राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके गांव के निकट ही उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र में ग्रामीण सेवा एवं जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन भी दिया। शिविर के दौरान धोधरा निवासी पांच वर्षीय बालक सुशील, पुत्र भरतलाल ननोमा, अपनी माता के साथ पहुंचा। जन्मजात विकृति के कारण बालक के बाएं कान का बाहरी हिस्सा विकसित नहीं हो पाया था। शिविर में मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत भंडारी ने बालक की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल बुलाया और आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं जानकारी प्राप्त की। इसके बाद बालक का पंजीकरण करते हुए निशुल्क उपचार और सफल ऑपरेशन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके लिए आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई। इस मानवीय पहल से बालक की माता ने खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और शिविर प्रशासन का आभार जताया। इन शिविरों में राजस्व, चिकित्सा, कृषि, वन, विद्युत, जल संसाधन, आयुर्वेद, होम्योपैथी, रसद एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में समाधान के लिए दर्ज किया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं भी रखीं। इनमें सीमलवाड़ा क्षेत्र के मंदिरों के पट्टे जारी करने, नालों के निर्माण एवं सफाई, पीठ-उदयपुर रोडवेज बस सेवा को पुनः प्रारंभ करने तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप नाले पर बनी संकरी पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग प्रमुख थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिलने के बावजूद अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी भूमल चौहान ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले और प्रशासन सीधे आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझे। शिविरों में जनकल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी गई और किसानों को उन्नत मक्का बीज वितरित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, महामंत्री जगदीश पंड्या, विकास अधिकारी ललित पंड्या, प्रकाश पंड्या, प्रशासक विजयपाल डोडियार, वीडीओ निरंजन सिंह, डॉ. रजत भंडारी, डॉ. मनीष रोत, योगराज सिंह, दिलीप भागरिया, जयदीप सिंह सहित बाल विकास विभाग की मीना भट्ट, शकुंतला डामोर, कनिष्ठ अभियंता रवि कुमावत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता भोई, जया एवं शकुंतला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई।
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके गांव के निकट ही उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र में ग्रामीण सेवा एवं जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन भी दिया। शिविर के दौरान धोधरा निवासी पांच वर्षीय बालक सुशील, पुत्र भरतलाल ननोमा, अपनी माता के साथ पहुंचा। जन्मजात विकृति के कारण बालक के बाएं कान का बाहरी हिस्सा विकसित नहीं हो पाया था। शिविर में मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत भंडारी ने बालक की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल बुलाया और आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं जानकारी प्राप्त की। इसके बाद बालक का पंजीकरण करते हुए निशुल्क उपचार
और सफल ऑपरेशन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके लिए आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई। इस मानवीय पहल से बालक की माता ने खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और शिविर प्रशासन का आभार जताया। इन शिविरों में राजस्व, चिकित्सा, कृषि, वन, विद्युत, जल संसाधन, आयुर्वेद, होम्योपैथी, रसद एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में समाधान के लिए दर्ज किया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं भी रखीं। इनमें सीमलवाड़ा क्षेत्र के मंदिरों के पट्टे जारी करने, नालों के निर्माण एवं सफाई, पीठ-उदयपुर रोडवेज बस सेवा को पुनः प्रारंभ करने तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप नाले पर बनी संकरी पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग प्रमुख थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिलने के बावजूद अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है,
जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी भूमल चौहान ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले और प्रशासन सीधे आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझे। शिविरों में जनकल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी गई और किसानों को उन्नत मक्का बीज वितरित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, महामंत्री जगदीश पंड्या, विकास अधिकारी ललित पंड्या, प्रकाश पंड्या, प्रशासक विजयपाल डोडियार, वीडीओ निरंजन सिंह, डॉ. रजत भंडारी, डॉ. मनीष रोत, योगराज सिंह, दिलीप भागरिया, जयदीप सिंह सहित बाल विकास विभाग की मीना भट्ट, शकुंतला डामोर, कनिष्ठ अभियंता रवि कुमावत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता भोई, जया एवं शकुंतला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई।
- राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके गांव के निकट ही उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र में ग्रामीण सेवा एवं जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन भी दिया। शिविर के दौरान धोधरा निवासी पांच वर्षीय बालक सुशील, पुत्र भरतलाल ननोमा, अपनी माता के साथ पहुंचा। जन्मजात विकृति के कारण बालक के बाएं कान का बाहरी हिस्सा विकसित नहीं हो पाया था। शिविर में मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत भंडारी ने बालक की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल बुलाया और आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं जानकारी प्राप्त की। इसके बाद बालक का पंजीकरण करते हुए निशुल्क उपचार और सफल ऑपरेशन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके लिए आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई। इस मानवीय पहल से बालक की माता ने खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और शिविर प्रशासन का आभार जताया। इन शिविरों में राजस्व, चिकित्सा, कृषि, वन, विद्युत, जल संसाधन, आयुर्वेद, होम्योपैथी, रसद एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में समाधान के लिए दर्ज किया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं भी रखीं। इनमें सीमलवाड़ा क्षेत्र के मंदिरों के पट्टे जारी करने, नालों के निर्माण एवं सफाई, पीठ-उदयपुर रोडवेज बस सेवा को पुनः प्रारंभ करने तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप नाले पर बनी संकरी पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग प्रमुख थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिलने के बावजूद अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी भूमल चौहान ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले और प्रशासन सीधे आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझे। शिविरों में जनकल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी गई और किसानों को उन्नत मक्का बीज वितरित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, महामंत्री जगदीश पंड्या, विकास अधिकारी ललित पंड्या, प्रकाश पंड्या, प्रशासक विजयपाल डोडियार, वीडीओ निरंजन सिंह, डॉ. रजत भंडारी, डॉ. मनीष रोत, योगराज सिंह, दिलीप भागरिया, जयदीप सिंह सहित बाल विकास विभाग की मीना भट्ट, शकुंतला डामोर, कनिष्ठ अभियंता रवि कुमावत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता भोई, जया एवं शकुंतला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई।3
- राजस्थान के वागड़ की धर्मनगरी डूंगरपुर के राजपुर स्थित श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम में दो दिवसीय श्री विष्णु महायाग अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव महंत श्री गोपालदास महाराज के सानिध्य में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों के साथ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यह आयोजन ब्रह्मलीन महंत गौतमदास जी महाराज के संकल्प को साकार करने की दिशा में आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से विश्व कल्याण की कामना की गई। धाम परिसर में आयोजन के दौरान सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और हवन का क्रम जारी रहा। दोपहर में आचार्य उत्सव दवे और सह-आचार्य कमल पंड्या के नेतृत्व में यज्ञवेदी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान विनीता-विनय कुमार (दिल्ली) तथा शोभिनी-संजय चौबीसा (उदयपुर) सहित अन्य श्रद्धालुओं ने श्रीफल होम कर यज्ञ की पूर्णाहुति दी। इसके बाद दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तजन भक्ति भाव से सराबोर दिखाई दिए। पूर्णाहुति के पश्चात महंत गोपालदास महाराज ने श्री कल्लाजी महाराज की बाम्बी (गेमर) पूजन, गुरु गादी एवं चरण पादुका पूजन किया। इसके उपरांत वे श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी पर विराजमान हुए और धर्म, न्याय एवं नीति के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर भक्तों ने विश्व शांति, जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं मानवता के मंगल के लिए प्रार्थना की। आयोजन के समापन पर विशाल प्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस महायाग में महंत वैष्णव वैरागी परिवार राजपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में पाटीदार, साद, कलाल, यादव, सिंधी एवं ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में राजपुर ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।4
- डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्याओं के समाधान के साथ ही एक 5 वर्षीय बालक के जन्मजात कान विकार के इलाज का मामला सभी के ध्यान का केंद्र बन गया। धोधरा निवासी भरत ननोमा के 5 वर्षीय पुत्र सुशील के जन्मजात कान विकार के निःशुल्क उपचार का जिम्मा चिकित्सा विभाग ने उठाया है, जिससे बच्चे को स्वास्थ्य राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं को लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कई महत्वपूर्ण मांगों को उठाया, जिनमें मंदिरों के पट्टे जारी करना, नालों का निर्माण और सफाई करवाना, पीठ-उदयपुर रोडवेज बस सेवा को फिर से शुरू करना, और बैंक ऑफ बड़ौदा के पास संकरे पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाना शामिल है। शिविर के दौरान अपनी माँ के साथ पहुंचे बालक सुशील के बाएँ कान का बाहरी विकास नहीं हो पाया था। शिविर में मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत भंडारी ने बालक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जाँच करवाई और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। चिकित्सक ने बच्चे के निशुल्क उपचार और आवश्यक ऑपरेशन का आश्वासन दिया। इस पर बालक की माँ ने सरकार और शिविर प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें बच्चे के इलाज का भरोसा मिला है। इस ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार भूमल चौहान के नेतृत्व में बीडीओ ललित पंड्या, डॉ. मनीष रोत, रवि कुमावत, जयदीप सिंह दिनेश सरपोटा सहित प्रशासन, चिकित्सा, राजस्व, कृषि, वन, विद्युत, आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, जगदीश पंड्या, प्रकाश पंड्या, संजय भोई, प्रशासक विजय पाल डोडीयार और बीडीओ निरंजन सिंह जैसे अन्य सदस्य भी इस दौरान मौजूद रहे। यह शिविर आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई कर रहा है, वहीं जरूरतमंद बच्चों के उपचार जैसी पहलें भी लोगों के लिए राहत का कारण बन रही हैं।4
