logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग The Aman Times केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग उत्तरकाशी। केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अभियान के दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के समीप लापता ट्रैकर्स का टेंट, कुछ सामान और एक बैग बरामद हुआ है। हालांकि, अभी तक ट्रैकर्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। क्षेत्र में लगातार बर्फबारी और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो रहा है। SDRF टीम ने मौके पर सुरक्षित कैंप स्थापित कर रात्रि विश्राम किया है। मौसम अनुकूल होते ही दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

11 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
11 hrs ago

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग The Aman Times केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग उत्तरकाशी। केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अभियान के दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के समीप लापता ट्रैकर्स का टेंट, कुछ सामान और एक बैग बरामद हुआ है। हालांकि, अभी तक ट्रैकर्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। क्षेत्र में लगातार बर्फबारी और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो रहा है। SDRF टीम ने मौके पर सुरक्षित कैंप स्थापित कर रात्रि विश्राम किया है। मौसम अनुकूल होते ही दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग The Aman Times केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग उत्तरकाशी। केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अभियान के दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के समीप लापता ट्रैकर्स का टेंट, कुछ सामान और एक बैग बरामद हुआ है। हालांकि, अभी तक ट्रैकर्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। क्षेत्र में लगातार बर्फबारी और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो रहा है। SDRF टीम ने मौके पर सुरक्षित कैंप स्थापित कर रात्रि विश्राम किया है। मौसम अनुकूल होते ही दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
    1
    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग

The Aman Times 
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग
उत्तरकाशी। 
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। 
अभियान के दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के समीप लापता ट्रैकर्स का टेंट, कुछ सामान और एक बैग बरामद हुआ है।
हालांकि, अभी तक ट्रैकर्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। क्षेत्र में लगातार बर्फबारी और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो रहा है।
SDRF टीम ने मौके पर सुरक्षित कैंप स्थापित कर रात्रि विश्राम किया है। मौसम अनुकूल होते ही दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • यह जनता है साहेब अगर अपनी पर आये तो आसमान में चढ़ा देती है! और वही जनता अगर किसी से नाराज़ हो जाये तो जमीन पर गिरने में भी समय नहीं लगाती बाकी समझदार को इशारा ही काफी है।
    1
    यह जनता है साहेब 
अगर अपनी पर आये तो आसमान में चढ़ा देती है!
और वही जनता अगर किसी से नाराज़ हो जाये तो जमीन पर गिरने में भी समय नहीं लगाती बाकी समझदार को इशारा ही काफी है।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • दलेर मेहंदी विवाद में फिर गरमाई उत्तराखंड की सियासत, सुबोध उनियाल बोले- माफी नहीं मांगूंगा, इस्तीफा दे दूंगा देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच शुरू हुआ विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। कुंजापुरी मेले में गायक के लाइव कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई तीखी बहस के बाद मामला कलाकारों के सम्मान, कार्यक्रम की जिम्मेदारी और राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांगने की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। उनका तर्क है कि यदि गायक की तबीयत खराब थी, तो उन्हें कार्यक्रम में आने से पहले आयोजकों और दर्शकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। 18 अक्टूबर को कुंजापुरी मेले में क्या हुआ था? विवाद की शुरुआत 18 अक्टूबर 2026 को टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर क्षेत्र में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या के दौरान हुई। कार्यक्रम में दलेर मेहंदी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और गायक की प्रस्तुति पर नाराजगी जताई। वायरल वीडियो में मंत्री को गायक से यह कहते सुना गया कि जब उनसे ठीक से बोला नहीं जा रहा तो वह गाना कैसे गाएंगे। मंत्री ने गायक की शारीरिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए नशे में होने और लिप-सिंक करने के आरोप भी लगाए। हालांकि, नशे में होने का आरोप स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं हुआ है। मिका सिंह ने किया भाई का बचाव, मांगी माफी मामले ने तूल पकड़ा तो दलेर