logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शिवसेना की भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति विसर्जन* *आबूरोड में जगह-जगह हुआ स्वागत, 70 से 80 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन* *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* आबूरोड। शिवसेना आबूरोड के तत्वावधान में शुक्रवार को गणपति विसर्जन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 70 से 80 गणपति प्रतिमाएं शामिल हुईं, जिन्हें धार्मिक विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ विसर्जित किया गया। शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में शहर प्रमुख लालाराम खारवाल सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे। गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान नरेश लोधी,छोटू जोगी, बादल, विजय,शंभू सिसोदिया सहित शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान शिवसैनिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और गणपति प्रतिमाओं को श्रद्धापूर्वक विसर्जन स्थल तक पहुंचाया।

14 hrs ago
user_Narendra Singh Bhati
Narendra Singh Bhati
Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
14 hrs ago

*शिवसेना की भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति विसर्जन* *आबूरोड में जगह-जगह हुआ स्वागत, 70 से 80 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन* *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* आबूरोड। शिवसेना आबूरोड के तत्वावधान में शुक्रवार को गणपति विसर्जन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब

70 से 80 गणपति प्रतिमाएं शामिल हुईं, जिन्हें धार्मिक विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ विसर्जित किया गया। शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में शहर प्रमुख लालाराम खारवाल सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।

गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान नरेश लोधी,छोटू जोगी, बादल, विजय,शंभू सिसोदिया सहित शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान शिवसैनिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और गणपति प्रतिमाओं को श्रद्धापूर्वक विसर्जन स्थल तक पहुंचाया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • मेघवाल वास में गूंजा संदेश—पानी बचाओ, कचरा हटाओ, शहर स्वच्छ बनाओ *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मेघवाल वास में स्वच्छता एवं जल संचय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डेमो के जरिए समझाया कचरा प्रबंधन कार्यक्रम में टीम ने संवाद और डेमो के माध्यम से लोगों को बताया कि प्लास्टिक सहित अन्य कचरे को खुले में फेंकने अथवा नदी-नालों में डालने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने और कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई। टीम ने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। बारिश की हर बूंद बचाने का लिया संकल्प जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पानी की बर्बादी रोकने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। साथ ही घरों की छतों से वर्षा जल को पाइप के माध्यम से बोरिंग एवं हैंडपंप तक पहुंचाकर भूजल रिचार्ज करने का संकल्प लिया गया। टीम ने बताया कि वर्षा जल का समुचित संचयन कर उसे जमीन में पहुंचाने से भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने का संदेश दिया।
    2
    मेघवाल वास में गूंजा संदेश—पानी बचाओ, कचरा हटाओ, शहर स्वच्छ बनाओ
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
पिण्डवाड़ा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मेघवाल वास में स्वच्छता एवं जल संचय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
डेमो के जरिए समझाया कचरा प्रबंधन
कार्यक्रम में टीम ने संवाद और डेमो के माध्यम से लोगों को बताया कि प्लास्टिक सहित अन्य कचरे को खुले में फेंकने अथवा नदी-नालों में डालने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने और कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई। टीम ने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। बारिश की हर बूंद बचाने का लिया संकल्प जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पानी की बर्बादी रोकने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। साथ ही घरों की छतों से वर्षा जल को पाइप के माध्यम से बोरिंग एवं हैंडपंप तक पहुंचाकर भूजल रिचार्ज करने का संकल्प लिया गया। टीम ने बताया कि वर्षा जल का समुचित संचयन कर उसे जमीन में पहुंचाने से भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने का संदेश दिया।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • अब सुमेरपुर में कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर, 21 को खुलेगा अध्यक्ष की कुर्सी का पत्ता सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर अब साफ हो गई है। चार दावेदारों से शुरू हुई कुर्सी की दौड़ अब दो प्रत्याशियों पर आकर टिक गई है। नाम वापसी के साथ ही भाजपा के बागी रमेश राखेचा और सरिता राजपुरोहित मैदान से बाहर हो गए हैं। अब भाजपा के चतुर्भुज शर्मा और कांग्रेस के सुभाष मेवाड़ा के बीच सीधा मुकाबला है। 35 वार्डों के सियासी गणित और सात निर्दलीय पार्षदों के रुख के बीच 21 सितंबर को होने वाला मतदान अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला करेगा।
    1
    अब सुमेरपुर में कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर, 21 को खुलेगा अध्यक्ष की कुर्सी का पत्ता
सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर अब साफ हो गई है। चार दावेदारों से शुरू हुई कुर्सी की दौड़ अब दो प्रत्याशियों पर आकर टिक गई है। नाम वापसी के साथ ही भाजपा के बागी रमेश राखेचा और सरिता राजपुरोहित मैदान से बाहर हो गए हैं। अब भाजपा के चतुर्भुज शर्मा और कांग्रेस के सुभाष मेवाड़ा के बीच सीधा मुकाबला है। 35 वार्डों के सियासी गणित और सात निर्दलीय पार्षदों के रुख के बीच 21 सितंबर को होने वाला मतदान अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला करेगा।
    user_Tarun Rawal
    Tarun Rawal
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • रेवदर में 24 घंटे ने 19mm बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 2 भैंसों की मौत, पोस्ट ऑफिस के पास तारों पर गिरी पेड़ की डाली, कांडला हाईवे पर जलभराव रेवदर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश ने जहां एक ओर किसानों के चेहरे खिला दिए हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। कनिष्ठ अभियंता नरसीराम ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रेवदर में 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण नदी-नालों और अन्य जल स्रोतों में पानी की आवक शुरू हो गई है। फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से किसानों में खुशी की लहर है। आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत बारिश के बीच मकावल गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से कुएं पर बंधी दो भैंसों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ये दोनों भैंसें किसान धनाराम पुत्र वेलाराम कलबी की थीं। आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिलते ही एएसआई गणेशराम, पटवारी मनीष कुमार राणा और पशु चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र अपनी टीम के साथ धनाराम के कुएं पर पहुंचे। प्रशासन ने मृत भैंसों का परीक्षण कर पोस्टमार्टम किया और आगे की आवश्यक विभागीय कार्रवाई पूरी की। इस प्राकृतिक आपदा से गरीब किसान को करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पोस्ट ऑफिस के बाहर टला बड़ा हादसा रेवदर कस्बे में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। कस्बे में पोस्ट ऑफिस के बाहर स्थित एक पेड़ की बड़ी डाली अचानक टूटकर बिजली के हाईटेंशन तारों पर गिरकर अटक गई। गनीमत यह रही कि डाली पेड़ पर अटकी वरना नीचे से गुजर रहे वाहन या राहगीर इसकी चपेट में आ सकते थे और कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। तारों पर डाली गिरने के कारण क्षेत्र की बिजली सप्लाई कई घंटों तक पूरी तरह बाधित रही, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तारों में उलझी डाली को सावधानीपूर्वक हटवाने का काम शुरू किया। कांडला हाइवे पर जलभराव लगातार बारिश के चलते कांडला कस्बे में हाइवे पर गड्ढों में पानी भरने से जगह-जगह भारी जलभराव हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    रेवदर में 24 घंटे ने 19mm बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 2 भैंसों की मौत, पोस्ट ऑफिस के पास तारों पर गिरी पेड़ की डाली, कांडला हाईवे पर जलभराव
रेवदर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश ने जहां एक ओर किसानों के चेहरे खिला दिए हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। कनिष्ठ अभियंता नरसीराम ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रेवदर में 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण नदी-नालों और अन्य जल स्रोतों में पानी की आवक शुरू हो गई है। फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से किसानों में खुशी की लहर है।
आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत
बारिश के बीच मकावल गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से कुएं पर बंधी दो भैंसों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ये दोनों भैंसें किसान धनाराम पुत्र वेलाराम कलबी की थीं। आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिलते ही एएसआई गणेशराम, पटवारी मनीष कुमार राणा और पशु चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र अपनी टीम के साथ धनाराम के कुएं पर पहुंचे। प्रशासन ने मृत भैंसों का परीक्षण कर पोस्टमार्टम किया और आगे की आवश्यक विभागीय कार्रवाई पूरी की। इस प्राकृतिक आपदा से गरीब किसान को करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
पोस्ट ऑफिस के बाहर टला बड़ा हादसा
रेवदर कस्बे में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। कस्बे में पोस्ट ऑफिस के बाहर स्थित एक पेड़ की बड़ी डाली अचानक टूटकर बिजली के हाईटेंशन तारों पर गिरकर अटक गई। गनीमत यह रही कि डाली पेड़ पर अटकी वरना नीचे से गुजर रहे वाहन या राहगीर इसकी चपेट में आ सकते थे और कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। तारों पर डाली गिरने के कारण क्षेत्र की बिजली सप्लाई कई घंटों तक पूरी तरह बाधित रही, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तारों में उलझी डाली को सावधानीपूर्वक हटवाने का काम शुरू किया।
