Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेहगांव नगर में नव विवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों ने लगाई ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप #BhindNews #bhind #crime मेहगांव नगर में नव विवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों ने लगाई ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप #BhindNews #bhind #crime
DUS Live
मेहगांव नगर में नव विवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों ने लगाई ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप #BhindNews #bhind #crime मेहगांव नगर में नव विवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों ने लगाई ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप #BhindNews #bhind #crime
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लहार नवीन बस स्टैंड एक सितम्बर से होगा चालू,लहार नगरपालिका में एसडीएम ने ली बैठक,दिए दिशा निर्देश लहार नवीन बस स्टैंड एक सितम्बर से होगा चालू* *लहार नगरपालिका में एसडीएम ने ली बैठक,दिए दिशा निर्देश लहार..आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को एसडीएम लहार महेंद्र सिंह सौजन्या की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद लहार कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमे प्रभारी सीएमओ अतुल रावत,थाना प्रभारी लहार शिव सिंह यादव एवं बस यूनियन के अध्यक्ष सदस्य बस ऑपरेटर एवं विधुत विभाग के इंजीनियर उपस्थित रहे,उक्त बैठक में नगर पालिका परिषद लहार द्वारा निर्मित नवीन बस स्टैंड को चालू किए जाने के संबंध में एसडीएम महोदय द्वारा दिशा निर्देश दिए गए एवं आगामी सात दिवस में सभी तैयारी पूर्ण करने हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बस यूनियन से आए हुए गणमान्य नागरिकों से चर्चा की गई तथा एक सितम्बर से नवीन बस स्टैण्ड चालू करने के निर्देश दिए गए.1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद में समाज सेवियों ने मरीजों तथा उनके परिजनों को किए फल वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद में गुरुवार को लगभग 2 बजे समाजसेवियों ने अस्पताल में आने बाले तथा भर्ती मरीजों को फल एवं स्वल्प आहार वितरण किया।इस दौरान समाजसेवियों ने बताया कि बच्चों के जन्मदिन या अन्य शुभ अवसरों पर इस तरह के कार्य अवश्य करना चाहिए1
- 1008 दीपों की रोशनी में जगमगाया पोरसा, राजराजेश्वरी केला मैया की भव्य महाआरती में उमड़ा जनसैलाब पोरसा,,,,,,,,, श्री नागाजी मंदिर परिसर में स्थित राजराजेश्वरी केला मैया के दरबार में अद्भुत आस्था का दृश्य देखने को मिला। यहां 1008 दीपकों की दिव्य ज्योति के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग ढाई हजार श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाआरती पुजारी रामदास श्रोत्रिय महाराज एवं पुजारी वल्लानन्द राजावत , विनोद कुमार शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुई। आरती से पूर्व पारंपरिक खप्पर आरती भी की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 1008 दीपों की जगमगाहट से मंदिर परिसर मानो अलौकिक प्रकाश से भर उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। इस भव्य आयोजन में विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों ने भी सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर माता के चरणों में अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं। आरती के दौरान मंदिर परिसर खचाखच भरा रहा और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में पुजारी संजू दास महाराज, रामसनेही गुप्ता, रामभजन गुप्ता, रामनिवास गुप्ता,आलोक गुप्ता, , राधा कृष्ण गुप्ता, सरस्वती शर्मा, सुनीता वर्मा,,प्रीति तोमर ,पूजा गुप्ता, प्रवेश गुप्ता,रीता तोमर, अर्चना गुप्ता, वर्षा गुप्ता, अंजना गुप्ता ,बृज वाला गुप्ता सहित सहित केला देवी भक्त मंडल एवं केला देवी महिला भक्त मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। भक्तों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को धन्य महसूस किया। महाआरती का धार्मिक महत्व हिंदू धर्म में महाआरती का विशेष स्थान है। विशेष रूप से अष्टमी के अवसर पर की जाने वाली महाआरती को अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। 1008 दीपकों से आरती करना पूर्णता, समर्पण और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक है। यह संख्या आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र मानी जाती है। महाआरती के लाभ विशेष कृपा की प्राप्ति: सच्चे मन से महाआरती में शामिल होने पर माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मनोकामना पूर्ति: भक्तों की इच्छाएं पूर्ण होने की मान्यता है। नकारात्मक ऊर्जा का नाश: दीपों की रोशनी और मंत्रों से वातावरण शुद्ध होता है। सुख-शांति और समृद्धि: घर-परिवार में खुशहाली आती है। आध्यात्मिक उन्नति: सामूहिक आरती से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पोरसा में आयोजित यह भव्य महाआरती न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक एकता और भक्ति भाव का भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर गई। 1008 दीपों की रोशनी में सजी यह आरती लंबे समय तक श्रद्धालुओं के मन में आस्था की ज्योति प्रज्वलित करती रहेगी।1
- a puran muhim ke that har greb ko milega ghar or sichha मध्य प्रदेश के बैतूल की प्रतिभा वानखेड़े, जो बीमारी और गरीबी से जूझ रही थीं, उनके जीवन में संत रामपाल जी महाराज का 'अन्नपूर्णा मिशन' आशा की किरण बनकर आया। इस अभियान के तहत मात्र 25 दिनों में उनके कच्चे घर को सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक पक्के मकान में बदल दिया गया। 2 मार्च 2026 को उन्हें इस नए घर की चाबियाँ सौंपी गईं, जिससे उनके परिवार को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला। वीडियो देखें Annapurna Muhim YouTube Channel पर2
- भिंड में पुलिस का जांबाज कारनामा: पटरी पर लेटे युवक को ट्रेन से 50 मीटर पहले खींचकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस की तत्परता और अदम्य साहस से एक युवक को नया जीवन मिला है। थाना देहात पुलिस और सायबर सेल की सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के दम पर जवानों ने ट्रेन आने से महज 50 मीटर पहले पटरी पर लेटे युवक को खींचकर एक बेहद खौफनाक हादसे को टाल दिया। घरेलू विवाद के बाद दी थी आत्महत्या की धमकी देर रात करीब मिश्रन का पुरा (अटेर रोड, भिण्ड) की रहने वाली एक महिला ने डायल-112 पर कॉल कर रोते हुए सूचना दी कि घरेलू विवाद के बाद उसका पति काफी गुस्से में है और आत्महत्या करने की धमकी देकर पास की रेलवे पटरी की ओर भाग गया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम भिण्ड ने तुरंत थाना प्रभारी देहात भिण्ड निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत को सतर्क किया। सायबर सेल और चीता मोबाइल का त्वरित एक्शन मामले की संवेदनशीलता और खतरे को देखते हुए थाना प्रभारी ने बिना वक्त गंवाए सायबर सेल भिण्ड की मदद ली। सायबर सेल ने तत्काल युवक के मोबाइल नंबर को ट्रैक कर उसकी सटीक लोकेशन निकाली। थाना प्रभारी ने यह लोकेशन 'चीता मोबाइल' पर तैनात आरक्षक जहीर मोहम्मद और आरक्षक मनीषदेव मिश्रा को शेयर की और मौके पर रवाना किया। जब 200 मीटर दौड़कर मौत के मुंह से खींच लाए युवक.. दोनों आरक्षक लोकेशन के आधार पर रात के अंधेरे में रेलवे ट्रैक के आसपास युवक की तलाश कर रहे थे। तभी अचानक ट्रैक पर सामने से आ रही ट्रेन की तेज लाइट दिखाई दी और हॉर्न की आवाज गूंजी। खतरा भांपते ही दोनों आरक्षकों ने बिना एक पल गंवाए पटरी की ओर दौड़ लगा दी। लगभग 200 मीटर की दौड़ लगाने के बाद उन्होंने देखा कि युवक रेलवे पटरी पर लेटा हुआ था। ट्रेन बिल्कुल पास आ चुकी थी और युवक ने पटरी को बेहद मजबूती से जकड़ रखा था। अपनी जान जोखिम में डालते हुए दोनों आरक्षकों ने अपनी पूरी ताकत लगाकर युवक को पटरी से खींचकर सुरक्षित दूरी पर फेंका। इसके महज 50 मीटर दूर से ट्रेन तेज रफ्तार में गुजर गई—एक सेकंड की भी देरी जानलेवा साबित हो सकती थी। प्राथमिक उपचार के बाद सकुशल पहुंचाया घर.. रेस्क्यू के दौरान युवक के हाथ में चोट लग गई थी और खून बह रहा था। आरक्षकों ने मौके पर ही अपने कपड़े से पट्टी बांधकर रक्तस्राव रोका और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद पुलिस टीम युवक को सुरक्षित उसके घर ले आई। पुलिस अधिकारियों ने युवक और उसकी पत्नी को बैठाकर काउंसलिंग की, समझाइश देकर उनका आपसी विवाद शांत कराया और युवक को सुरक्षित उसकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया। सराहनीय भूमिका: इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, आरक्षक जहीर मोहम्मद, आरक्षक मनीषदेव मिश्रा और सायबर सेल भिण्ड की त्वरित कार्यप्रणाली की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है।1
