Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओडिशा: बाढ़ के बीच 5 दिन बाद जिंदा मिला लापता युवक, ताड़ के पेड़ से लिपटकर बचाई जान ओडिशा के धामनगर ब्लॉक इलाके में जारी बाढ़ के बीच पांच दिनों से लापता एक युवक सुनंद बेहरा को आज सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अर्जुनपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत बालिपटना के मुक्तानगर गांव निवासी प्रभाकर बेहरा के बेटे सुनंद बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे और कथित तौर पर ताड़ के एक पेड़ से लिपटकर उन्होंने अपनी जान बचाई थी। परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने कई दिनों तक उनकी तलाश की थी। आज ओड्राफ टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद उन्हें बजापति पड़िया इलाके में देखा गया और सुरक्षित बाहर निकालकर बालिपटना मेडिकल सेंटर ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी जूझ रहे हैं।
Mohammad Afzal
ओडिशा: बाढ़ के बीच 5 दिन बाद जिंदा मिला लापता युवक, ताड़ के पेड़ से लिपटकर बचाई जान ओडिशा के धामनगर ब्लॉक इलाके में जारी बाढ़ के बीच पांच दिनों से लापता एक युवक सुनंद बेहरा को आज सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अर्जुनपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत बालिपटना के मुक्तानगर गांव निवासी प्रभाकर बेहरा के बेटे सुनंद बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे और कथित तौर पर ताड़ के एक पेड़ से लिपटकर उन्होंने अपनी जान बचाई थी। परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने कई दिनों तक उनकी तलाश की थी। आज ओड्राफ टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद उन्हें बजापति पड़िया इलाके में देखा गया और सुरक्षित बाहर निकालकर बालिपटना मेडिकल सेंटर ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी जूझ रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ओडिशा: बाढ़ के बीच 5 दिन बाद जिंदा मिला लापता युवक, ताड़ के पेड़ से लिपटकर बचाई जान ओडिशा के धामनगर ब्लॉक इलाके में जारी बाढ़ के बीच पांच दिनों से लापता एक युवक सुनंद बेहरा को आज सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अर्जुनपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत बालिपटना के मुक्तानगर गांव निवासी प्रभाकर बेहरा के बेटे सुनंद बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे और कथित तौर पर ताड़ के एक पेड़ से लिपटकर उन्होंने अपनी जान बचाई थी। परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने कई दिनों तक उनकी तलाश की थी। आज ओड्राफ टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद उन्हें बजापति पड़िया इलाके में देखा गया और सुरक्षित बाहर निकालकर बालिपटना मेडिकल सेंटर ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी जूझ रहे हैं।1
- बैंक में महिला के 23 हजार रुपये गायब, सीसीटीवी में संदिग्ध महिलाएं कैद फूलपुर। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में स्वयं सहायता समूह का पैसा निकालने पहुंची महिला के 23 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है, जिसमें घटना के समय बैंक परिसर में कुछ संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही हैं। पुलिस अब उनकी पहचान और तलाश में जुटी है। कोड़ापुर गांव निवासी अनीता देवी पत्नी ज्ञान चंद्र ने फूलपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शक्ति आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। 18 अगस्त को वह समूह का पैसा निकालने के लिए फूलपुर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पहुंची थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने बैंक से समूह के 23 हजार रुपये निकाले। रकम को एक छोटे झोले में रखकर उन्होंने साथ मौजूद समूह की महिला सरिता देवी के बैग में रख दिया। इसके बाद अनीता देवी पासबुक प्रिंट कराने के लिए बैंक में लगी लाइन में चली गईं। इसी दौरान आरोप है कि दो महिलाओं ने सरिता देवी के बैग से रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद बैग देखने पर उसमें रखे 23 हजार रुपये गायब मिले। रुपये गायब होने की जानकारी मिलते ही समूह से जुड़ी कई महिलाएं बैंक पहुंचीं और मामले में कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में घटना के दौरान बैंक परिसर में मौजूद संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस बैंक के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी भी जुटा रही है। संदिग्ध महिलाओं के ऑटो से जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ऑटो चालकों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद उनकी तलाश कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सरायइनायत थाना क्षेत्र बनी चौराहा तेंदुई मैं पानी भर जाने से घरों में गया अपनी एक ही परिवार के हुए कई नुकसान पीड़ित लोगों ने गांव के कुछ दबंग लोगों पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से हम लोगों का घर डूब रहा है ना मिट्टी के आने दे रहे हैं और ना ही पानी निकलने दे रहे हैं इसी वजह से हम लोगों का घर पानी में डूब रहा है और गिर रहा है3
- प्रयागराज। बारिश के बाद जमुना नगर मोहल्ले का ‘जैसा नाम, वैसा काम’ घरों में घुसा सीवर का गंदा पानी प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ वार्ड नंबर 20 जमुना नगर मोहल्ले में बारिश के बाद जलभराव और सीवर की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासी सुमन मिश्रा ने बताया कि मोहल्ले में सीवर का गंदा पानी करीब छह दिनों से जमा है। गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है और लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने पर उनका आक्रोश अब बढ़ता जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलनिकासी और सीवर की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आगे और बड़ी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।1
- मड़ोका में गिरी बिल्डिंग समय रहते बचा परिवार, बड़ा हादसा टला ,पीड़ित अनिल भारतीय ने यू पी सरकार से मांगी आर्थिक मदद आंखों के सामने देखते ही देखते गिरा मकान1
- प्रयागराज में भारी बारिश से जलभराव: मेयर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने दिए स्थायी समाधान और युद्धस्तर पर सफाई के निर्देश प्रयागराज नगर निगम शहर में जलभराव की समस्या और उससे निपटने के लिए अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। मीडिया से बातचीत के दौरान नगर निगम मेयर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने शहर में भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई जलजमाव की स्थिति पर खुलकर बात की और इसके स्थायी समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।मेयर ने स्वीकार किया कि हाल ही में हुई अति वर्षा के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जल जमाव की स्थिति बनी है। उन्होंने विशेष रूप से जार्जटाउन, टैगोर टाउन, लीडर रोड और अल्लापुर जैसे मोहल्लों का उल्लेख किया, जहाँ जलभराव का पुराना इतिहास रहा है।समस्या के समाधान पर प्रकाश डालते हुए मेयर ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों के लिए बेहतर जल निकासी की नई योजनाएं तैयार की गई हैं। जहाँ-जहाँ जलभराव की शिकायतें मिल रही हैं, वहाँ नए मोटर लगाकर पानी को डायवर्ट करके निकालने का कार्य लगातार जारी है। पानी उतरने वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर, चूना छिड़काव और फॉगिंग की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।मेयर ने कहा कि वह स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी इंस्पेक्टर और हवलदार अपने-अपने क्षेत्रों में चौबीसों घंटे जनता के साथ लगातार संवाद बनाए रखें। 1
- मेवालाल बगिया तिराहे के मंदिर में चोरी: दानपात्र तोड़कर नकदी पार, स्मैकियों पर गहराया शक राजेश सरकार प्रयागराज। शहर के यमुनानगर जोन में मेवालाल बगिया तिराहे पर स्थित एक मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। पीपल के वृक्ष के नीचे बने इस मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उचक्के उसमें रखी करीब डेढ़ हजार रुपये की चढ़ावा राशि लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी बुधवार शाम को उस समय हुई जब मंदिर के पुजारी सफाई करने पहुंचे। भंडारे की रकम पर चोरों ने फेरा हाथ मंदिर के पुजारी राजेश के मुताबिक, बीते 9 अगस्त को मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया था। इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दानपात्र में छोटी-बड़ी राशियां अर्पित की थीं। दानपात्र में वही श्रद्धा की कमाई जमा थी, जिस पर बुधवार को शातिर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बुधवार शाम को जब तेज बारिश के बीच पुजारी राजेश मंदिर परिसर की सफाई करने पहुंचे, तो