logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिकायत के बाद भी नहीं हटी हाईटेंशन लाइन, करंट से किसान की मौत घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी काल, परिजनों ने कई बार शिकायत करने का किया दावा संवाद सहयोगी, थरियांव। बिलंदा गांव में घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान राम नरेश की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने दावा किया कि लाइन हटवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों के अनुसार, राम नरेश अपने मकान की छत का निर्माण कराना चाहते थे, लेकिन घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण खतरा बना हुआ था। लाइन हटवाने के लिए कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 31 जुलाई को उन्होंने मकान की छत डालने का काम शुरू कराया। सुबह से मजदूर काम में लगे रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे छत का काम पूरा हुआ। परिजनों ने बताया कि शाम करीब सात बजे राम नरेश मजदूरों का हिसाब कर भुगतान करने के लिए छत पर पहुंचे। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हाईटेंशन लाइन हटाने अथवा सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की मांग की है। हसवा चौकी प्रभारी अमरीश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

1 hr ago
user_ज्योति गुप्ता न्यूज
ज्योति गुप्ता न्यूज
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शिकायत के बाद भी नहीं हटी हाईटेंशन लाइन, करंट से किसान की मौत घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी काल, परिजनों ने कई बार शिकायत करने का किया दावा संवाद सहयोगी, थरियांव। बिलंदा गांव में घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान राम नरेश की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने दावा किया कि लाइन हटवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों के अनुसार, राम नरेश अपने मकान की छत का निर्माण कराना चाहते थे, लेकिन घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण खतरा बना हुआ था। लाइन हटवाने के लिए कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 31 जुलाई को उन्होंने मकान की छत डालने का काम शुरू कराया। सुबह से मजदूर काम में लगे रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे छत का काम पूरा हुआ। परिजनों ने बताया कि शाम करीब सात बजे राम नरेश मजदूरों का हिसाब कर भुगतान करने के लिए छत पर पहुंचे। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हाईटेंशन लाइन हटाने अथवा सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की मांग की है। हसवा चौकी प्रभारी अमरीश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • फतेहपुर अमोली विकासखंड ग्राम पंचायत खानपुर में ग्राम चौपाल .....
    1
    फतेहपुर अमोली विकासखंड  ग्राम पंचायत खानपुर में ग्राम चौपाल .....
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • kisi ko jane Bina galat kahena kitna galat hai aap log हमारे मान्य प्रधान मंत्री मोदी जी की जय 2027 में आप पधारे... जय श्री राम...
    1
    kisi ko jane Bina galat kahena kitna galat hai   aap log
हमारे मान्य प्रधान मंत्री मोदी जी की जय 2027 में आप पधारे... जय श्री राम...
    user_सत्यबीर
    सत्यबीर
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 24 घंटे में बकरी चोरी का खुलासा! बकेवर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा | Fatehpur News रिपोर्ट श्रीकृष्ण निषाद बकेवर फतेहपुर। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी करीब 5 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी पधारा और कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत उपनिरीक्षक गंगाराम रत्ना, ब्रह्मदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    3
    24 घंटे में बकरी चोरी का खुलासा! बकेवर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा | Fatehpur News

रिपोर्ट श्रीकृष्ण निषाद बकेवर 
फतेहपुर। थाना बकेवर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी करीब 5 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र स्व. सुखवासी निवासी पधारा और कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी पधारा थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत उपनिरीक्षक गंगाराम रत्ना, ब्रह्मदेव यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_BTN NEWS 26
    BTN NEWS 26
    बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग /फतेहपुर फतेहपुर में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ हुई बैठक ब्रेकिंग /फतेहपुर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति फतेहपुर, 1 अगस्त 2026। राधानगर स्थित अंदौली पुलिया के पास भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर भाईचारा कमेटी एवं पार्टी संगठन के विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान एडवोकेट उपेंद्र कुमार को पुनः मंडल संयोजक, वली अंसारी को जिला संयोजक तथा गुलाम अली को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनव्वर खान, विजय सरोज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    ब्रेकिंग /फतेहपुर

फतेहपुर में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ हुई बैठक

ब्रेकिंग /फतेहपुर
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
फतेहपुर, 1 अगस्त 2026। राधानगर स्थित अंदौली पुलिया के पास भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर भाईचारा कमेटी एवं पार्टी संगठन के विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
इस दौरान एडवोकेट उपेंद्र कुमार को पुनः मंडल संयोजक, वली अंसारी को जिला संयोजक तथा गुलाम अली को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनव्वर खान, विजय सरोज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Rajesh Gautam
    Rajesh Gautam
    Press advisory बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • isko jyada Se jyada share kar dijiye yah video ko jyada Se jyada share kar dijiye ki yah video Sarkar Tak pahunch jaaye cyber crime chal raha hai yah rukna chahie kyunki Garib aadami ismein jyada fas raha hai
    1
    isko jyada Se jyada share kar dijiye
yah video ko jyada Se jyada share kar dijiye ki yah video Sarkar Tak pahunch jaaye cyber crime chal raha hai yah rukna chahie kyunki Garib aadami ismein jyada fas raha hai
    user_Bablu kumar
    Bablu kumar
    Firefighter खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद साक्षी महाराज । ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान । संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद साक्षी महाराज । साधु संतों के वेश का राजनीतिक इस्तेमाल कर सनातन परम्परा, संत समाज की भावनाओं को आहत किया गया - साक्षी महाराज । ये कृत्य विपक्ष की सोची समझी रणनीति का हिस्सा - साक्षी महाराज । सांसद साक्षी महाराज ने कानून व्यवस्था को लेकर यूपी और केंद्र सरकार की तारीफ की । मोदी-योगी सरकार में बिना भेदभाव के कार्रवाई की जा रही - साक्षी महाराज । पेपर लीक या किसी भी अन्य अपराध में दोषियों को जेल भेजने का काम किया है - साक्षी महाराज । उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दिया बयान ।
    1
    बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद साक्षी महाराज ।
ब्रेकिंग न्यूज़ ।
उन्नाव बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान । 
संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद साक्षी महाराज । 
साधु संतों के वेश का राजनीतिक इस्तेमाल कर सनातन परम्परा, संत समाज की भावनाओं को आहत किया गया - साक्षी महाराज ।
ये कृत्य विपक्ष की सोची समझी रणनीति का हिस्सा - साक्षी महाराज । 
सांसद साक्षी महाराज ने कानून व्यवस्था को लेकर यूपी और केंद्र सरकार की तारीफ की । 
मोदी-योगी सरकार में बिना भेदभाव के कार्रवाई की जा रही - साक्षी महाराज । 
पेपर लीक या किसी भी अन्य अपराध में दोषियों को जेल भेजने का काम किया है - साक्षी महाराज । 
उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दिया बयान ।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • शिकायत के बाद भी नहीं हटी हाईटेंशन लाइन, करंट से किसान की मौत घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी काल, परिजनों ने कई बार शिकायत करने का किया दावा संवाद सहयोगी, थरियांव। बिलंदा गांव में घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान राम नरेश की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने दावा किया कि लाइन हटवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों के अनुसार, राम नरेश अपने मकान की छत का निर्माण कराना चाहते थे, लेकिन घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण खतरा बना हुआ था। लाइन हटवाने के लिए कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 31 जुलाई को उन्होंने मकान की छत डालने का काम शुरू कराया। सुबह से मजदूर काम में लगे रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे छत का काम पूरा हुआ। परिजनों ने बताया कि शाम करीब सात बजे राम नरेश मजदूरों का हिसाब कर भुगतान करने के लिए छत पर पहुंचे। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हाईटेंशन लाइन हटाने अथवा सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की मांग की है। हसवा चौकी प्रभारी अमरीश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शिकायत के बाद भी नहीं हटी हाईटेंशन लाइन, करंट से किसान की मौत
घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी काल, परिजनों ने कई बार शिकायत करने का किया दावा
संवाद सहयोगी, थरियांव। बिलंदा गांव में घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान राम नरेश की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने दावा किया कि लाइन हटवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं ग्रामीणों में आक्रोश है।
परिजनों के अनुसार, राम नरेश अपने मकान की छत का निर्माण कराना चाहते थे, लेकिन घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण खतरा बना हुआ था। लाइन हटवाने के लिए कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 31 जुलाई को उन्होंने मकान की छत डालने का काम शुरू कराया। सुबह से मजदूर काम में लगे रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे छत का काम पूरा हुआ।
परिजनों ने बताया कि शाम करीब सात बजे राम नरेश मजदूरों का हिसाब कर भुगतान करने के लिए छत पर पहुंचे। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हाईटेंशन लाइन हटाने अथवा सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की मांग की है।
हसवा चौकी प्रभारी अमरीश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.