- गाय को बचाने में सवारी से भरा ऑटो पलटा, छह घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। बरासों थाना क्षेत्र के भदौरियन का पुरा रोड पर शाम गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल-112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिंड पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया है।जानकारी के अनुसार बरासों के सुरुरु गांव निवासी गुड्डी देवी (52) पत्नी पप्पू सिंह भदौरिया, भीकम सिंह भदौरिया (36), पूनम भदौरिया (35), सावित्री देवी (50) पत्नी बदन सिंह सहित अन्य लोग बुधवार सुबह ऑटो से भिंड बाजार करने आए थे। शाम करीब 4:45 बजे सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भदौरियन का पुरा रोड पर अचानक सामने गायों का झुंड आ गया। ऑटो चालक राजकुमार सिंह (42) ने गायों को बचाने का प्रयास किया इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी लोग गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लेकर गई। ऑटो चालक राजकुमार ने बताया कि सामने से अचानक गायों का झुंड आने के कारण उन्हें बचाने का प्रयास किया जिससे ऑटो पलट गया।2
- संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सभी एकजुट होकर काम करें : प्रदीप अहिरवार* *कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सभी एकजुट होकर काम करें : प्रदीप अहिरवार* *कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित* भिण्ड । जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा चौधरी प्रमोद गार्डन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रदीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है । कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए तथा कांग्रेस की नीतियों एवं अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाना चाहिए। अहिरवार ने भाजपा सरकार पर दलित समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति समाज के साथ-साथ पिछड़े एवं सवर्ण समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हक की लड़ाई भी मजबूती से लड़ती रहेगी । उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता एवं विधायक अटेर हेमंत कटारे ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज ने हमेशा लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस पार्टी समाज के अधिकार,सम्मान और समान अवसर के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। सम्मेलन को अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया प्रभारी कुलदीप मगरैया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया,शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ,अनुसूचित जाति विभाग ग्रामीण जिलाध्यक्ष रूपसिंह खन्ना, नरोत्तम सिंह नरवरिया आदि ने संबोधित किया। संचालन अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया प्रभारी कुलदीप मगरैया एवं आनंद शाक्य ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,अरविंद यादव हैवदपुरा,ब्लॉक अध्यक्ष अटेर सुनील शर्मा सोनू,बलराम जाटव,श्रीमती सरोज वाल्मीकि,मायाराम जाटव, देवेंद्र पाठक,सुमित त्रिवेदिया, आनंद शाक्य,डीपी खन्ना,डॉ. अमर सिंह जाटव,अभिषेक मौर्य,राजेंद्र परिहार,आदि मंचासीन रहे । बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे3
- मेहगांव नगर में नव विवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों ने लगाई ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप #BhindNews #bhind #crime मेहगांव नगर में नव विवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों ने लगाई ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप #BhindNews #bhind #crime1