*बिग ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड* *पट्टी कोतवाली के शौचालय में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय अर्जुन का शव - परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप* *पट्टी, प्रतापगढ़।* कोतवाली पट्टी परिसर में सोमवार को 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अर्जुन गौतम उर्फ शैलेश पुत्र लल्लू गौतम, निवासी मोलनापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अर्जुन पर एक किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज था। तीन दिन पहले किशोरी बरामद हुई थी, जिसके बयान के आधार पर पूछताछ के लिए रविवार को अर्जुन को कोतवाली बुलाया गया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान वह शौचालय जाने की बात कहकर अंदर गया और कंबल फाड़कर बनाए गए फंदे से लटक गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर पिटाई और थर्ड डिग्री का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। तनाव को देखते हुए सोमवार देर शाम शव कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचाया गया, मौके पर सीओ सदर, सीओ पट्टी समेत कई थानों का फोर्स तैनात रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीपक भूकर मौके पर पहुंचे और लापरवाही के आरोप में पट्टी कोतवाल आनंद पाल सिंह व विवेचक एसआई ओंकार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है। वहीं इस मौत को लेकर विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों ने न्यायिक जांच, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
*बिग ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड* *पट्टी कोतवाली के शौचालय में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय अर्जुन का शव - परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप* *पट्टी, प्रतापगढ़।* कोतवाली पट्टी परिसर में सोमवार को 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अर्जुन गौतम उर्फ शैलेश पुत्र लल्लू गौतम, निवासी मोलनापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अर्जुन पर एक किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज था। तीन दिन पहले किशोरी बरामद हुई थी, जिसके बयान के आधार पर पूछताछ के लिए रविवार को अर्जुन को कोतवाली बुलाया गया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान वह शौचालय जाने की बात कहकर अंदर गया और कंबल फाड़कर बनाए गए फंदे से लटक गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर पिटाई और थर्ड डिग्री का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। तनाव को देखते हुए सोमवार देर शाम शव कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचाया गया, मौके पर सीओ सदर, सीओ पट्टी समेत कई थानों का फोर्स तैनात रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीपक भूकर मौके पर पहुंचे और लापरवाही के आरोप में पट्टी कोतवाल आनंद पाल सिंह व विवेचक एसआई ओंकार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है। वहीं इस मौत को लेकर विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों ने न्यायिक जांच, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
- लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हालत नाजुक सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ अमेठी से अपने घर सेमरी खानपुर लौट रहे करीब 60 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लम्भुआ थाना क्षेत्र के शाहपुर पूरन के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। सुरेंद्र प्रताप सिंह अमेठी की ओर से मोटरसाइकिल संख्या UP44 BV 3270 से अपने घर सेमरी खानपुर, थाना चांदा लौट रहे थे। शाहपुर पुरन के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पहुंचते ही अज्ञात ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद हाईवे पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सुरेंद्र प्रताप सिंह के पिता का नाम स्वर्गीय करन बहादुर सिंह बताया गया है।2
- मंडलीय अस्पताल से युवक का शव लेकर परिजन फरार। पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की वाराणसी के मंडलीय अस्पताल से जब युवक का शव लेकर भागने लगे परिजन! वीडियो वायरल #Varanasi #kashi #Banaras1
- अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला ब्रेकिंग न्यूज़ | अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वारथ पर असलहे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल के अनुसार वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने हमले का कारण आगामी ग्राम पंचायत चुनाव बताया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे1
- कोतवाली नगर,सुलतानपुर । जिला के क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक युवती को टक्कर मार देने एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट सुलतानपुर। बुधवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के तिकोनिया पार्क के पास अज्ञात वाहन ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।1