कांडला हाइवे पर जलभराव
लगातार बारिश के चलते कांडला कस्बे में हाइवे पर गड्ढों में पानी भरने से जगह-जगह भारी जलभराव हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आहोर : छह किलोमीटर के सफर में आधा किमी तक बाबा रामसा पीर के भक्तों का रैला:रोडला से मिनी रूणिचा कवराडा पैदल यात्रा संघ में दिखा उत्साह रोडला से गुरूवार को समस्त ग्रामवासियों का पैदल यात्रा संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर जन जन के आराध्य लोक देवता रामसा पीर के दर्शनों के लिए कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा। जिसमें आस्था का ज्वार ऐसा उमड़ा कि रोडला से कवराडा करीब छह किलोमीटर के सफर में आधा किलोमीटर तक रामसा पीर के भक्तों का रैला ही लगा रहा।रोडला के रामदेव मंदिर से समस्त ग्रामवासियों का पैदल जत्था कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर के लिए गाजे-बाजे व धूमधाम के साथ रवाना हुआ । रामदेव मंदिर रोडला में भक्तराज गुलाबजी वावदरा के सानिध्य में रामदेव मंदिर रोडला में विधि-विधान से पूजा अर्चना व ध्वजा चढ़ाकर नौ नेजा बाबा रामदेव ध्वजा के साथ पैदल यात्रा संघ समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में डीजे की धून पर नाचते गाते बाबा रामदेव की जयकारों के साथ रामदेव, फलां हनुमानजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर, मोमाजी मंदिर, बायोसा मंदिर, सहित विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर में पूजा आराधना कर कवराडा के लिए रवाना हुआ। जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पैदल जातरूओं का स्वागत किया।डीजे की धून पर नाचते गाते व रामसा पीर की जयकारों के साथ पैदल जत्था कवराडा।पैदल जत्था कवराडा में पहुंचने के बाद भक्तराज गुलाबचंद वावदरा की उपस्थिति में जातरूओं की ओर से कवराडा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई ।जातरूओं ने मंहत लक्ष्मणगिरी महाराज का आर्शीवाद लिया।
    4
    आहोर : छह किलोमीटर के सफर में आधा किमी तक बाबा रामसा पीर के भक्तों का रैला:रोडला से मिनी रूणिचा कवराडा पैदल यात्रा संघ में दिखा उत्साह 

रोडला से गुरूवार को समस्त ग्रामवासियों का पैदल यात्रा संघ  गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर जन जन के आराध्य लोक देवता रामसा पीर के दर्शनों के लिए कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा। जिसमें आस्था का ज्वार ऐसा उमड़ा कि रोडला से कवराडा करीब छह किलोमीटर के सफर में आधा किलोमीटर तक रामसा पीर के भक्तों का रैला ही लगा रहा।रोडला के रामदेव मंदिर से समस्त ग्रामवासियों का पैदल जत्था कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर के लिए गाजे-बाजे व धूमधाम के साथ रवाना हुआ । रामदेव मंदिर रोडला में भक्तराज गुलाबजी वावदरा के सानिध्य में रामदेव मंदिर रोडला में विधि-विधान से पूजा अर्चना व ध्वजा चढ़ाकर नौ नेजा बाबा रामदेव ध्वजा के साथ पैदल यात्रा संघ समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में डीजे की धून पर नाचते गाते बाबा रामदेव की जयकारों के साथ रामदेव, फलां हनुमानजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर, मोमाजी मंदिर, बायोसा मंदिर, सहित विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर में पूजा आराधना कर कवराडा के लिए रवाना हुआ। जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पैदल जातरूओं का स्वागत किया।डीजे की धून पर नाचते गाते व रामसा पीर की जयकारों के साथ पैदल जत्था कवराडा।पैदल जत्था कवराडा में पहुंचने के बाद भक्तराज गुलाबचंद वावदरा की उपस्थिति में जातरूओं की ओर से कवराडा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर  में पूजा-अर्चना कर खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई ।जातरूओं ने मंहत लक्ष्मणगिरी महाराज का आर्शीवाद लिया।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान है सीनियर सिटीजन कार्ड: स्वास्थ्य, यात्रा और बैंक में मिलती हैं खास सुविधाएं बाली ( पाली ) : 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए राज्य सरकारों द्वारा जारी 'सीनियर सिटीजन कार्ड' एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। यह पहचान पत्र रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के साथ कई आर्थिक और सामाजिक रियायतें दिलाता है। ​स्वास्थ्य में प्राथमिकता: सरकारी अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन व ओपीडी (OPD) के लिए अलग कतार की सुविधा मिलती है। निजी पैथोलॉजी लैब्स और अस्पतालों में टेस्ट व दवाओं पर विशेष छूट का लाभ मिलता है। ​बैंकिंग और टैक्स छूट: बैंक व पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 0.50% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज देते हैं। साथ ही, आयकर की धारा 80D और 80TTB के तहत ₹50,000 तक की कर छूट लेने में यह कार्ड वैध प्रमाण बनता है। ​सफर में राहत: राज्य परिवहन की सरकारी बसों में 30% से 50% तक किराए में छूट, एयरलाइंस में बेस फेयर पर डिस्काउंट और ट्रेनों में लोअर बर्थ व व्हीलचेयर की प्राथमिकता मिलती है। प्रशासनिक प्राथमिकता: बैंक, बिल भुगतान केंद्र और पासपोर्ट कार्यालयों में अलग कतार का प्रावधान रहता है। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन और कानूनी मामलों में त्वरित सुनवाई में भी मदद मिलती है।