मेहंदी के भाई और गायक मिका सिंह खुलकर उनके समर्थन में सामने आए। मिका ने कहा कि उनके भाई शराब का सेवन नहीं करते और हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई थी। उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक व्यवहार के लिए माफी मांगने की मांग की। इसके बाद अभिनेता अनुपम खेर समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी दलेर मेहंदी के समर्थन में प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री धामी ने भी किया था हस्तक्षेप विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी और मिका सिंह से संपर्क किया था। मिका सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मंत्री की ओर से खेद जताया और दोनों कलाकारों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। इसके बाद 25 अक्टूबर को मिका सिंह की टीम की ओर से बयान जारी किया गया कि सुबोध उनियाल ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। टीम ने इस पहल का स्वागत करते हुए कलाकारों के सम्मान को महत्वपूर्ण बताया था। सुबोध उनियाल ने माफी की खबरों को क्यों नकारा? 27 अक्टूबर को सुबोध उनियाल ने मीडिया से बातचीत में माफी मांगने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। मंत्री ने उल्टा सवाल किया कि उन्होंने ऐसा कौन सा अपराध किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उनियाल ने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दर्शकों को देनी चाहिए थी। उन्होंने कार्यक्रम के लिए गायक को भुगतान किए जाने और दर्शकों की अपेक्षाओं का हवाला देते हुए अपनी नाराजगी दोहराई। अब विवाद में नया मोड़ इस पूरे मामले में एक तरफ कलाकार के सम्मान और सार्वजनिक मंच पर उनके साथ किए गए व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी तरफ मंत्री कार्यक्रम की गुणवत्ता और दर्शकों के पैसे के बदले उचित प्रस्तुति मिलने की जिम्मेदारी की बात कर रहे हैं। गायक मनींदर बुट्टर ने भी मंत्री से 2019 के अपने कार्यक्रम की पूरी रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की मांग की थी, जिसके बाद विवाद और व्यापक हो गया। फिलहाल विवाद का केंद्र यही है कि क्या मंत्री ने वास्तव में दलेर मेहंदी से माफी मांगी थी या नहीं। दोनों पक्षों की ओर से सामने आए बयानों ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया है।
    1
    दलेर मेहंदी विवाद में फिर गरमाई उत्तराखंड की सियासत, सुबोध उनियाल बोले- माफी नहीं मांगूंगा, इस्तीफा दे दूंगा

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच शुरू हुआ विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। कुंजापुरी मेले में गायक के लाइव कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई तीखी बहस के बाद मामला कलाकारों के सम्मान, कार्यक्रम की जिम्मेदारी और राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांगने की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। उनका तर्क है कि यदि गायक की तबीयत खराब थी, तो उन्हें कार्यक्रम में आने से पहले आयोजकों और दर्शकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।
18 अक्टूबर को कुंजापुरी मेले में क्या हुआ था?
विवाद की शुरुआत 18 अक्टूबर 2026 को टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर क्षेत्र में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या के दौरान हुई।
कार्यक्रम में दलेर मेहंदी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और गायक की प्रस्तुति पर नाराजगी जताई। वायरल वीडियो में मंत्री को गायक से यह कहते सुना गया कि जब उनसे ठीक से बोला नहीं जा रहा तो वह गाना कैसे गाएंगे।
मंत्री ने गायक की शारीरिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए नशे में होने और लिप-सिंक करने के आरोप भी लगाए। हालांकि, नशे में होने का आरोप स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं हुआ है।
मिका सिंह ने किया भाई का बचाव, मांगी माफी
मामले ने तूल पकड़ा तो दलेर मेहंदी के भाई और गायक मिका सिंह खुलकर उनके समर्थन में सामने आए। मिका ने कहा कि उनके भाई शराब का सेवन नहीं करते और हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई थी। उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक व्यवहार के लिए माफी मांगने की मांग की।
इसके बाद अभिनेता अनुपम खेर समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी दलेर मेहंदी के समर्थन में प्रतिक्रिया दी।
मुख्यमंत्री धामी ने भी किया था हस्तक्षेप
विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी और मिका सिंह से संपर्क किया था। मिका सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मंत्री की ओर से खेद जताया और दोनों कलाकारों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया।
इसके बाद 25 अक्टूबर को मिका सिंह की टीम की ओर से बयान जारी किया गया कि सुबोध उनियाल ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। टीम ने इस पहल का स्वागत करते हुए कलाकारों के सम्मान को महत्वपूर्ण बताया था।
सुबोध उनियाल ने माफी की खबरों को क्यों नकारा?
27 अक्टूबर को सुबोध उनियाल ने मीडिया से बातचीत में माफी मांगने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। मंत्री ने उल्टा सवाल किया कि उन्होंने ऐसा कौन सा अपराध किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
उनियाल ने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दर्शकों को देनी चाहिए थी। उन्होंने कार्यक्रम के लिए गायक को भुगतान किए जाने और दर्शकों की अपेक्षाओं का हवाला देते हुए अपनी नाराजगी दोहराई।
अब विवाद में नया मोड़
इस पूरे मामले में एक तरफ कलाकार के सम्मान और सार्वजनिक मंच पर उनके साथ किए गए व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी तरफ मंत्री कार्यक्रम की गुणवत्ता और दर्शकों के पैसे के बदले उचित प्रस्तुति मिलने की जिम्मेदारी की बात कर रहे हैं।
गायक मनींदर बुट्टर ने भी मंत्री से 2019 के अपने कार्यक्रम की पूरी रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की मांग की थी, जिसके बाद विवाद और व्यापक हो गया।
फिलहाल विवाद का केंद्र यही है कि क्या मंत्री ने वास्तव में दलेर मेहंदी से माफी मांगी थी या नहीं। दोनों पक्षों की ओर से सामने आए बयानों ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया है।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • अपराध होने से पहले महिलाओं को सुरक्षा देगा दीपक बड़ोनी का SOS ऐप, उत्तराखंड से राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा प्रोजेक्ट पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीण युवक की अनूठी पहल, परिवार को मिलेगी महिला की लाइव लोकेशन और खतरे का अलर्ट उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक ऐसी पहल सामने आई है, जो महिला सुरक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगा सकती है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवा दीपक बड़ोनी ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया SOS ऐप तैयार किया है। दीपक का दावा है कि उनका यह ऐप केवल आपातकालीन स्थिति में मदद मांगने तक सीमित नहीं है, बल्कि संभावित खतरे के समय ही परिवार को सतर्क करने में मदद कर सकता है। दीपक बड़ोनी के अनुसार, इस ऐप की खासियत यह है कि इसके माध्यम से महिला की लोकेशन लगातार ट्रैक की जा सकती है और उसकी लोकेशन परिवार के सदस्यों तक पहुंचती रहती है। इसके साथ ही अलर्ट साउंड की सुविधा भी दी गई है, जिससे परिवार को महिला की स्थिति और उसके रास्ते की जानकारी मिलती रहेगी। दीपक का कहना है कि सामान्य SOS ऐप में अक्सर आपात स्थिति आने के बाद मदद के लिए अलर्ट भेजा जाता है, जबकि उनके बनाए ऐप का उद्देश्य संभावित खतरे से पहले ही परिवार को सतर्क करना और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करना है। महिला आयोग ने भी प्रोजेक्ट में दिखाई रुचि अपने इस प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने तथा इसे व्यापक स्तर पर लागू करने की संभावनाओं को लेकर दीपक बड़ोनी उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल से मिले। दीपक के मुताबिक, कुसुम कंडवाल ने ऐप की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और इस पहल को सराहा। इसके बाद दीपक बड़ोनी को राष्ट्रीय महिला आयोग तक भी अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के सामने SOS ऐप की विशेषताओं और महिला सुरक्षा में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। दीपक के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी इस प्रोजेक्ट को बेहतर पहल बताया। ग्रामीण युवा की तकनीकी पहल बनी चर्चा का विषय एक ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर तकनीकी समाधान तैयार करने वाले दीपक बड़ोनी की यह पहल चर्चा का विषय बन रही है। अब देखना होगा कि इस ऐप को किस तरह और बेहतर बनाया जाता है तथा भविष्य में इसे कितने बड़े स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। महिला सुरक्षा की दिशा में दीपक बड़ोनी की यह कोशिश निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।
    3
    अपराध होने से पहले महिलाओं को सुरक्षा देगा दीपक बड़ोनी का SOS ऐप, उत्तराखंड से राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा प्रोजेक्ट
पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीण युवक की अनूठी पहल, परिवार को मिलेगी महिला की लाइव लोकेशन और खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक ऐसी पहल सामने आई है, जो महिला सुरक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगा सकती है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवा दीपक बड़ोनी ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया SOS ऐप तैयार किया है। दीपक का दावा है कि उनका यह ऐप केवल आपातकालीन स्थिति में मदद मांगने तक सीमित नहीं है, बल्कि संभावित खतरे के समय ही परिवार को सतर्क करने में मदद कर सकता है।
दीपक बड़ोनी के अनुसार, इस ऐप की खासियत यह है कि इसके माध्यम से महिला की लोकेशन लगातार ट्रैक की जा सकती है और उसकी लोकेशन परिवार के सदस्यों तक पहुंचती रहती है। इसके साथ ही अलर्ट साउंड की सुविधा भी दी गई है, जिससे परिवार को महिला की स्थिति और उसके रास्ते की जानकारी मिलती रहेगी।
दीपक का कहना है कि सामान्य SOS ऐप में अक्सर आपात स्थिति आने के बाद मदद के लिए अलर्ट भेजा जाता है, जबकि उनके बनाए ऐप का उद्देश्य संभावित खतरे से पहले ही परिवार को सतर्क करना और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करना है।
महिला आयोग ने भी प्रोजेक्ट में दिखाई रुचि