- डूंगरपुर जिले के कुआँ थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुआँ और चिखली कस्बे में एक फ्लैग मार्च निकाला। कुआँ थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए इस तरह के फ्लैग मार्च और गश्त की कार्रवाई समय-समय पर की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना है। पुलिस जवानों की इस उपस्थिति से कस्बे में सुरक्षा का एक मजबूत संदेश गया। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।4
- राजस्थान में बीते दिनों कई महत्वपूर्ण घटनाएँ सामने आईं। उदयपुर में फतहसागर झील किनारे टूरिस्टों पर नकली सांप फेंककर प्रैंक वीडियो बनाने के आरोप में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सहित चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं गोगुंदा क्षेत्र के मजाम गांव में पानी भरने गई 46 वर्षीय एक महिला की 200 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा, बाघपुरा थाना पुलिस ने सरपंच पर जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से तलवार व लाठियां बरामद की हैं। सलूंबर में नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक ठेला संचालक ने अपने केबिन का ताला तोड़कर पांच हजार रुपए गायब होने का आरोप लगाया है। डूंगरपुर के फावटा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक शंकरलाल डेचा ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। राजनीतिक खबरों में, कोटा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने राहुल गांधी के दौरे को 'राजनीतिक ड्रामा' करार दिया और नीट मामले में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का बचाव किया। अजमेर के मदार गेट चौराहे पर एक महिला होमगार्ड और एक महिला सफाईकर्मी के बीच सरेराह मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसी बीच, राजस्थान-गुजरात सीमा पर DST ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 58 पेटियां जब्त की हैं, हालांकि इस दौरान तस्कर फरार हो गया। सबसे दुखद घटना बालोतरा जिले से सामने आई, जहाँ एक रोडवेज बस और एक कार की भीषण टक्कर में चार सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- उदयपुर में आयोजित लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला के जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुंजीलाल गायरी ने सहभागिता की। उन्होंने इस अवसर पर श्री बिरला का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, उदयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। जनसंवाद के दौरान, ओम बिरला ने आमजन की समस्याओं और उनके सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। वहीं, पुंजीलाल गायरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को मजबूत बनाते हैं तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम हैं।1
- डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बस्सी में एक ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस शिविर के दौरान, पूर्व MLA गोपीचंद मीणा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला महामंत्री सुरमाल परमार ने सभी विभागों को सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने के लिए निर्देशित किया। देवसोमनाथ मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। परिवहन विभाग ने विशेष रूप से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए पास बनाने हेतु आवेदन स्वीकार किए। आसपुर विधायक उमेश मीणा ने शिविर में उपस्थित सभी विभागों को समय पर अपने कार्यों को पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। कार्यक्रम में दोवड़ा तहसीलदार ईश्वरलाल पदवाल (जो शिविर प्रभारी भी थे), विकास अधिकारी मनोहर बिश्नोई, अतिरिक्त विकास अधिकारी गिरीश कलाल, आसपुर विधायक उमेश मीणा, ग्राम पंचायत सरपंच उषा देवी, ग्राम विकास अधिकारी पंकज पाटीदार, JTA पंकज पंड्या, देव सोमनाथ मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या, भाजपा महामंत्री सुरमल परमार, भंवरलाल कटारा, लैंप्स अध्यक्ष केशव पंड्या, हरिदेव कटारा, पाल वसी सरपंच वासुदेव कटारा और तरुण पंड्या सहित समस्त मेट, मेंबर और ग्रामवासी उपस्थित रहे। शिविर में सार्वजनिक निर्माण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयोजना विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, जल संसाधन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग, सहकारिता विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, सैनिक कल्याण विभाग और आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग जैसे कुल 22 विभाग मौजूद थे।2
- उदयपुर रेंज में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02’ के तहत चितरी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराध के एक मामले में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गुजरात से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी जोयब पुत्र इस्माईल मुल्तानी (34) और अफरोज उर्फ सफरोज पुत्र इब्राहिम मुल्तानी (32) हैं, जो चांद टेकरी, मौडासा टाउन, जिला अरवल्ली (गुजरात) के निवासी हैं। ये दोनों एसीजेएम न्यायालय सागवाड़ा के एक प्रकरण में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह एवं वृत्ताधिकारी सागवाड़ा रूपसिंह के सुपरविजन में जिलेभर में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी का यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चितरी थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से इन फरार आरोपियों का सुराग जुटाया और उन्हें गुजरात के मौडासा क्षेत्र से धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी। इसका उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय बनाए रखना और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करना है। इस गठित टीम में थानाधिकारी रतनलाल जटिया और हैडकांस्टेबल लोकेन्द्रसिंह शामिल थे।2