Shuru
Apke Nagar Ki App…
वज़ीरगंज के सहिया गाँव में चोरी का वीडिओ
हेमन्त कुमार सिंह
वज़ीरगंज के सहिया गाँव में चोरी का वीडिओ
More news from Wazirganj and nearby areas
- वज़ीरगंज के सहिया गाँव में चोरी का वीडिओ1
- विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न सिटी रिपोर्टर /वजीरगंज । राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के निर्देश पर बिहार शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा गया द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को वजीरगंज प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दखिनगांव स्थित सीआरसी मध्य विद्यालय दखिनगांव में संपन्न हुआ। आयोजित प्रशिक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव और तीन सदस्य शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये । मौके पर मौजूद प्रशिक्षक कृष्ण कुमार पासवान एवं शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराना है। उन्हें यह अहसास दिलाना है कि विद्यालय उनका अपना है, इसकी प्रगति में उनकी अहम भूमिका है। प्रशिक्षकों ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाती है। ऐसे में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय, संवेदनशील और सशक्त बनाना जरूरी है। साथ ही, बच्चों के माता-पिता, अभिभावक एवं समुदाय की भी भागीदारी को सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण में संकुल स्तर के कन्या मध्य वजीरगंज ,उर्दू मध्य विद्यालय वजीरगंज ,मध्य विद्यालय दखिनगांव एवं प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर के पदेन सदस्य सहित पांच सदस्य शामिल हुए | इस मौके पर संकुल संचालक मनीष कुमार ,समन्वयक कृष्ण कुमार , शिक्षकों में राकेश कुमार ,स्वाति कुमारी प्रमोद कुमार ,राकेश कुमार ,उपेंद्र नाथ कौशल ,प्रभाकर कुमार ,ज्योत्सना शाही ,निक्की कुमारी ,विनोद कुमार ,संतोष कुमार,रविरंजन कुमार , सहित समिति के सदस्य नाज प्रवीन , बेबी देवी, गीता देवी ,अन्नू गुप्ता ,सीमा खातून ,मीना देवी ,बबीता देवी ,ब्यूटी देवी ,रामकली देवी आदि उपस्थित थे| फोटो-प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक शैलेन्द्र कुमार1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का समर्पण: राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी गाथा डॉ मनीष भारतीय राजनीति और विचारधारा के क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम समर्पण, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का पर्याय है। आज पुण्यतिथि के अफसर पर उनके समर्पण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय, गया जी में श्रद्धा और सम्मान के साथ उनका स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्चीश्रद्धांजलि दी गई तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। सर्वप्रथम भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माला-पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने कहा पंडित जी के जीवन, उनके विचार और विशेष रूप से “समर्पण” की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कभी व्यक्तिगत सुख-सुविधा, पद या प्रतिष्ठा को महत्व नहीं दिया। उनका मानना था कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का माध्यम है। इसी सोच के आधार पर उन्होंने “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत प्रस्तुत किया, जो भारतीय संस्कृति, समाज और अर्थव्यवस्था को समग्र दृष्टि से देखने की प्रेरणा देता है। पंडित जी का समर्पण केवल विचारों तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके आचरण में भी पूर्ण रूप से दिखाई देता था। साधारण जीवन, उच्च विचार और कठोर अनुशासन उनके व्यक्तित्व की विशेषता थी। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण संगठन निर्माण, राष्ट्र जागरण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित किया। बिना किसी पद की लालसा के उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा दी और भारतीय जनसंघ को मजबूत वैचारिक आधार प्रदान किया।इस अबसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि आज के समय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। किसान, मजदूर, युवा और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनकी सोच हमें मार्गदर्शन देती है। हर भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि पंडित जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाए और उनके बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया जाए। संतोष ठाकुर ने कहा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, समाज सेवा में निष्ठा से कार्य करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। आज के समर्पण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले में भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह गोपाल प्रसाद यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता नीरज कुमार सिन्हा हीरा यादव अभिषेक कुमार महेश यादव सहित1
- Title :- होली में चोली रंगेला 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬 #भोजपुरी न्यू सॉन्ग #trending #trendingsong #viralpost #reels1
- बहुत बड़ा खुलासा हुआ NEEt छात्र जहानाबाद बिहार1
- तो हेलो गाइस मैं आपका बेटा श्रीकांत कट्टा राजा राज करेगा परसपुर देहरास रोड जिला गोंडा1
- बुधवार को ढाई बजे के आसपास एक युवक को टार्गेट कर गोली चलाई गई। संयोग से युवक बाल बाल बच गया। लेकिन हमलावर भागने में सफल हो गया।1
- नवादा MLC अशोक यादव ने शिक्षा में सुधार के लिए विधान परिषद उठाया सवाल #स्कूलों में बच्चों के अनुपात में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग #मंत्री का आया कुछ यूं जवाब...#आप भी सुनिए...!1