logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेना से सेवानिवृत्त राजेश राठौर का भव्य स्वागत - रेलवे स्टेशन से निकला स्वागत जुलूस, समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर किया सम्मानित उरई। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर गृह जनपद लौटे राजेश राठौर का शनिवार को रेलवे स्टेशन पर राठौर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया और शहर में स्वागत जुलूस भी निकाला गया। कार्यक्रम में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सर्वजन भारतीय राठौर एकता परिषद के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित राठौर ने राजेश राठौर का माल्यार्पण कर सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिक समाज और राष्ट्र का गौरव होते हैं तथा उनका सम्मान सभी का कर्तव्य है। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राठौर समाज के लोग मौजूद रहे और सेवानिवृत्त सैनिक के सम्मान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

1 hr ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
1 hr ago
55dacdb6-7189-4b5b-8d33-e16e4968f0cd

सेना से सेवानिवृत्त राजेश राठौर का भव्य स्वागत - रेलवे स्टेशन से निकला स्वागत जुलूस, समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर किया सम्मानित उरई। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर गृह जनपद लौटे राजेश राठौर का शनिवार को रेलवे स्टेशन पर राठौर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया और शहर में स्वागत जुलूस भी निकाला गया। कार्यक्रम में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सर्वजन भारतीय राठौर एकता परिषद के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित राठौर ने राजेश राठौर का माल्यार्पण कर सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिक समाज और राष्ट्र का गौरव होते हैं तथा उनका सम्मान सभी का कर्तव्य है। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राठौर समाज के लोग मौजूद रहे और सेवानिवृत्त सैनिक के सम्मान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोंच पुलिस की बड़ी कामयाबी: 9 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान 📍 जालौन/कोंच। कोंच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए लापता 9 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित खोज निकालकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 📌 बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही कोंच पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू करते हुए लगातार अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। 😊 बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और कोंच पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी की सराहना की। ⚖️ पुलिस द्वारा बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 🎙️ बाइट: आईपीएस डॉ. ईशान सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन
    1
    कोंच पुलिस की बड़ी कामयाबी: 9 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
📍 जालौन/कोंच। कोंच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए लापता 9 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित खोज निकालकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
📌 बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही कोंच पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू करते हुए लगातार अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
😊 बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और कोंच पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी की सराहना की।
⚖️ पुलिस द्वारा बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
🎙️ बाइट: आईपीएस डॉ. ईशान सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन
✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मडोरा में बन रहे पंचायत उत्सव भवन का डीएम ने किया निरीक्षण उरई,जालौन। उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बन रहा पंचायत उत्सव भवन ग्रामीणों को विवाह, मुंडन सहित अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध कराएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है,इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और समयबद्ध तरीके से भवन तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    मडोरा में बन रहे पंचायत उत्सव भवन का डीएम ने किया निरीक्षण

उरई,जालौन। उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बन रहा पंचायत उत्सव भवन ग्रामीणों को विवाह, मुंडन सहित अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध कराएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है,इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और समयबद्ध तरीके से भवन तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक / तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक * * एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना / स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही * जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी
    1
    अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक / तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक *

* एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी

दिखाकर किया रवाना / स्पीड लेजर गन और

ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही * जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन। तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने दिए। एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान, राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 12 शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की सात, बिजली निगम की तीन, नगर पालिका और चिकित्सा विभाग की एक एक शिकायत दर्ज की गई। जिनमें राजस्व विभाग की चार और पुलिस विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 30 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शिकायत के निस्तारण के संबध में शिकायतकर्ता को अवगत कराकर उसका फीडबैक भी लें। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
    3
    जालौन। तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने दिए। 
	एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान, राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 12 शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की सात, बिजली निगम की तीन, नगर पालिका और चिकित्सा विभाग की एक एक शिकायत दर्ज की गई। जिनमें राजस्व विभाग की चार और पुलिस विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 30 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शिकायत के निस्तारण के संबध में शिकायतकर्ता को अवगत कराकर उसका फीडबैक भी लें। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • "जरा सोचिए... जहां बच्चों को साफ हवा में पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं कूड़ाघर की बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं मासूम बच्चे..."
    1
    "जरा सोचिए... जहां बच्चों को साफ हवा में पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं कूड़ाघर की बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं मासूम बच्चे..."
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन जिले में जब मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी नहीं है सुरक्षित नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई तहसील से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया दरअसल एक व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी चुराई और उसे ले जाने वाला ही था कि पकड़ा गया उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है
    1
    जालौन जिले में जब मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी नहीं है सुरक्षित 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई तहसील से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया 
दरअसल एक व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी चुराई और उसे ले जाने वाला ही था कि पकड़ा गया उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🎤jalaun : अचानक प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी,पठन-पाठन व्यवस्था का लिया जायजा🖥️ 📍DM जालौन ने स्वम् ब्लैकबोर्ड पर लिखा प्रश्न, विद्यार्थियों से पूछा उत्तर 📍पहाड़े, कविता,अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान सुनकर जिलाधिकारी ने की बच्चों की सराहना जनपद जालौन में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    2
    🎤jalaun : अचानक प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी,पठन-पाठन व्यवस्था का लिया जायजा🖥️
📍DM जालौन ने स्वम् ब्लैकबोर्ड पर लिखा प्रश्न, विद्यार्थियों से पूछा उत्तर
📍पहाड़े, कविता,अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान सुनकर जिलाधिकारी ने की बच्चों की सराहना
जनपद जालौन में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • कदौरा में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ग्वालियर रेफर कदौरा (जालौन) चतेला गांव में शनिवार को कालका प्रसाद कुशवाहा नामक वृद्ध पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक परिवार के ही प्रदीप, दीपक, उदयभान समेत चार लोगों ने गाली-गलौज के बाद उन्हें घर से खींचकर ले गए और कमरे में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कदौरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
    1
    कदौरा में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ग्वालियर रेफर

कदौरा (जालौन) चतेला गांव में शनिवार को कालका प्रसाद कुशवाहा नामक वृद्ध पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। 
परिजनों के मुताबिक परिवार के ही प्रदीप, दीपक, उदयभान समेत चार लोगों ने गाली-गलौज के बाद उन्हें घर से खींचकर ले गए और कमरे में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कदौरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.