अपने इस प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने तथा इसे व्यापक स्तर पर लागू करने की संभावनाओं को लेकर दीपक बड़ोनी उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल से मिले। दीपक के मुताबिक, कुसुम कंडवाल ने ऐप की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और इस पहल को सराहा।
इसके बाद दीपक बड़ोनी को राष्ट्रीय महिला आयोग तक भी अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के सामने SOS ऐप की विशेषताओं और महिला सुरक्षा में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
दीपक के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी इस प्रोजेक्ट को बेहतर पहल बताया।
ग्रामीण युवा की तकनीकी पहल बनी चर्चा का विषय
एक ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर तकनीकी समाधान तैयार करने वाले दीपक बड़ोनी की यह पहल चर्चा का विषय बन रही है। अब देखना होगा कि इस ऐप को किस तरह और बेहतर बनाया जाता है तथा भविष्य में इसे कितने बड़े स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
महिला सुरक्षा की दिशा में दीपक बड़ोनी की यह कोशिश निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • मेयर की कुर्सी पर बैठकर हंगामा करने वाले युवक की जनता ने की जमकर पिटाई, पुलिस बचाती रही! मारपीट का वीडियो वायरल नगर निगम में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक मेयर की कुर्सी पर बैठकर हंगामा करने लगा। युवक की इस हरकत से नाराज लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी युवक को भीड़ से बचाने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन लोग लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल घटना के पीछे की पूरी वजह और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
    1
    मेयर की कुर्सी पर बैठकर हंगामा करने वाले युवक की जनता ने की जमकर पिटाई, पुलिस बचाती रही! मारपीट का वीडियो वायरल
नगर निगम में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक मेयर की कुर्सी पर बैठकर हंगामा करने लगा। युवक की इस हरकत से नाराज लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी युवक को भीड़ से बचाने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन लोग लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल घटना के पीछे की पूरी वजह और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • राय बहादुर नर्सिंग शुगर मिल्स लिमिटेड द्वारा प्राय प्रारंभ पूर्व विधायक कौन-कौन सिंह चैंपियन है श्रीमती सोनिया शर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा की गाने का मूल्य ₹700 पर कुंतल होना चाहिए क्योंकि जब चीनी ₹70 किलो बिक रही है तो गन्ने का दाम ₹700 होना चाहिए
    1
    राय बहादुर नर्सिंग शुगर मिल्स लिमिटेड द्वारा प्राय प्रारंभ पूर्व विधायक कौन-कौन सिंह चैंपियन है श्रीमती सोनिया शर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा की गाने का मूल्य ₹700 पर कुंतल होना चाहिए क्योंकि जब चीनी ₹70 किलो बिक रही है तो गन्ने का दाम ₹700 होना चाहिए
    user_Pardhan TV News karnesh kumar
    Pardhan TV News karnesh kumar
    Social Media Manager हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • त्यौहारी सीजन मे हरिद्वार पुलिस और प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नवनीत सिंह ने त्योहारी सीजन में हरिद्वार पुलिस और प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नवनीत सिंह ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश हरिद्वार। त्योहारी सीजन को देखते हुए हरिद्वार पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ-साथ लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। A BHARAT NEWS10 – सबसे पहले आपकी आवाज
    1
    त्यौहारी सीजन मे हरिद्वार पुलिस और प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नवनीत सिंह  ने 
त्योहारी सीजन में हरिद्वार पुलिस और प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नवनीत सिंह ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हरिद्वार। त्योहारी सीजन को देखते हुए हरिद्वार पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ-साथ लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
A BHARAT NEWS10 – सबसे पहले आपकी आवाज
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की हत्या, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार। The Aman Times | बागेश्वर बुजुर्ग दंपति की हत्या भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की हत्या, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार। बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र के नरग्वाड़ी गांव में बुजुर्ग दंपति पूरन चंद्र खोलिया (70) और उनकी पत्नी भगवती देवी (62) की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मृतक दंपति के 52 वर्षीय भतीजे गोविंद बल्लभ खोलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। एसपी बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की हत्या, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार।
The Aman Times | बागेश्वर
बुजुर्ग दंपति की हत्या
भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की हत्या, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार।
बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र के नरग्वाड़ी गांव में बुजुर्ग दंपति पूरन चंद्र खोलिया (70) और उनकी पत्नी भगवती देवी (62) की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मृतक दंपति के 52 वर्षीय भतीजे गोविंद बल्लभ खोलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। एसपी बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.