Shuru
Apke Nagar Ki App…
कृषि और बागवानी की सफलता: जशपुर जिले में पारंपरिक खेती के अलावा अब सेब, नाशपाती और काजू की खेती को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां के किसान बागवानी के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं, जिसे प्रशासन का भी समर्थन मिल रहा है। कृषि और बागवानी की सफलता: जशपुर जिले में पारंपरिक खेती के अलावा अब सेब, नाशपाती और काजू की खेती को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां के किसान बागवानी के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं, जिसे प्रशासन का भी समर्थन मिल रहा है।
JASHPUR ZONE
कृषि और बागवानी की सफलता: जशपुर जिले में पारंपरिक खेती के अलावा अब सेब, नाशपाती और काजू की खेती को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां के किसान बागवानी के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं, जिसे प्रशासन का भी समर्थन मिल रहा है। कृषि और बागवानी की सफलता: जशपुर जिले में पारंपरिक खेती के अलावा अब सेब, नाशपाती और काजू की खेती को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां के किसान बागवानी के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं, जिसे प्रशासन का भी समर्थन मिल रहा है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- जशपुर में बच्चों के हक पर डाका: तमता बालक छात्रावास में राशन-सामान का गबन, नौकरी के नाम पर लाखों की उगाही; जांच के नाम पर खुली लीपापोती पत्थलगांव / तमता: मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में शिक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार का दीमक किस कदर चाट रहा है, इसका जीता-जागता उदाहरण पत्थलगांव विकासखंड का तमता शासकीय बालक छात्रावास है। वर्षों से जमे अधीक्षक बुधनाथ भगत पर मासूम छात्रों की मूलभूत सुविधाओं को डकारने और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों के नाम पर लाखों की अवैध उगाही के गंभीर आरोप लगे हैं। संगीन खुलासों के एक सप्ताह बाद भी प्रशासनिक कार्रवाई शून्य है, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कागजों पर लाखों का खर्च, जमीन पर बच्चे बेहाल शासन की ओर से छात्रों के लिए हर वर्ष मच्छरदानी, कंबल, तकिया, तेल, साबुन और रसोई के बर्तनों के लिए भारी-भरकम बजट जारी होता है। अधीक्षक की मिलीभगत से यह सारा सामान सिर्फ फाइलों और फर्जी बिलों में सिमट कर रह गया। जमीनी हकीकत यह है कि छात्रावास में रहने वाले गरीब और आदिवासी बच्चे बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली अधीक्षक पर पद के दुरुपयोग और फर्जी नियुक्तियों के गंभीर प्रमाण सामने आ रहे हैं: कोड़केल खजरी अवैध वसूली: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी की गई। अवैध पदस्थापना: बालक एवं कन्या छात्रावास में कार्यरत दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों—स्टीफन खलखो और हेमू अजगले—से मोटी रकम लेकर बिना किसी वैध सरकारी आदेश या पंचायत प्रस्ताव के अवैध रूप से काम पर रख लिया गया। जांच के नाम पर बंद कमरों का खेल मामला उछलने के बाद मंडल संयोजक जांच करने पहुंचे, लेकिन पूरी प्रक्रिया केवल खानापूरी साबित हुई। जांच अधिकारी ने न तो शिकायतकर्ताओं के बयान लिए और न ही पीड़ित बच्चों से सच जानने की जहमत उठाई। बंद कमरे में बैठकर जांच समेट ली गई, जिससे स्पष्ट है कि सिस्टम अपने ही भ्रष्ट कारिंदे को बचाने में जुटा है। किसका वरदहस्त, किसका संरक्षण? खुलेआम चल रही इस लीपापोती ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या अधीक्षक को किसी प्रभावशाली राजनीतिक आका का संरक्षण प्राप्त है या फिर जांच दबाने के लिए अधिकारियों की जेबें गरम की गई हैं? ग्रामीणों और अभिभावकों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आरोपी अधीक्षक को तत्काल निलंबित कर किसी स्वतंत्र टीम से उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई गई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। मासूमों के हक का निवाला छीनने वाले इस भ्रष्ट तंत्र पर उच्च अधिकारियों की चुप्पी अब सीधे-सीधे मिलीभगत की ओर इशारा कर रही है।1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर चैनपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर चैनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।1
- भरनो पहुंच गया वायरल गाड़ी,लोगो की लगी हुजूम गाड़ी देखते ही लोग सेल्फी रिल्स बनाते नजर आए1
- उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो तथा पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। जन शिकायत निवारण दिवस में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, पारिवारिक एवं आपसी विवाद, रोजगार तथा शिक्षा से संबंधित विभिन्न मामले सामने आए। रायडीह प्रखंड से सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी श्रीकान्त लाल माँझी ने पेंशन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के उपरांत आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद पेंशन संबंधी मामला लंबित है। उन्होंने संबंधित कार्यालय से आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई का अनुरोध किया। उपायुक्त ने मामले में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षा एवं विद्यार्थी विकास के क्षेत्र में कार्यरत संस्था हर्बियोनेक्सिस फाउंडेशन द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में शैक्षणिक ओलंपियाड परीक्षा एवं छात्रवृत्ति कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में आवेदन दिया गया। संस्था द्वारा प्रतिभावान एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान, गणित एवं सामान्य ज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गुमला प्रखंड के राजस्व ग्राम पुगू के ग्रामीणों द्वारा करमडीपा क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी गई। ग्रामीणों ने फैक्ट्री से निकलने वाले रसायन के कारण आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण एवं जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की। साथ ही फैक्ट्री के समीप स्थित पारंपरिक एवं धार्मिक महत्व के करम वृक्ष के संरक्षण का भी अनुरोध किया गया। