Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से )पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित l बोधगया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टनकुप्पा प्रखंड के ग्राम मखदुमपुर में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए, मौके पर जिला अध्यक्ष नारायण मांझी, जिला सचिव राकेश कुमार मांझी, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश मांझी, टनकुप्पा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ छोटू रामप्रसाद मांझी, सौरभ मांझी, श्याम मांझी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संतोष सागर युवा जिला अध्यक्ष हम (से.) पार्टी (गया)
त्रिलोकी नाथ
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से )पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित l बोधगया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टनकुप्पा प्रखंड के ग्राम मखदुमपुर में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए, मौके पर जिला अध्यक्ष नारायण मांझी, जिला सचिव राकेश कुमार मांझी, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश मांझी, टनकुप्पा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ छोटू रामप्रसाद मांझी, सौरभ मांझी, श्याम मांझी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संतोष सागर युवा जिला अध्यक्ष हम (से.) पार्टी (गया)
More news from बिहार and nearby areas
- नेर गांव से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान को लेकर निकाली गई कलश यात्रा शुक्रवार के दिन मखदुमपुर प्रखंड के नेर गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।यज्ञ मंडप से निकली यात्रा विभिन्न मार्गो से होता हुआ मखदुमपुर स्थित जमुना नदी पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने नदी का पवित्र जल कलश में अर्पित किया। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि अयोध्या के पूज्य सुदर्शनाचार्य शशि जी महाराज के अगुवाई में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान आयोजन किया गया है ।यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात्रि में प्रवचन कार्यक्रम होगा ।वही यज्ञ की पूर्णाहुति 19 मार्च को की जाएगी।1
- रफीगंज से पटना जंक्शन आने-जाने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में इन दिनों बदलाव होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा गया जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या अन्य मार्ग से चलाया जा रहा है।1
- हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को नहीं मिल रही है मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं1
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को मिली आठवीं तक की मान्यता आमस प्रखंड के बनाही हाट बाजार स्थित डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को 11 मार्च 2026 को बिहार सरकार द्वारा आठवीं कक्षा तक की आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ ही विद्यालय प्रशासन, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा समस्त स्थानीय लोगों के बीच खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के निर्देशक श्री देवनारायण चौधरी एवं प्रधानाचार्य विकास चहल ने भावुक होते हुए कहा कि यह मान्यता हमारे वर्षों के परिश्रम, संघर्ष और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा को सेवा का माध्यम माना है और आज सरकार द्वारा मिली स्वीकृति ने हमें और अधिक मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक डब्लू बॉस, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, पुष्पा कुमारी, आकृति कुमारी, दिव्यांका कुमारी, शीतल कुमारी, तनिया कुमारी, सानिया कुमारी, प्रीति कुमारी, पिंटू कुमार, सोनू कुमार, सौरव कुमार और अर्चना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।1
- जहानाबाद संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर पटना 18 मार्च को यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जहानाबाद स्थित राजद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में यह मार्च अहम होगा और इसके माध्यम से अपनी आवाज को बुलंद किया जाएगा।इस अवसर पर सामाजिक न्याय आंदोलन के बिहार राज्य सचिव सुबोध यादव, युवा नेता शैलेश कुमार, अनिल पासवान, सोनल नारायण समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।1
- वीरा गांव के पास दो बाइक में सीधी हुई टक्कर, दो युवक हुए घायल पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के एनएच 22 स्थित वीरा गांव के पास दो बाइक में सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों में मुससी निवासी गौरव कुमार एवं हरणीताड़ गांव निवासी दीपक कुमार बताए जाते हैं ।जानकारी के अनुसार मुससी गांव निवासी गौरव बाइक से गया की ओर जा रहा था ।वही हरनीताड गांव निवासी दीपक मखदुमपुर बाजार आ रहा था ।तभी वीरा गांव के समीप दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। घायलो को स्थानीय लोग एवं पुलिस सहायता वाहन के सहयोग से रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहा चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल रहे युवक गौरव को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल कॉलेज गया जी रेफर कर दिया है1
- रफीगंज। थाना क्षेत्र के सिंधी बुजुर्ग गांव में गाली-गलौज के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में कृष्णा यादव घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया। घायल कृष्णा यादव ने आवेदन में बताया कि गुरुवार की संध्या गांव के उत्तर दिशा में स्थित नहर के समीप वह कुट्टी लाने गए थे। इसी दौरान गांव के ही रामाशीष सिंह सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- शेरघाटी:- डिजिटल इंडिया अभियान को स्थानीय स्तर पर मजबूती देने के उद्वेश्य से शेरघाटी स्थित बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाना है। इस अवसर पर बुनियाद केंद्रों के सभी अधिकारी एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुनियाद केंद्रों में सीएससी सेंटर प्रारंभ किए जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए आम नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करने में सुविधा मिल सके।अब अनुमंडल के लाभुक अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र में संचालित सीएससी सेंटर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का ऑनलाइन आवेदन निःशुल्क कर सकेंगे। इससे आमजन को आवेदन प्रक्रिया में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुंच सकेगा। बुनियाद केंद्रों में संचालित सीएससी के माध्यम से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन,कन्या उत्थान योजना सहित समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ निःशुल्क प्राप्त किया जा सकेगा। प्रशासन द्वारा अनुमंडल के सभी पात्र लाभुकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र में स्थापित सीएससी सेंटर का लाभ उठाते हुए समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके1