न्यूज जिला बांदा।। UP के बांदा में EWS बनवाने गए एक सवर्ण लड़के को तहसील में लेखपाल सुधीर यादव व नायब तहसीलदार ने तहसील परिसर में दौड़ा दौड़ा कर पीटा।1
- *अलीगढ:-* रास्ते में घर जा रही महिला को आधा दर्जन से अधिक दबंग महिला और पुरुषो ने जमकर पीटा मामूली कहासुनी को लेकर दो माह की गर्भवती महिला को जमीन पर गिराकर पीटा मारपीट में महिला और उसकी बेटी को आई चोटे,स्थानीय पुलिस से की शिकायत पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना महुआखेड़ा पुलिस ने पांच महिलाओ सहित 8 लोगो के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज 15 दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नहीं की कोई कार्यवाही आरोपी लगातार पीड़ित महिला और उसके पति पर फैसले का बना रहे दबाव फैसला ना करने पर दे रहे जान से मारने की धमकी मारपीट की घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही जमकर वायरल पीड़ित महिला ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग बाइट - रेनू पीड़ित महिला1
- Post by Shruddin Khan1