    1
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान है सीनियर सिटीजन कार्ड: स्वास्थ्य, यात्रा और बैंक में मिलती हैं खास सुविधाएं
बाली ( पाली ) : 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए राज्य सरकारों द्वारा जारी 'सीनियर सिटीजन कार्ड' एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। यह पहचान पत्र रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के साथ कई आर्थिक और सामाजिक रियायतें दिलाता है।
​स्वास्थ्य में प्राथमिकता: सरकारी अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन व ओपीडी (OPD) के लिए अलग कतार की सुविधा मिलती है। निजी पैथोलॉजी लैब्स और अस्पतालों में टेस्ट व दवाओं पर विशेष छूट का लाभ मिलता है।
​बैंकिंग और टैक्स छूट: बैंक व पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 0.50% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज देते हैं। साथ ही, आयकर की धारा 80D और 80TTB के तहत ₹50,000 तक की कर छूट लेने में यह कार्ड वैध प्रमाण बनता है।
​सफर में राहत: राज्य परिवहन की सरकारी बसों में 30% से 50% तक किराए में छूट, एयरलाइंस में बेस फेयर पर डिस्काउंट और ट्रेनों में लोअर बर्थ व व्हीलचेयर की प्राथमिकता मिलती है।
प्रशासनिक प्राथमिकता: बैंक, बिल भुगतान केंद्र और पासपोर्ट कार्यालयों में अलग कतार का प्रावधान रहता है। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन और कानूनी मामलों में त्वरित सुनवाई में भी मदद मिलती है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • गणेश महोत्सव पर महिला मंडल ने गरबे की धुन पर थिरकते पाव घेनड़ी में हर वर्ष की भांति गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्ग मुलाराम मालवीय लोहार के नेतृत्व प्रविण मालवीय लोहार ने घेनड़ी ढाणी पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है
    1
    गणेश महोत्सव पर महिला मंडल ने    गरबे की धुन पर थिरकते पाव
घेनड़ी में हर वर्ष की भांति गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्ग मुलाराम मालवीय लोहार के नेतृत्व प्रविण मालवीय लोहार ने घेनड़ी ढाणी पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है
    user_Raju Prajapati
    Raju Prajapati
    Salesperson रानी, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गणेश उत्सव की धूम गर्ल्स स्कूल के पास रात होते ही गरबों की मस्ती में झूमते श्रद्धालु, माताओं-बहनों और बच्चियों ने किया गरबा नृत्य
    1
    गणेश उत्सव की धूम
गर्ल्स स्कूल के पास रात होते ही गरबों की मस्ती में झूमते श्रद्धालु, माताओं-बहनों और बच्चियों ने किया गरबा नृत्य
    user_Jitendra darji
    Jitendra darji
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • *शिवसेना की भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति विसर्जन* *आबूरोड में जगह-जगह हुआ स्वागत, 70 से 80 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन* *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* आबूरोड। शिवसेना आबूरोड के तत्वावधान में शुक्रवार को गणपति विसर्जन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 70 से 80 गणपति प्रतिमाएं शामिल हुईं, जिन्हें धार्मिक विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ विसर्जित किया गया। शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में शहर प्रमुख लालाराम खारवाल सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे। गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान नरेश लोधी,छोटू जोगी, बादल, विजय,शंभू सिसोदिया सहित शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान शिवसैनिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और गणपति प्रतिमाओं को श्रद्धापूर्वक विसर्जन स्थल तक पहुंचाया।
    3
    *शिवसेना की भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति विसर्जन*
*आबूरोड में जगह-जगह हुआ स्वागत, 70 से 80 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन*
*पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी*
आबूरोड। शिवसेना आबूरोड के तत्वावधान में शुक्रवार को गणपति विसर्जन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 70 से 80 गणपति प्रतिमाएं शामिल हुईं, जिन्हें धार्मिक विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ विसर्जित किया गया।
शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में शहर प्रमुख लालाराम खारवाल सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे। गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान नरेश लोधी,छोटू जोगी, बादल, विजय,शंभू सिसोदिया सहित शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान शिवसैनिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और गणपति प्रतिमाओं को श्रद्धापूर्वक विसर्जन स्थल तक पहुंचाया।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.