Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में नशे के विरुद्ध आयोजित यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "यह दौड़ जन-जागरूकता की ऐसी यात्रा है, जिसकी गूंज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी। प्रदेश में नशे के विरुद्ध कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास- चारों स्तरों पर मजबूत व्यवस्था तैयार की गई है। नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है।" उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ‘नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini #NashaMuktHaryana
माथुर पत्रकार
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में नशे के विरुद्ध आयोजित यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "यह दौड़ जन-जागरूकता की ऐसी यात्रा है, जिसकी गूंज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी। प्रदेश में नशे के विरुद्ध कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास- चारों स्तरों पर मजबूत व्यवस्था तैयार की गई है। नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है।" उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ‘नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini #NashaMuktHaryana
More news from हरियाणा and nearby areas
- संत कबीर कुटीर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह आयोजित हुआ जिसमें पंजाब व हरियाणा से गोस्वामी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। "गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से समाज को मर्यादा, सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों और परिकल्पनाओं को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।" - श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिसार के चंदननगर में गोस्वामी धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने सहित गोस्वामी समाज की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की घोषणा की। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini1
- हरियाणा में गाय के हत्यारे आज भी डरने का नाम नहीं ले रहे। बजरंग दल, गौ रक्षक दल जो सामाजिक संगठन है वह हमेशा गौ रक्षा में लगे रहते हैं। हमेशा ट्रक में गाय को ले जाते रहते हैं किसी किसी नेक पर चेकिंग के दौरान रोक लिया जाता तो अपराधी पकड़े जाते हैं। जब कोई सामाजिक संस्था गौ तस्करों का पीछे उनको पकड़ने के लिए जाते हैं तो वह चलते हुए ट्रक से गाय को गिरा तक देते हैं।1
- पुन्हाना विधानसभा 81 पिनँगवा बिलॉक मे कांग्रेस का कार्यकर्त्ता सम्मेलन, पिनँगवा। पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के पिनँगवा ब्लॉक में रविवार को कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त जी एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आम जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान आगामी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।1
- नूंह में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नूंह के भूतेश्वर मंदिर से आर्य समाज मंदिर के पास आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पहले श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तिमय माहौल के बीच यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के माध्यम से धर्म और अध्यात्म का संदेश दिया जाएगा।1
- जन्मदिन पर बलबीर सिंह (गबदा) ने लिया 2500 पौधे लगाने का संकल्प जन्मदिन पर बलबीर सिंह (गबदा) ने लिया 2500 पौधे लगाने का संकल्प नगली गांव की अरावली को हरा-भरा बनाने की अनूठी पहल, बरगद, पीपल और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के लगाए जा रहे पौधे बोले—जन्मदिन पर बेकार का दिखावा करने के बजाय समाज और पर्यावरण हित में करना चाहिए काम, पौधों के बड़े होने तक की जाएगी पूरी देखभाल सोहना | आज के दौर में जहां लोग अपने जन्मदिन को महंगे आयोजनों, पार्टियों और दिखावे के साथ मनाने में हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, वहीं सोहना क्षेत्र के बलबीर सिंह (गबदा) ने अपने जन्मदिन को यादगार और समाज हित से जोड़ते हुए एक सराहनीय संकल्प लिया है। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के तहत नगली गांव की अरावली क्षेत्र में बरगद, पीपल, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और अरावली क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। बलबीर सिंह (गबदा) ने कहा कि जन्मदिन जीवन में खुशी का अवसर होता है, लेकिन इसे केवल केक काटने, पार्टियां करने और बेकार के दिखावे तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर फिजूलखर्ची और दिखावा करने के बजाय समाज हित और पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई अच्छा कार्य करना चाहिए, जिससे आने वाले समय में समाज और नई पीढ़ी को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि अरावली क्षेत्र में लगाए जा रहे पौधों में बरगद, पीपल और नीम जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। ये पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायक हैं, बल्कि भविष्य में क्षेत्र को हरियाली प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 5 से 7 फीट ऊंचे पौधों का किया जा रहा रोपण बलबीर सिंह (गबदा) ने बताया कि अभियान के तहत लगाए जा रहे पौधों की ऊंचाई लगभग 5 से 7 फीट है। बड़े आकार के पौधे लगाने का उद्देश्य यह है कि वे बेहतर तरीके से विकसित हो सकें और जल्द ही अरावली क्षेत्र की हरियाली का हिस्सा बनें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाकर फोटो खिंचवाना या अभियान को औपचारिकता तक सीमित रखना नहीं है। पौधों को पूर्ण रूप से बड़ा होने तक उनकी नियमित देखभाल की जाएगी। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। टैंकरों से होगी पानी की व्यवस्था अरावली क्षेत्र में पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना भी एक बड़ी चुनौती है। इसे ध्यान में रखते हुए बलबीर सिंह (गबदा) ने पौधों की देखरेख के साथ-साथ टैंकरों की सहायता से नियमित पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जब तक पौधे पूरी तरह मजबूत और बड़े नहीं हो जाते, तब तक उनकी देखभाल जारी रखी जाएगी। पानी, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रहें और भविष्य में विशाल वृक्ष बन सकें। पर्यावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी बलबीर सिंह (गबदा) ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और कटते जंगलों के कारण पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। अरावली क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इसे बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी विशेष अवसर पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में क्षेत्र की तस्वीर बदली जा सकती है। 2500 पौधे लगाने का बलबीर सिंह (गबदा) का यह संकल्प न केवल उनके जन्मदिन को खास बना रहा है, बल्कि समाज को भी यह संदेश दे रहा है कि खुशियों के अवसरों को दिखावे के बजाय जनहित और पर्यावरण हित के कार्यों से जोड़कर वास्तव में यादगार बनाया जा सकता है।1
- वार्ड नं. 5 में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन, पूजा सैनी ने गिनाईं प्राथमिकताएं सीकरी। वार्ड नं. 5 में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहीं पूजा सैनी ने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पूजा सैनी ने कहा कि बिजली, पानी और युवाओं से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। उन्होंने वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए काम करने की बात कही। कार्यालय उद्घाटन के दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में चुनावी माहौल भी नजर आया।1
- योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में 800 बाढ़ प्रभावित परिवार को राहत सामाग्री वितरण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री कामतानाथ जी की पावन धरा चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों के मध्य पहुंचकर उनकी पीड़ा में सहभागी बनूंगा और राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लूंगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री तथा बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि प्रदान की जाएगी। हर प्रभावित तक सहायता, हर आश्रयहीन का पुनर्वास और संकट की इस घड़ी में प्रत्येक पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में नशे के विरुद्ध आयोजित यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "यह दौड़ जन-जागरूकता की ऐसी यात्रा है, जिसकी गूंज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी। प्रदेश में नशे के विरुद्ध कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास- चारों स्तरों पर मजबूत व्यवस्था तैयार की गई है। नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है।" उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ‘नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini #NashaMuktHaryana1