Shuru
Apke Nagar Ki App…
Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने कराई स्वास्थ्य जांच सोनभद्र, 18 सितंबर 2026।श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को लेकर नगर के लेबर अड्डे के पास शुक्रवार को ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. जे.पी. सिंह मौजूद रहे। चिकित्सकों की टीम ने श्रमिकों का बीपी, शुगर सहित विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के बाद जरूरत के अनुसार श्रमिकों को चिकित्सीय परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा ने श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। श्रमिकों के पंजीयन और ई-श्रम कार्ड से संबंधित प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई, ताकि पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर के समापन पर अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य और हितों को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- ise hi bolte Asli desh bhagti jisko karna hai O log maja le rahe hai1
- पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में हो रहा है बाधित ग्रामीणों में दिखा आक्रोश उत्तर प्रदेश सोनभद्र विकास खण्ड नगवां ग्राम पंचायत नगांव टोला नकपुर गांव में आने जाने वाली पुलिया हुई क्षतिग्रस्त इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है ग्रामीणों का आरोप है की काफी वर्षों से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है सांसद विधायक से हम लोग पुलिया बनवाने के लिए मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिया निर्माण कार्य को लेकर कोई भी कार्य नहीं कराया जा रहा है जिसे गांव के ग्रामीण को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी असुविधा हो रही है स्कूल बसें और एम्बुलेंस जैसी इमरजेंसी वाहन गांव में नहीं जा पाती है जिसे लेकर मरीज को हॉस्पिटल ले जाने में काफी परेशानी और मुश्किलें बढ़ जाती हैं ग्रामीणों का कहना है इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पुलिया का निर्माण कराया जाए ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मुहैया हो सके3
- खाटू श्याम बाबा का जागरण गांधी मैदान रेणुकूट सोनभद्र1
- शाम को दोस्तों संग घूमने निकला युवक, सुबह शिव मंदिर के गेट पर अचेत मिला शाम को दोस्तों संग घूमने निकला युवक, सुबह शिव मंदिर के गेट पर अचेत मिला हरनाकछार, विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दोस्तों के साथ शाम के समय घर से घूमने निकला एक युवक अगले दिन सुबह शिव मंदिर के गेट के पास अचेत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार युवक 17 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा। परिजन युवक की तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे युवक हरनाकछार स्थित शिव मंदिर के गेट के पास अचेत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अचेत युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत को लेकर चिकित्सकों द्वारा जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक रातभर मंदिर के पास कैसे पहुंचा और वह अचेत अवस्था में किस परिस्थिति में मिला, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल युवक के होश में आने और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर युवक के अचेत होने के कारणों का पता लगाने की मांग की है।1
- सफाई कर्मियों को मिली नई पहचान, अब ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से होंगे संबोधित सोनभद्र, 18 सितम्बर 2026। नगर पंचायत पिपरी में स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वाले सफाई कर्मियों को सम्मान और गरिमा देने की दिशा में नई पहल की गई है। अब नगर पंचायत पिपरी के सफाई कर्मियों को ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से संबोधित किया जाएगा। इस पहल का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट एवं जूते प्रदान कर किया। नई वेशभूषा धारण करने के बाद जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों के साथ बैठकर सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान सफाई कर्मियों में नई पहचान और सम्मान को लेकर उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे प्रतिदिन आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कार्य करते हैं। उनके प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें ‘दोस्त-मित्र’ की नई पहचान दी गई है। उन्होंने कहा कि नई वेशभूषा से सफाई कर्मियों की विशिष्ट पहचान भी सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री वागीश कुमार शुक्ला, नगर पंचायत पिपरी अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।1
- नव विवाहित द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने से चोपन थाना क्षेत्र के डाला में मचा हड़कंप1