प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की आत्महत्या, दुष्प्रेरण का आरोपी गिरफ्तार अंबिकापुर, 26 अप्रैल। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धनगवां निवासी युवती ने 19 सितंबर 2025 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान, तकनीकी साक्ष्य एवं विस्तृत जांच में सामने आया कि मृतिका का झारखंड निवासी युवक गुलाम रसूल (22 वर्ष) से प्रेम संबंध था और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी ने युवती को कई बार फोन किया। बातचीत के दौरान उसने गाली-गलौज करते हुए युवती के चरित्र पर संदेह जताया तथा अपमानजनक शब्द कहे। इससे आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गांधीनगर थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुलाम रसूल, निवासी रूदीडीह थाना नवाजयपुर जिला पलामू (झारखंड) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, एएसआई धनंजय पाठक तथा पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की आत्महत्या, दुष्प्रेरण का आरोपी गिरफ्तार अंबिकापुर, 26 अप्रैल। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धनगवां निवासी युवती ने 19 सितंबर 2025 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान, तकनीकी साक्ष्य एवं विस्तृत जांच में सामने आया कि मृतिका का झारखंड निवासी युवक गुलाम रसूल (22 वर्ष) से प्रेम संबंध था और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी ने युवती को कई बार फोन किया। बातचीत के दौरान उसने गाली-गलौज करते हुए युवती के चरित्र पर संदेह जताया तथा अपमानजनक शब्द कहे। इससे आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गांधीनगर थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुलाम रसूल, निवासी रूदीडीह थाना नवाजयपुर जिला पलामू (झारखंड) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, एएसआई धनंजय पाठक तथा पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
- अंबिकापुर, 26 अप्रैल। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धनगवां निवासी युवती ने 19 सितंबर 2025 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान, तकनीकी साक्ष्य एवं विस्तृत जांच में सामने आया कि मृतिका का झारखंड निवासी युवक गुलाम रसूल (22 वर्ष) से प्रेम संबंध था और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी ने युवती को कई बार फोन किया। बातचीत के दौरान उसने गाली-गलौज करते हुए युवती के चरित्र पर संदेह जताया तथा अपमानजनक शब्द कहे। इससे आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गांधीनगर थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुलाम रसूल, निवासी रूदीडीह थाना नवाजयपुर जिला पलामू (झारखंड) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, एएसआई धनंजय पाठक तथा पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।1
- धरमजयगढ़ - शनिवार शाम लगभग 4 बजे धरमजयगढ़ के सरिया नाला के पास उस समय आवागमन थम गया, जब हाथियों का एक बड़ा झुण्ड सड़क पर आ पहुंचा। झुण्ड में छोटे-छोटे शावक भी शामिल थे, जिससे स्थिति को देखते हुए लोगों ने दूरी बनाकर ही दृश्य का आनंद लिया। करीब कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। इस दौरान राहगीर और स्थानीय लोग सुरक्षित दूरी पर रुककर हाथियों के शांतिपूर्वक गुजरने का इंतजार करते रहे। मौके पर मौजूद वन अमला और हाथी मित्र दल पूरी तरह सक्रिय रहा और लगातार लोगों को सतर्क रहने व पास न जाने की हिदायत देता रहा। हाथियों के झुण्ड के सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर बढ़ जाने के बाद ही मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका। उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ वन मण्डल में इन दिनों बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और हाथी मित्र दल के सहयोग से ग्रामीणों को सतर्कता एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक परामर्श भी दे रहा है।1
- Post by Pradesh Khabar2
