logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरिया नाला के पास हाथियों की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर थमा यातायात धरमजयगढ़ - शनिवार शाम लगभग 4 बजे धरमजयगढ़ के सरिया नाला के पास उस समय आवागमन थम गया, जब हाथियों का एक बड़ा झुण्ड सड़क पर आ पहुंचा। झुण्ड में छोटे-छोटे शावक भी शामिल थे, जिससे स्थिति को देखते हुए लोगों ने दूरी बनाकर ही दृश्य का आनंद लिया। करीब कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। इस दौरान राहगीर और स्थानीय लोग सुरक्षित दूरी पर रुककर हाथियों के शांतिपूर्वक गुजरने का इंतजार करते रहे। मौके पर मौजूद वन अमला और हाथी मित्र दल पूरी तरह सक्रिय रहा और लगातार लोगों को सतर्क रहने व पास न जाने की हिदायत देता रहा। हाथियों के झुण्ड के सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर बढ़ जाने के बाद ही मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका। उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ वन मण्डल में इन दिनों बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और हाथी मित्र दल के सहयोग से ग्रामीणों को सतर्कता एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक परामर्श भी दे रहा है।

5 hrs ago
user_ऋषभ तिवारी
ऋषभ तिवारी
पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
5 hrs ago

सरिया नाला के पास हाथियों की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर थमा यातायात धरमजयगढ़ - शनिवार शाम लगभग 4 बजे धरमजयगढ़ के सरिया नाला के पास उस समय आवागमन थम गया, जब हाथियों का एक बड़ा झुण्ड सड़क पर आ पहुंचा। झुण्ड में छोटे-छोटे शावक भी शामिल थे, जिससे स्थिति को देखते हुए लोगों ने दूरी बनाकर ही दृश्य का आनंद लिया। करीब कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। इस दौरान राहगीर और स्थानीय लोग सुरक्षित दूरी पर रुककर हाथियों के शांतिपूर्वक गुजरने का इंतजार करते रहे। मौके पर मौजूद वन अमला और हाथी मित्र दल पूरी तरह सक्रिय रहा और लगातार लोगों को सतर्क रहने व पास न जाने की हिदायत देता रहा। हाथियों के झुण्ड के सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर बढ़ जाने के बाद ही मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका। उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ वन मण्डल में इन दिनों बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और हाथी मित्र दल के सहयोग से ग्रामीणों को सतर्कता एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक परामर्श भी दे रहा है।