दानपात्र का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर देखने पर पता चला कि सारी नकदी गायब थी। नशेड़ियों के जमावड़े से स्थानीय लोग त्रस्त, स्मैकियों पर शक पुजारी राजेश ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात होते ही मंदिर और आसपास के इलाके में स्मैक पीने वाले नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। ये असामाजिक तत्व देर रात तक यहां मंडराते रहते हैं। पुजारी ने पूरी आशंका जताई है कि इसी स्मैकिया गैंग ने नशे की लत को पूरा करने के लिए मंदिर के दानपात्र को निशाना बनाया है। - पुलिस घटना से अनभिज्ञ हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी अभी तक नैनी थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत न मिलने के कारण स्थानीय नैनी पुलिस इस पूरी घटना से पूरी तरह बेखबर है। क्षेत्र के लोगों में इस चोरी को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है2
- ज्योत्स्ना संस्था ने झलवा में आयोजित किया सावन महोत्सव, महिलाओं बच्चों ने प्रतिभाग किया... प्रयागराज : प्रकृति चारों ओर हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। शिव और पार्वती के मिलन का महीना है। एकता, शक्ति, उत्सव और स्वास्थ्य से ही सावन की हरियाली और नारी शक्ति का संगम हैं यह बातें मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने झलवा में आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं/बहनों/दीदियों को संबोधित करते हुए कहीं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि डॉ कृतिका अग्रवाल ने कहा जैसे सावन में झूले पर सब बहनें मिलकर गीत गाती हैं, वैसे ही समाज को भी एक साथ आगे बढ़ना है। माँ पार्वती ने कठिन तपस्या करके भगवान शिव को पाया। ये तप, धैर्य और समर्पण हर नारी के अंदर होता है। आप घर संभालती हैं, बच्चों का भविष्य बनाती हैं, समाज को संस्कार देती हैं। आप ही असली हरियाली हैं।स्वस्थ रहेंगे, संगठित रहेंगे और अपने भारतीय संस्कृति व परंपरा के संस्कारों को आगे बढ़ाएंगे।स्वागताध्यक्ष व काशी प्रांत भाजपा, चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ. सुशील सिन्हा ने अतिथियों एवं बहनों का स्वागत करते हुए कहा सावन में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन आते हैं। ये सिर्फ त्योहार नहीं हैं। हरे वस्त्र, मेहंदी, झूले, भजन ये सब हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानसिक शांति देते हैं। आप सब विधानसभा शहर पश्चिमी की ताकत और आधार है। ज्योत्सना संस्था के सचिव अविचल द्विवेदी ने कहा अपनी लोक गीत, फाग, कजरी, झूले के गीतों से इस महोत्सव को जीवंत किया हैं। बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है। बहनों, जिस घर में नारी खुश होती है उस घर में शिव का वास होता है। जिस समाज में नारी आगे बढ़ती है वो समाज भी शिव की तरह कल्याणकारी बनता है।कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू ने कहा बहनों आप सबके सहयोग से ये सावन महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का महापर्व हैं। इससे पहले मेहंदी लगाने की प्रतियोगिता हुई,जिसमें अंजलि ने पहला स्थान, शिखा ने दूसरा स्थान तथा राखी ने प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डांस में तान्या, शिव तांडव नृत्य में वैष्णव, रिद्धि,सिद्धि, सुनीता केसरवानी, शांति सिंह तथा उमा तिवारी का नृत्य बेहद ही शानदार रहा और वृद्ध महिला कमलावती ने अपने सुरीली आवाज से गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं बहनों को शाल ओढ़ाकर, मेमेंटो भेंट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर पीपलगांव पार्षद दीपिका जैसल, चौफटका पार्षद रोमा भारतीया, झलवा पार्षद प्रीति गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी,आभा सिंह,युवा मोर्चा मंत्री पवन राष्ट्रवादी, अखिलेश श्रीवास्तव पूनम कुशवाहा,रेखा मौर्या, सतीश कुशवाहा,संजय द्विवेदी, डॉ कमल श्रीवास्तव, मीणा चौधरी, पूजा गुप्ता, तनु भारतीया, मंजू द्विवेदी, सबिता साहू, प्रियंका प्रजापति, रेनू प्रजापति, रूपला पटेल, प्रिया पटेल, निर्जला पटेल, अंजली कुशवाहा, आरती सिंह, सुनीता केसरवानी, स्वाती यादव, सोनम सरोज, उर्मिला साहू, विमला सिंह, प्रिया सिंह, शीला चौहान, मंजू मौर्या, सुषमा शाक्या आदि सभी बहनों को सम्मानित डॉ. सुशील सिन्हा और राम लोचन साहू ने किया। सावन महोत्सव का संचालन डॉ.आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।2