- गांधीनगर थाना प्रभारी के संरक्षण में चल रहा जुआ का कारोबार?, जुवारियों की पहली पसंद बन रही गांधीनगर थाना क्षेत्र सरगुजा अंबिकापुर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैँ आए दिन यहाँ कुछ ना कुछ घटना घटते रहती हैँ जो की आम नागरिकों से छूपा नहीं हैँ। इसी क्रम में एक मामला सामने आया हैँ की गांधीनगर थाना क्षेत्र में लगातार जुवारियों का हौसला बुलंद हैँ इनके मन की अगर बात की जाए तों यह जुवारियों की पहली पसंद गांधीनगर थाना क्षेत्र माना जा सकता हैँ। विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलाडीह में जुवारियों के द्वारा बाकायदा तम्बू लगाकर खुलेआम जुआ खेला जा रहा हैँ जिसपर किसी प्रकार की कार्यवाही सम्बंधित थाना प्रभारी के द्वारा नहीं की जा रही हैँ। अब इन तमाम जुवारियों पर प्रभारी महोदय के द्वारा कार्यवाही ना करना एवं अपना आशीर्वाद बनाते हुए संरक्षण प्रदान करने के पीछे का कारण क्या हैँ यह तों थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी महोदय ही जान सकते हैँ. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर एक ऐसा स्थल बन गया हैँ जहाँ अंतर्राजिय जुवारियों का जमावड़ा लगने लगा हैँ एवं लाखों रूपए के फर बड़े आराम से निडर होकर सजी रहे हैँ। सरगुजा संभाग जहाँ सरगुजा रेंज आईजी की भी मौजूदगी हैँ उनके नाक के निचे गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखलाडीह में खुलेआम बेखौफ होकर जुआ खेलना एवं सम्बंधित थाना के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही ना करना अत्यंत गंभीर मुद्धा माना जा सकता हैँ। अब देखने वाली बात यह हैँ की उक्त मामले में पुलिस विभाग के उच्चधिकारी क्या कार्यवाही करते हैँ या फिर कार्यवाही होती भी हैँ की नहीं यह भी विचारणीय बात हैँ क्योंकि सम्बंधित जुवारियों के द्वारा बेखौफ होकर जिस प्रकार तम्बू लगा जुआ खेला जा रहा हैँ उसी यह माना जा सकता हैँ की सम्बंधित थाना प्रभारी का संरक्षण प्राप्त होगा?1
- कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है… जहां विकास के नाम पर बनी नल-जल योजना अब मासूम बच्चों के लिए खतरा बनती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत पुटुवा के आमाभाटा में आंगनबाड़ी केंद्र के ठीक सामने बनी पानी की टंकी बिना बाउंड्रीवाल के खड़ी है और इसकी खुली सीढ़ियां कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि टंकी निर्माण के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक दी लेकिन इसके बावजूद पीएचई विभाग और ठेकेदार ने सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम करना जरूरी नहीं समझा। बाउंड्रीवाल के अभाव में आंगनबाड़ी आने वाले छोटे-छोटे बच्चे हर दिन इस खतरे के साए में खेलते और गुजरते हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे,क्या किसी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और शासन से जल्द से जल्द बाउंड्रीवाल बनाने की मांग की है… ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।1
- जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव बस्ती के पास रविवार शाम करीब 3:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान रेंगारी गांव निवासी 75 वर्षीय तरसियुस खलखो के रूप में हुई है। वहीं घायलों में चैनपुर निवासी 18 वर्षीय रिशु पासवान। 19 वर्षीय रूपेश कुमार तथा डीपा आसरो गांव निवासी 38 वर्षीय अभय टोप्पो शामिल हैं। जिनका इलाज जारी है।1
- गुमला जिले में आयोजित दो दिवसीय Asmita City District League 2025–26 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं कुश्ती जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गुमला, भूमि सुधार उप समाहर्ता गुमला, अंचल पदाधिकारी घाघरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला, सिविल सर्जन गुमला एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला उपस्थित रहे। समापन समारोह में सभी खेलों के अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन वर्ग में विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं तथा खेल भावना को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य “Achieving sports milestone by inspiring women through action” है, जिससे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।1
- Dum Dum Rally: BJP का बड़ा शो, Bengal में चुनावी माहौल गरम West Bengal के Dum Dum में BJP की विशाल रैली, जनता का जबरदस्त समर्थन1