logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीमच में 101 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश नीमच। पालक महासंघ मध्यप्रदेश जिला इकाई नीमच एवं महिला विंग द्वारा बुधवार को एरोड्रम रोड स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य देवेंद्र सुनकरिया के मार्गदर्शन में नीम, जामुन, आंवला, करंज, कचनार, अशोक, आम सहित 101 छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। पालक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया। प्राचार्य ने सभी पौधों की नियमित निगरानी कर उन्हें जीवित रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी सरोज गांधी सहित पालक संघ पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों को गायत्री परिवार की अखंड ज्योति पत्रिका वितरित की गई।

3 hrs ago
user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
3 hrs ago

नीमच में 101 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश नीमच। पालक महासंघ मध्यप्रदेश जिला इकाई नीमच एवं महिला विंग द्वारा बुधवार को एरोड्रम रोड स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य देवेंद्र सुनकरिया के मार्गदर्शन में नीम, जामुन, आंवला, करंज, कचनार, अशोक, आम सहित 101 छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। पालक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया। प्राचार्य ने सभी पौधों की नियमित निगरानी कर उन्हें जीवित रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी सरोज गांधी सहित पालक संघ पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों को गायत्री परिवार की अखंड ज्योति पत्रिका वितरित की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • NEWS:-नीमच के वार्ड 19 में खुले नाले में गिरी बाइक, कई खबरों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार मनासा।नीमच के वार्ड 19 में खुले नाले में गिरी बाइक, कई खबरों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार
    1
    NEWS:-नीमच के वार्ड 19 में खुले नाले में गिरी बाइक, कई खबरों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार
मनासा।नीमच के वार्ड 19 में खुले नाले में गिरी बाइक, कई खबरों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महरौली का लौह स्तंभ - 1600 वर्षों अडिग खड़ा भारतीय धातुकर्म दिल्ली के महरौली स्थित लौह स्तंभ, प्राचीन भारत की धातुकर्म और शिल्पकला की असाधारण उपलब्धि का जीवंत प्रमाण है. लगभग 7.2 मीटर ऊँचा यह स्तंभ गुप्तकाल का है और इसके अभिलेख में राजा चंद्र का उल्लेख मिलता है. लगभग 1,600 वर्षों से खुले वातावरण में खड़े इस लौह स्तंभ पर अभी तक कोई गंभीर जंग दिखाई नहीं देती है. इसके पीछे इसके लौह की संरचना, निर्माण तकनीक और दिल्ली की स्थानीय जलवायु, इन सभी का योगदान माना जाता है. स्तंभ पर संस्कृत में उत्कीर्ण अभिलेख राजा चंद्र की विजयों और भगवान विष्णु के प्रति उनकी भक्ति का उल्लेख करता है. इससे यह केवल धातु की अद्भुत वस्तु नहीं, बल्कि इतिहास, भाषा, धर्म और विज्ञान, चारों का संगम बन जाता है. मेरी संस्कृति...मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩
    1
    महरौली का लौह स्तंभ - 1600 वर्षों अडिग खड़ा भारतीय धातुकर्म

दिल्ली के महरौली स्थित लौह स्तंभ, प्राचीन भारत की धातुकर्म और शिल्पकला की असाधारण उपलब्धि का जीवंत प्रमाण है. लगभग 7.2 मीटर ऊँचा यह स्तंभ गुप्तकाल का है और इसके अभिलेख में राजा चंद्र का उल्लेख मिलता है.
लगभग 1,600 वर्षों से खुले वातावरण में खड़े इस लौह स्तंभ पर अभी तक कोई गंभीर जंग दिखाई नहीं देती है. इसके पीछे इसके लौह की संरचना, निर्माण तकनीक और दिल्ली की स्थानीय जलवायु, इन सभी का योगदान माना जाता है.
स्तंभ पर संस्कृत में उत्कीर्ण अभिलेख राजा चंद्र की विजयों और भगवान विष्णु के प्रति उनकी भक्ति का उल्लेख करता है. इससे यह केवल धातु की अद्भुत वस्तु नहीं, बल्कि इतिहास, भाषा, धर्म और विज्ञान, चारों का संगम बन जाता है.