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी, एक युवक की मौत: शादी का बोलकर दोस्तों संग लखनऊ गया था, पुलिस ने फोन पर दी मौत की खबर सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। यह घटना हलियापुर थानाक्षेत्र में किमी 87 के पास हुई। मृतक की पहचान जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनारा बिझुरी गांव के रहने वाले मो. अंसार (27) पुत्र मो. कुद्दूस के रूप में हुई। उनके बड़े भाई बरकरत अली ने बताया कि वे सभी अंबेडकर नगर में ठेले पर सब्जी और फल का कारोबार करते हैं। अंसार मंगलवार शाम 6 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह शादी में जा रहा है। जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिवार ने उसे फोन किया। अंसार बार-बार कह रहा था कि वह लौट रहा है। आखिरकार बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसने सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर दी। अंसार दोस्तों के साथ बिना बताए लखनऊ चला गया था। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने सभी घायलों को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गेश सिंह (25), रोहित (24), राकेश (34) और बोलेरो चालक सॉरी मोहन (22) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। वहीं मनीष यादव (24) और अर्पित विश्वकर्मा (17) का इलाज कुमारगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजने का इंतजाम किया। हलियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हलियापुर थाने के उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद ने बताया कि हादसे में 25 वर्षीय अंसार की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया था। शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव ले जाया गया, जहां रात को उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मृतक अंसार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके भाई इस्माइल, बेलाल और एक बड़ी बहन फरजाना हैं। इनमें से किसी की अभी शादी नहीं हुई है। मां तबस्सुम बानो और पिता कुद्दूस का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वारथ पर असलहे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल के अनुसार वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने हमले का कारण आगामी ग्राम पंचायत चुनाव बताया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे1
- *दोस्तपुर प्रशासन और तहसील प्रशासन पर भारी पड़ रही हाईकोर्ट की चेतावनी - नारा मधईपुर में न सफाई, न अतिक्रमण हटा* *नारा मधईपुर / कादीपुर (सुल्तानपुर)* वही गाटा, वही कहानी। ग्राम सभा नारा मधईपुर का वो गाटा संख्या जिस पर हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ ने 30 सितंबर तक पूरी रिपोर्ट न देने पर जिलाधिकारी सुल्तानपुर को तलब करने की सख्त चेतावनी दी है, उस पर आज 23 सितंबर तक एक ईंट भी नहीं हिली, और ना ही सफाई कार्य हुआ *सालों से नहीं हुई सफाई, सुंदरीकरण तो दूर की बात* ग्राम वासियों ने बताया कि इस गाटा पर सालों से गंदगी का अंबार लगा है। कूड़े के ढेर के कारण आसपास के घरों में सांप, गोह, बिच्छू निकल रहे हैं। बरसात में गंदगी से उठ रही बदबू से जीना मुश्किल है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुंदरीकरण का पैसा आया, पर जमीन पर कब्जा होने से कोई कार्य नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने कई बार खंड विकास अधिकारी दोस्तपुर, सचिव, प्रधान तथा तहसील कादीपुर के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन हर बार सिर्फ कागजों में सफाई दिखा दी गई। *हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं जागा प्रशासन* 18 सितंबर को Writ में हाईकोर्ट ने साफ कहा - 30 सितंबर तक अवैध कब्जा हटाकर, सफाई कराकर रिपोर्ट पेश करो। लेकिन ग्रामीणों का कहना है - "लगता है स्थानीय अधिकारी जिलाधिकारी को तलब करवा कर ही मानेंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लेखपाल, कानूनगो मौके पर कोई कार्यवाही नहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि 30 सितंबर से पहले कब्जा नहीं हटा और सफाई नहीं हुई तो वे फिर से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करेंगे।2
- *थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।* *थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।*1
- *बिग ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड* *पट्टी कोतवाली के शौचालय में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय अर्जुन का शव - परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप* *पट्टी, प्रतापगढ़।* कोतवाली पट्टी परिसर में सोमवार को 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अर्जुन गौतम उर्फ शैलेश पुत्र लल्लू गौतम, निवासी मोलनापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अर्जुन पर एक किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज था। तीन दिन पहले किशोरी बरामद हुई थी, जिसके बयान के आधार पर पूछताछ के लिए रविवार को अर्जुन को कोतवाली बुलाया गया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान वह शौचालय जाने की बात कहकर अंदर गया और कंबल फाड़कर बनाए गए फंदे से लटक गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर पिटाई और थर्ड डिग्री का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। तनाव को देखते हुए सोमवार देर शाम शव कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचाया गया, मौके पर सीओ सदर, सीओ पट्टी समेत कई थानों का फोर्स तैनात रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीपक भूकर मौके पर पहुंचे और लापरवाही के आरोप में पट्टी कोतवाल आनंद पाल सिंह व विवेचक एसआई ओंकार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है। वहीं इस मौत को लेकर विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों ने न्यायिक जांच, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है।1