Shuru
Apke Nagar Ki App…
a puran muhim ke that har greb ko milega ghar or sichha मध्य प्रदेश के बैतूल की प्रतिभा वानखेड़े, जो बीमारी और गरीबी से जूझ रही थीं, उनके जीवन में संत रामपाल जी महाराज का 'अन्नपूर्णा मिशन' आशा की किरण बनकर आया। इस अभियान के तहत मात्र 25 दिनों में उनके कच्चे घर को सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक पक्के मकान में बदल दिया गया। 2 मार्च 2026 को उन्हें इस नए घर की चाबियाँ सौंपी गईं, जिससे उनके परिवार को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला। वीडियो देखें Annapurna Muhim YouTube Channel पर
Hariom H.P
a puran muhim ke that har greb ko milega ghar or sichha मध्य प्रदेश के बैतूल की प्रतिभा वानखेड़े, जो बीमारी और गरीबी से जूझ रही थीं, उनके जीवन में संत रामपाल जी महाराज का 'अन्नपूर्णा मिशन' आशा की किरण बनकर आया। इस अभियान के तहत मात्र 25 दिनों में उनके कच्चे घर को सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक पक्के मकान में बदल दिया गया। 2 मार्च 2026 को उन्हें इस नए घर की चाबियाँ सौंपी गईं, जिससे उनके परिवार को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला। वीडियो देखें Annapurna Muhim YouTube Channel पर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- a puran muhim ke that har greb ko milega ghar or sichha मध्य प्रदेश के बैतूल की प्रतिभा वानखेड़े, जो बीमारी और गरीबी से जूझ रही थीं, उनके जीवन में संत रामपाल जी महाराज का 'अन्नपूर्णा मिशन' आशा की किरण बनकर आया। इस अभियान के तहत मात्र 25 दिनों में उनके कच्चे घर को सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक पक्के मकान में बदल दिया गया। 2 मार्च 2026 को उन्हें इस नए घर की चाबियाँ सौंपी गईं, जिससे उनके परिवार को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला। वीडियो देखें Annapurna Muhim YouTube Channel पर2
- भाजपा युवा नेता प्रशांत लालसिंह आर्य ने गोहद विधानसभा के विभिन्न गांव में पहुंच कर की शोक संवेदना व्यक्त भाजपा युवा नेता प्रशांत लाल सिंह आर्य ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में बुधवार को लगभग 5 बजे शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। एवं सभी दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- मुरैना हथियारों की दम पर हफ्ता मांगने वाले पुलिस की गिरफ्त में1
- गाय को बचाने में सवारी से भरा ऑटो पलटा, छह घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। बरासों थाना क्षेत्र के भदौरियन का पुरा रोड पर शाम गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल-112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिंड पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया है।जानकारी के अनुसार बरासों के सुरुरु गांव निवासी गुड्डी देवी (52) पत्नी पप्पू सिंह भदौरिया, भीकम सिंह भदौरिया (36), पूनम भदौरिया (35), सावित्री देवी (50) पत्नी बदन सिंह सहित अन्य लोग बुधवार सुबह ऑटो से भिंड बाजार करने आए थे। शाम करीब 4:45 बजे सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भदौरियन का पुरा रोड पर अचानक सामने गायों का झुंड आ गया। ऑटो चालक राजकुमार सिंह (42) ने गायों को बचाने का प्रयास किया इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी लोग गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लेकर गई। ऑटो चालक राजकुमार ने बताया कि सामने से अचानक गायों का झुंड आने के कारण उन्हें बचाने का प्रयास किया जिससे ऑटो पलट गया।2
- संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सभी एकजुट होकर काम करें : प्रदीप अहिरवार* *कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सभी एकजुट होकर काम करें : प्रदीप अहिरवार* *कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित* भिण्ड । जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा चौधरी प्रमोद गार्डन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रदीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है । कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए तथा कांग्रेस की नीतियों एवं अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाना चाहिए। अहिरवार ने भाजपा सरकार पर दलित समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति समाज के साथ-साथ पिछड़े एवं सवर्ण समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हक की लड़ाई भी मजबूती से लड़ती रहेगी । उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता एवं विधायक अटेर हेमंत कटारे ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज ने हमेशा लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस पार्टी समाज के अधिकार,सम्मान और समान अवसर के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। सम्मेलन को अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया प्रभारी कुलदीप मगरैया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया,शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ,अनुसूचित जाति विभाग ग्रामीण जिलाध्यक्ष रूपसिंह खन्ना, नरोत्तम सिंह नरवरिया आदि ने संबोधित किया। संचालन अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया प्रभारी कुलदीप मगरैया एवं आनंद शाक्य ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,अरविंद यादव हैवदपुरा,ब्लॉक अध्यक्ष अटेर सुनील शर्मा सोनू,बलराम जाटव,श्रीमती सरोज वाल्मीकि,मायाराम जाटव, देवेंद्र पाठक,सुमित त्रिवेदिया, आनंद शाक्य,डीपी खन्ना,डॉ. अमर सिंह जाटव,अभिषेक मौर्य,राजेंद्र परिहार,आदि मंचासीन रहे । बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे3
- कलेक्टर के आश्वासन से भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जागी किसानों को उम्मीद देखें क्या है पूरा मामला news impact पर कलेक्टर के आश्वासन से भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जागी किसानों को उम्मीद देखें क्या है पूरा मामला news impact पर1
- नगर में भव्य मेले का हुआ शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब दैनिक पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ मौ। मौ नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद के तत्वावधान में भव्य मेले का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। मेले के शुभारंभ अवसर पर नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे।मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी मंडल मौ के अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने नगरवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौ नगर का यह पारंपरिक मेला लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और भाईचारे का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नगरवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेले का आनंद लेने की अपील की।मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं विभिन्न दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। शाम होते ही मेले की रौनक और बढ़ गई तथा पूरा मेला परिसर रोशनी और लोगों की चहल-पहल से गुलजार नजर आया। नगर परिषद द्वारा मेले को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मेले में और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नगर परिषद के इस आयोजन की सराहना करते हुए नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। मौ नगर का यह वार्षिक मेला आगामी दिनों में नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।1
- भिंड ग्वालियर हाइवे पर हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन भिंड ग्वालियर हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने एकत्रित होकर बुधवार को लगभग 4:00 बजे राष्ट्रपति के नाम गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। और आए दिन हो रहे हादसों में जान गवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी पीड़ा बयां की।1