More news from Raigarh and nearby areas
  • धरमजयगढ़ - शनिवार शाम लगभग 4 बजे धरमजयगढ़ के सरिया नाला के पास उस समय आवागमन थम गया, जब हाथियों का एक बड़ा झुण्ड सड़क पर आ पहुंचा। झुण्ड में छोटे-छोटे शावक भी शामिल थे, जिससे स्थिति को देखते हुए लोगों ने दूरी बनाकर ही दृश्य का आनंद लिया। करीब कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। इस दौरान राहगीर और स्थानीय लोग सुरक्षित दूरी पर रुककर हाथियों के शांतिपूर्वक गुजरने का इंतजार करते रहे। मौके पर मौजूद वन अमला और हाथी मित्र दल पूरी तरह सक्रिय रहा और लगातार लोगों को सतर्क रहने व पास न जाने की हिदायत देता रहा। हाथियों के झुण्ड के सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर बढ़ जाने के बाद ही मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका। उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ वन मण्डल में इन दिनों बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और हाथी मित्र दल के सहयोग से ग्रामीणों को सतर्कता एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक परामर्श भी दे रहा है।
    1
    धरमजयगढ़ - शनिवार शाम लगभग 4 बजे धरमजयगढ़ के सरिया नाला के पास उस समय आवागमन थम गया, जब हाथियों का एक बड़ा झुण्ड सड़क पर आ पहुंचा। झुण्ड में छोटे-छोटे शावक भी शामिल थे, जिससे स्थिति को देखते हुए लोगों ने दूरी बनाकर ही दृश्य का आनंद लिया।
करीब कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। इस दौरान राहगीर और स्थानीय लोग सुरक्षित दूरी पर रुककर हाथियों के शांतिपूर्वक गुजरने का इंतजार करते रहे। मौके पर मौजूद वन अमला और हाथी मित्र दल पूरी तरह सक्रिय रहा और लगातार लोगों को सतर्क रहने व पास न जाने की हिदायत देता रहा।
हाथियों के झुण्ड के सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर बढ़ जाने के बाद ही मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका। उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ वन मण्डल में इन दिनों बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और हाथी मित्र दल के सहयोग से ग्रामीणों को सतर्कता एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक परामर्श भी दे रहा है।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    5 hrs ago
  • .1.सुलगते सवाल...धरमजयगढ़....वोट के लिए उजियारा, जीत के बाद अंधियारा
    1
    .1.सुलगते सवाल...धरमजयगढ़....वोट के लिए उजियारा, जीत के बाद अंधियारा
    user_Mahendra kumar sidar
    Mahendra kumar sidar
    उदयपुर (धरमजयगढ़), रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती के तहत लुंड्रा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना लुंड्रा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अप्रैल की रात झेराडीह बैगापारा निवासी लाजाराम पैकरा उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की उंगली और गला भी दबाया। पीड़िता की शिकायत पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ में आरोपी लाजाराम पैकरा (45 वर्ष), निवासी झेराडीह बैगापारा ने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, महिला प्रधान आरक्षक ब्रिजीट सुषमा, आरक्षक राजकुमार यादव, इबनुल खान एवं रामसाय की सक्रिय भूमिका रही।
    1
    सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती के तहत लुंड्रा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना लुंड्रा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अप्रैल की रात झेराडीह बैगापारा निवासी लाजाराम पैकरा उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की उंगली और गला भी दबाया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ में आरोपी लाजाराम पैकरा (45 वर्ष), निवासी झेराडीह बैगापारा ने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, महिला प्रधान आरक्षक ब्रिजीट सुषमा, आरक्षक राजकुमार यादव, इबनुल खान एवं रामसाय की सक्रिय भूमिका रही।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • 3 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर चलाई गोली,बड़े भाई की मौत और छोटे भाई घायल,अपराध का गढ़ बनता जा रहा करही ग्राम ।
    1
    3 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर चलाई गोली,बड़े भाई की मौत और छोटे भाई घायल,अपराध का गढ़ बनता जा रहा करही ग्राम ।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    12 min ago
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • 📍 Kolkata, पश्चिम बंगाल 🔥 नेता विपक्ष Rahul Gandhi का पीएम Narendra Modi पर बड़ा हमला राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत के बाजार को खोल दिया है, जिससे किसानों, छोटे व्यापारियों और MSMEs पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। 👉 राहुल गांधी के बड़े सवाल: • क्या अमेरिका का सामान भारतीय बाजार पर हावी होगा? • किसानों और छोटे व्यापारियों का क्या होगा? • क्या भारत का डेटा और तेल नीति भी अमेरिका के दबाव में है? 💬 “56 इंच की छाती वाले मोदी, ट्रंप के सामने झुक रहे हैं” — राहुल गांधी ⚡ इसके साथ ही राहुल गांधी ने TMC, ED कार्रवाई और अपने ऊपर केसों को लेकर भी कई सवाल उठाए। 👉 “भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश को जोड़ना था, जबकि मोदी ‘भारत तोड़ो’ की राजनीति कर रहे हैं।” 📢 क्या ये आरोप राजनीति हैं या सच्चाई? अपनी राय जरूर दें!
    1
    📍 Kolkata, पश्चिम बंगाल
🔥 नेता विपक्ष Rahul Gandhi का पीएम Narendra Modi पर बड़ा हमला
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत के बाजार को खोल दिया है, जिससे किसानों, छोटे व्यापारियों और MSMEs पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
👉 राहुल गांधी के बड़े सवाल: • क्या अमेरिका का सामान भारतीय बाजार पर हावी होगा?
• किसानों और छोटे व्यापारियों का क्या होगा?
• क्या भारत का डेटा और तेल नीति भी अमेरिका के दबाव में है?
💬 “56 इंच की छाती वाले मोदी, ट्रंप के सामने झुक रहे हैं” — राहुल गांधी
⚡ इसके साथ ही राहुल गांधी ने TMC, ED कार्रवाई और अपने ऊपर केसों को लेकर भी कई सवाल उठाए।
👉 “भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश को जोड़ना था, जबकि मोदी ‘भारत तोड़ो’ की राजनीति कर रहे हैं।”
📢 क्या ये आरोप राजनीति हैं या सच्चाई? अपनी राय जरूर दें!
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Ambikapur, Surguja•
    3 hrs ago
  • भीषण गर्मी से सभी का जीना हराम ,‌
    1
    भीषण गर्मी से सभी का जीना हराम ,‌
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • अंबिकापुर, 25 अप्रैल 2026। सरगुजा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के तीन प्रकरणों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना मणीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम हुसैन (29 वर्ष), निवासी बकना थाना लुण्ड्रा एवं राम बहादुर दास उर्फ बहादुर (26 वर्ष), निवासी डंडगांव थाना लुण्ड्रा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को जिला अस्पताल अंबिकापुर के स्टैंड से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने साथी दीपक प्रजापति के साथ मिलकर कई वर्षों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने जिला अस्पताल अंबिकापुर, चांदो बाजार, बुधवारी बाजार अजिरमा और बरडी गांव क्षेत्र से वाहन चोरी करना कबूला। इनमें से एक वाहन मामले में आरोपी दीपक प्रजापति को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से दो हीरो एचएफ डिलक्स एवं एक होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना मणीपुर पुलिस, साइबर सेल, थाना लखनपुर एवं थाना गांधीनगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    अंबिकापुर, 25 अप्रैल 2026। सरगुजा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के तीन प्रकरणों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना मणीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम हुसैन (29 वर्ष), निवासी बकना थाना लुण्ड्रा एवं राम बहादुर दास उर्फ बहादुर (26 वर्ष), निवासी डंडगांव थाना लुण्ड्रा शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को जिला अस्पताल अंबिकापुर के स्टैंड से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने साथी दीपक प्रजापति के साथ मिलकर कई वर्षों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों ने जिला अस्पताल अंबिकापुर, चांदो बाजार, बुधवारी बाजार अजिरमा और बरडी गांव क्षेत्र से वाहन चोरी करना कबूला। इनमें से एक वाहन मामले में आरोपी दीपक प्रजापति को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है।
पुलिस ने आरोपियों से दो हीरो एचएफ डिलक्स एवं एक होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना मणीपुर पुलिस, साइबर सेल, थाना लखनपुर एवं थाना गांधीनगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.