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को स्थल जांच एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। टोटो प्रखंड के छोटा खटंगा निवासी लेदा उराँव द्वारा पारिवारिक भूमि से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया गया। वहीं, गुमला प्रखंड के छोटालोरो निवासी सोना देवी ने अपने हिस्से की भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि भूमि के बंटवारे के बावजूद निर्माण कार्य में आपत्ति की जा रही है। उपायुक्त ने दोनों मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को अभिलेखों एवं तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि मामलों का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जा सके।4
- वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* रामप्रवेश गुप्ता *प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है। स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। *कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है। *प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।1
- सिसई : सिसई की जनसमस्याओं पर फूटा आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सड़क, नाली, पेयजल, शौचालय व कचरे की समस्या को लेकर सिसई बचाओ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा 30 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो मशाल जुलूस, 31 अगस्त को गुमला -रांची मुख्यमार्ग पर चक्का जाम की चेतावनी सिसई (गुमला)। सिसई की बदहाल सड़क, जल निकासी, पेयजल, शौचालय और कचरे जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर अब लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सिसई बचाओ संघर्ष समिति ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए उपायुक्त, गुमला को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है। समिति ने कहा कि रेड़वा से महुआडीपा तक मुख्य सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जबकि जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने रेड़वा से महुआडीपा तक मजबूत सड़क निर्माण, पक्की एवं ढक्कनयुक्त नाली, बस पड़ाव के समीप पेयजल और शौचालय की व्यवस्था तथा तालाब के पास जमा कचरे की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। समिति ने प्रशासन को 30 अगस्त तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 30 अगस्त की शाम मशाल जुलूस निकालने तथा 31 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक सकरौली सामटोली मोड़ के समीप गुमला-रांची मुख्य मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी गई है। समिति का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण अब जनता सड़क पर उतरने को मजबूर है। समिति ने प्रशासन से आंदोलन की स्थिति पैदा होने से पहले सभी मांगों पर ठोस पहल करने की अपील की है। समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव डेविड ने कहा कि हमारी मांगें जनहित से जुड़ी हैं। प्रशासन समय रहते समस्याओं का समाधान करे, ताकि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय कुमार वर्मा, सलमान अली, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, सुमित महली, लक्ष्मी नारायण यादव, संजय महतो, चारवा उरांव, जुबैर अंसारी, महमूद आलम, आनंद साहू और प्रमोद मोची सहित अन्य लोग मौजूद रहे।4
- वायरल गाड़ी सिसई पहुंची नेशल हाईवे से होकर रांची की ओर आगे बढ़ रही हैं, देखने के लिए उमड़ रही भारी भिंड वायरल गाड़ी गुमला रांची नेशल हाईवे से होकर रांची की ओर आगे बढ़ रही हैं, देखने के लिए उमड़ रही भारी भिंड गुमला रांची नेशल हाईवे फॉर लाईन सड़क से चीनी मिल की बड़ी मशीन को लेकर वायरल विशाल गाड़ी धीरे धीरे कर रांची की ओर आगे बढ़ रही हैं। गाड़ी को देखने व सेल्फी लेने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष और बच्चें पहुंच रहे हैं।1
- *शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा न्यायिक रिमांड पर* *25 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष), खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। *शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध* युवती (19 साल) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी, जहां आरोपी ने उससे प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिस्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की। इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस आ गई। युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त 2026 को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। *रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की तलाश में दी दबिश* युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। *इनकी रही अहम भूमिका* एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्य कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2