मेरी संस्कृति...मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग का वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से फायरिंग का वीडियो पोस्ट कर आमजन में दहशत फैलाने वाले आरोपी मनोहर पिता भंवरलाल भील निवासी रघुनाथपुर थाना शंभूपुरा को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा तथा डीएसपी भदेसर विनोद कुमार लेखरा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना शंभूपुरा धर्मराज मीना के नेतृत्व मे पुलिस एक टीम का गठन किया गया। जिला विशेष टीम के प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोहर भील नाम का व्यक्ति ने अपने सोशल साइट पर एक पिस्तौल जैसा हथियार की पोस्ट करते हुए का विडिओ डाल रखा हे और वीडियो में धमकी भरे लहजे में आम जन को डर पैदा करने का वीडियो डाल रखा हहै।प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं निगरानी के आधार पर सोशल मिडिया अकाउंट संचालक की पहचान सुनिश्चित की जाकर पिस्टल नमा लाइटर से फायर कर विडियो बनाकर हथियार का पोस्ट वायरल कर लोगो में भय व्याप्त करने वाले अभियुक्त मनोहर पिता भंवरलाल भील निवासी रघुनाथपुर थाना शंभूपुरा को गिरफ्तार किया जाकर सोशल साइट से एक पोस्ट हटाई जाकर भविष्य में ऐसी पोस्ट नहीं डालने व आमजन में डर पैदा नहीं करने हेतु पाबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट व एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज हैं।
    1
    सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग का वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से फायरिंग का वीडियो पोस्ट कर आमजन में दहशत फैलाने वाले आरोपी मनोहर पिता भंवरलाल भील निवासी रघुनाथपुर थाना शंभूपुरा को गिरफ्तार किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा तथा डीएसपी भदेसर विनोद कुमार लेखरा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना शंभूपुरा धर्मराज मीना के नेतृत्व मे पुलिस एक टीम का गठन किया गया। जिला विशेष टीम के प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोहर भील नाम का व्यक्ति ने अपने सोशल साइट पर एक पिस्तौल जैसा हथियार की पोस्ट करते हुए का विडिओ डाल रखा हे और वीडियो में धमकी भरे लहजे में आम जन को डर पैदा करने का वीडियो डाल रखा हहै।प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं निगरानी के आधार पर सोशल मिडिया अकाउंट संचालक की पहचान सुनिश्चित की जाकर पिस्टल नमा लाइटर से फायर कर विडियो बनाकर हथियार का पोस्ट वायरल कर लोगो में भय व्याप्त करने वाले अभियुक्त मनोहर पिता भंवरलाल भील निवासी रघुनाथपुर थाना शंभूपुरा को गिरफ्तार किया जाकर सोशल साइट से एक पोस्ट हटाई जाकर भविष्य में ऐसी पोस्ट नहीं डालने व आमजन में डर पैदा नहीं करने हेतु पाबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट व एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज हैं।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ की 4 बड़ी खबरें: हमले के विरोध में एसपी को ज्ञापन, एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल की चेतावनी, चित्तौड़गढ़ की 4 बड़ी खबरें: हमले के विरोध में एसपी को ज्ञापन, एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल की चेतावनी, कांग्रेस में अनुशासनात्मक कार्रवाई
    1
    चित्तौड़गढ़ की 4 बड़ी खबरें: हमले के विरोध में एसपी को ज्ञापन, एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल की चेतावनी,
चित्तौड़गढ़ की 4 बड़ी खबरें: हमले के विरोध में एसपी को ज्ञापन, एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल की चेतावनी, कांग्रेस में अनुशासनात्मक कार्रवाई
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 25 साल पुराने कब्जे पर कार्रवाई से भड़के लोग, युवक ने पुलिस के सामने गटका जहर 25 साल पुराने कब्जे पर कार्रवाई से भड़के लोग, युवक ने पुलिस के सामने गटका जहर सरपंच पर आरोप लगाते हुए युवक ने वीडियो में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, जिला अस्पताल में हालत गंभीर (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र के पिल्लू गांव में गुरुवार सुबह 20 से 25 साल पुराने कथित कब्जे को हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की ओर से बिना पूर्व नोटिस या सूचना दिए अचानक दो जेसीबी मशीनों से कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान रठांजना थाना पुलिस के साथ महिला थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद था। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 5 बीघा जमीन पर लंबे समय से कब्जा होने की बात कही जा रही थी। अचानक कार्रवाई शुरू होने से मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरपंच राजकुमार मीणा पर भी आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इसी बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि पुलिस जाप्ते द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसी दौरान पिल्लू निवासी लक्ष्मण पुत्र हीरालाल बंजारा ने पुलिस के सामने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पहले युवक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सरपंच, पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करता नजर आ रहा है। युवक का आरोप है कि बिना अनुमति और बिना उचित प्रक्रिया के कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का जवाब देने की मांग की है। वहीं, युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की घटना ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    2
    25 साल पुराने कब्जे पर कार्रवाई से भड़के लोग, युवक ने पुलिस के सामने गटका जहर
25 साल पुराने कब्जे पर कार्रवाई से भड़के लोग, युवक ने पुलिस के सामने गटका जहर
सरपंच पर आरोप लगाते हुए युवक ने वीडियो में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, जिला अस्पताल में हालत गंभीर
(ब्यूरो चीफ अनिल जटिया)
प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र के पिल्लू गांव में गुरुवार सुबह 20 से 25 साल पुराने कथित कब्जे को हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की ओर से बिना पूर्व नोटिस या सूचना दिए अचानक दो जेसीबी मशीनों से कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान रठांजना थाना पुलिस के साथ महिला थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद था।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब 5 बीघा जमीन पर लंबे समय से कब्जा होने की बात कही जा रही थी। अचानक कार्रवाई शुरू होने से मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरपंच राजकुमार मीणा पर भी आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
