Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के दौरान बड़ा हादसा कुकरगांव रोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से 45 वर्षीय चालक राजेश कुमार की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत मृतक नया पटेल नगर निवासी बताए जा रहे हैं, परिवार ने घटना को संदेहास्पद बताते हुए हत्या का आरोप लगाया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू स्थानीय लोगों ने अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने की मांग की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे
Dev Patel
जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के दौरान बड़ा हादसा कुकरगांव रोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से 45 वर्षीय चालक राजेश कुमार की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत मृतक नया पटेल नगर निवासी बताए जा रहे हैं, परिवार ने घटना को संदेहास्पद बताते हुए हत्या का आरोप लगाया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू स्थानीय लोगों ने अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने की मांग की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खबर कानपुर देहात पत्रकार – इकबाल अहमद सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये वसूली का आरोप, समाधान दिवस में शिकायत कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस में एक महिला ने सरकारी आवास दिलाने के नाम पर रुपये वसूले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम अफसरिया, विकास खंड राजपुर की निवासी महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व उनके सहयोगी द्वारा सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसी के तहत उससे 10,000 रुपये ले लिए गए। महिला का कहना है कि करीब 9 माह बीत जाने के बाद भी उसे आवास का लाभ नहीं मिला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर उसे टालमटोल किया जा रहा है। मजबूर होकर उसने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।3
- #kanpurdehat मे कमाल का सिस्टम कैबिनेट मंत्री @RakeshSachan_के कहने पर भी सुनवाई नहीं, तो आम आदमी किससे उम्मीद करे? समाधान दिवस में जर्जर मकान की मजबूरी लेकर पहुंचा पीड़ित, पीड़ित बोला फिर जाऊंगा मंत्री जी @RakeshSachan_के पास2
- गिरा हुए पीपल का पेड़ अचानक हुआ खड़ा, हरे पत्ते फूटे — ग्रामीणों ने माना चमत्कार उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में आस्था और आश्चर्य से जुड़ी एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक गिरे हुए पीपल के पेड़ के अचानक खड़ा हो जाने और उसमें हरे पत्ते निकल आने से ग्रामीणों में श्रद्धा और कौतूहल का माहौल बन गया है। मामला भोगनीपुर तहसील के तुर्कीमऊ गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पीपल का एक पेड़ लंबे समय से जमीन पर गिरा हुआ पड़ा था, लेकिन अचानक वह सीधा खड़ा हो गया। इतना ही नहीं, कुछ ही समय में उसमें हरे पत्ते भी फूटने लगे। इस अद्भुत दृश्य को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों ने इसे चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। पेड़ की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं ने इसे ईश्वरीय कृपा बताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि दैवीय प्रकट की देन है। उनका मानना है कि इस दिन को गांव ही नहीं, बल्कि पूरे संसार के लोग याद रखेंगे। मौके पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों ने वहां टेंट लगाकर पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन भी शुरू कर दिया है। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे प्रकृति का अनोखा रहस्य बता रहे हैं। लेकिन इस अनोखे नजारे ने हर किसी को सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया है।1
- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित दनियापुर गांव के पास शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दनियापुर गांव निवासी योगेश कुमार अपनी बाइक से निटर्रा की ओर जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही सामने से आ रहे कुलदीप यादव की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को तत्काल हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।1
- झींझक में संघ शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र निर्माण के पांच विषयों पर मंथन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को झींझक के रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, मातृशक्ति, युवा तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पूरे परिसर में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। सम्मेलन की अध्यक्षता चन्द्रशेखर ने की तथा संचालन राम जी ने किया। मुख्य अतिथि संत भगवान दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की उन्नति समाज की एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज कार्य में आगे आने का आह्वान किया।2
- राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में मेगा विधिक सहायता शिविर का भव्य आयोजन1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन जिले में बेखौफ दबंग दबंगों के आतंक से महिला परेशान दबंग ने महिला के ऊपर लाठी से किया हमला दबंग का लाइव वीडियो आया सामने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव का मामला2
- कानपुर देहात जनपद की भोगनीपुर तहसील के तुर्कीमऊ गांव में आज कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को हैरानी में डाल दिया। गांव में वर्षों से जमीन पर गिरा पड़ा एक पुराना पीपल का पेड़… अचानक सीधा खड़ा नजर आया। सुबह जब ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम के लिए निकले, तो उन्होंने देखा कि जो पेड़ लंबे समय से धरती पर पड़ा था, वह अब तनकर खड़ा है। इतना ही नहीं — उसकी टहनियों पर ताज़े हरे पत्ते भी निकल आए। यह खबर फैलते ही गांव में हलचल मच गई। लोग मौके पर जुटने लगे। महिलाओं ने पूजा की थाल सजाई, अगरबत्ती जलाई गई, आरती उतारी गई और भजन-कीर्तन शुरू हो गया। माहौल पूरी तरह आस्था में डूब गया। कुछ ग्रामीण इसे दैवीय चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति का अद्भुत संयोग मान रहे हैं। लेकिन तुर्कीमऊ गांव में आज जो हुआ… उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या यह सचमुच चमत्कार है? या प्रकृति का कोई अनोखा रहस्य? यह सवाल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।4
- झींझक कस्बे से गुजर रहे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर शनिवार की शाम करीब 7बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद भूठा गांव निवासी जितिन प्रताप सिंह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ट्रेन के पायलट ने स्टेशन मास्टर सोनू राजपूत को दी, जिसके बाद आरपीएफ को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल देवेंद्र सिंह गुर्जर व राजकुमार ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के चचेरे भाई अभय सिंह ने बताया कि जितिन खेत से काम करके लौट रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।1