इसी बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि पुलिस जाप्ते द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसी दौरान पिल्लू निवासी लक्ष्मण पुत्र हीरालाल बंजारा ने पुलिस के सामने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना से पहले युवक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सरपंच, पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करता नजर आ रहा है। युवक का आरोप है कि बिना अनुमति और बिना उचित प्रक्रिया के कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का जवाब देने की मांग की है। वहीं, युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की घटना ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • *रामपुरा: ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती, विकास और सद्भाव को किया याद* *रामपुरा, नीमच।* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुरा द्वारा गुरुवार को *भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी* की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम *रामपुरा के लालबाग* में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। *राजीव जी के विचारों को किया याद* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि _"राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा। कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज और युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार देने जैसे उनके निर्णय आज भी देश की प्रगति की नींव हैं।"_ राजीव जी का जीवन "एकता, अखंडता और सद्भाव" का प्रतीक था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। *संकल्प लिया* कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर समाज में प्रेम, भाईचारा और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    3
    *रामपुरा: ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती, विकास और सद्भाव को किया याद*
*रामपुरा, नीमच।* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुरा द्वारा गुरुवार को *भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी* की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम *रामपुरा के लालबाग* में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
*राजीव जी के विचारों को किया याद*  
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि _"राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा। कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज और युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार देने जैसे उनके निर्णय आज भी देश की प्रगति की नींव हैं।"_ 
राजीव जी का जीवन "एकता, अखंडता और सद्भाव" का प्रतीक था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
*संकल्प लिया*  
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर समाज में प्रेम, भाईचारा और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_अजीमुल्ला खान
    अजीमुल्ला खान
    रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नयागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अवैध शराब जब्त नीमच पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नयागांव चौकी क्षेत्र में टाटा ट्रक से 335 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन पर जावद चौराहे के पास संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई। इसमें डेंजर कंपनी की 120 पेटी और डीएसपी ब्लैक व्हिस्की की 215 पेटी, कुल 3015 लीटर शराब मिली। पुलिस ने ट्रक, मोबाइल और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।
    1
    नयागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अवैध शराब जब्त
नीमच पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नयागांव चौकी क्षेत्र में टाटा ट्रक से 335 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन पर जावद चौराहे के पास संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई। इसमें डेंजर कंपनी की 120 पेटी और डीएसपी ब्लैक व्हिस्की की 215 पेटी, कुल 3015 लीटर शराब मिली। पुलिस ने ट्रक, मोबाइल और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • NEWS:-48 घंटे में 5 डोडाचूरा तस्कर गिरफ्तार, 117.54 किलो मादक पदार्थ जब्त मनासा। नशामुक्ति अभियान के तहत मनासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में पांच डोडाचूरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 117.54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और चार एंड्रॉइड स्मार्टफोन जब्त किए गए। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 3 लाख 94 हजार 100 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 18 अगस्त को पहली कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पंजाब निवासी सोमदत्त उर्फ सोमू पिता सुखजीत कुमार नायक और सरबजीत सिंह उर्फ बब्बू पिता जगसीर सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 59.740 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। मामले में फरार आरोपी सुरजीत सिंह निवासी जलालाबाद, पंजाब की तलाश जारी है। 19 अगस्त को दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने पंजाब निवासी सतनाम सिंह पिता शेरसिंह, राजबिंदर सिंह पिता लालसिंह तथा श्रीगंगानगर राजस्थान निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ टीनू पिता जरनेल सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 57.800 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा के खरीद-फरोख्त नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों की जानकारी जुटा रही है।
    1
    NEWS:-48 घंटे में 5 डोडाचूरा तस्कर गिरफ्तार, 117.54 किलो मादक पदार्थ जब्त
मनासा। नशामुक्ति अभियान के तहत मनासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में पांच डोडाचूरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 117.54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और चार एंड्रॉइड स्मार्टफोन जब्त किए गए। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 3 लाख 94 हजार 100 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
18 अगस्त को पहली कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पंजाब निवासी सोमदत्त उर्फ सोमू पिता सुखजीत कुमार नायक और सरबजीत सिंह उर्फ बब्बू पिता जगसीर सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 59.740 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। मामले में फरार आरोपी सुरजीत सिंह निवासी जलालाबाद, पंजाब की तलाश जारी है।
19 अगस्त को दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने पंजाब निवासी सतनाम सिंह पिता शेरसिंह, राजबिंदर सिंह पिता लालसिंह तथा श्रीगंगानगर राजस्थान निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ टीनू पिता जरनेल सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 57.800 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा के खरीद-फरोख्त नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों की जानकारी जुटा रही है।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • RJ पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध
    1
    RJ पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध
पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.