मोटरसाइकिल चोरी के 3 मामलों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार अंबिकापुर, 25 अप्रैल 2026। सरगुजा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के तीन प्रकरणों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना मणीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम हुसैन (29 वर्ष), निवासी बकना थाना लुण्ड्रा एवं राम बहादुर दास उर्फ बहादुर (26 वर्ष), निवासी डंडगांव थाना लुण्ड्रा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को जिला अस्पताल अंबिकापुर के स्टैंड से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने साथी दीपक प्रजापति के साथ मिलकर कई वर्षों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने जिला अस्पताल अंबिकापुर, चांदो बाजार, बुधवारी बाजार अजिरमा और बरडी गांव क्षेत्र से वाहन चोरी करना कबूला। इनमें से एक वाहन मामले में आरोपी दीपक प्रजापति को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से दो हीरो एचएफ डिलक्स एवं एक होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना मणीपुर पुलिस, साइबर सेल, थाना लखनपुर एवं थाना गांधीनगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती के तहत लुंड्रा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना लुंड्रा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अप्रैल की रात झेराडीह बैगापारा निवासी लाजाराम पैकरा उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की उंगली और गला भी दबाया। पीड़िता की शिकायत पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ में आरोपी लाजाराम पैकरा (45 वर्ष), निवासी झेराडीह बैगापारा ने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, महिला प्रधान आरक्षक ब्रिजीट सुषमा, आरक्षक राजकुमार यादव, इबनुल खान एवं रामसाय की सक्रिय भूमिका रही।1
- धरमजयगढ़ - शनिवार शाम लगभग 4 बजे धरमजयगढ़ के सरिया नाला के पास उस समय आवागमन थम गया, जब हाथियों का एक बड़ा झुण्ड सड़क पर आ पहुंचा। झुण्ड में छोटे-छोटे शावक भी शामिल थे, जिससे स्थिति को देखते हुए लोगों ने दूरी बनाकर ही दृश्य का आनंद लिया। करीब कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। इस दौरान राहगीर और स्थानीय लोग सुरक्षित दूरी पर रुककर हाथियों के शांतिपूर्वक गुजरने का इंतजार करते रहे। मौके पर मौजूद वन अमला और हाथी मित्र दल पूरी तरह सक्रिय रहा और लगातार लोगों को सतर्क रहने व पास न जाने की हिदायत देता रहा। हाथियों के झुण्ड के सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर बढ़ जाने के बाद ही मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका। उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ वन मण्डल में इन दिनों बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और हाथी मित्र दल के सहयोग से ग्रामीणों को सतर्कता एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक परामर्श भी दे रहा है।1
- .1.सुलगते सवाल...धरमजयगढ़....वोट के लिए उजियारा, जीत के बाद अंधियारा1
- 📍 Kolkata, पश्चिम बंगाल 🔥 नेता विपक्ष Rahul Gandhi का पीएम Narendra Modi पर बड़ा हमला राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत के बाजार को खोल दिया है, जिससे किसानों, छोटे व्यापारियों और MSMEs पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। 👉 राहुल गांधी के बड़े सवाल: • क्या अमेरिका का सामान भारतीय बाजार पर हावी होगा? • किसानों और छोटे व्यापारियों का क्या होगा? • क्या भारत का डेटा और तेल नीति भी अमेरिका के दबाव में है? 💬 “56 इंच की छाती वाले मोदी, ट्रंप के सामने झुक रहे हैं” — राहुल गांधी ⚡ इसके साथ ही राहुल गांधी ने TMC, ED कार्रवाई और अपने ऊपर केसों को लेकर भी कई सवाल उठाए। 👉 “भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश को जोड़ना था, जबकि मोदी ‘भारत तोड़ो’ की राजनीति कर रहे हैं।” 📢 क्या ये आरोप राजनीति हैं या सच्चाई? अपनी राय जरूर दें!1
- मायापुर घुटरापारा निवासी विनीत सोनी एवं उनकी भांजी की नदी में डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम अंबिकापुर के घुटरापारा में उस वक्त मातम पसर गया जब घुटरापारा निवासी विनीत सोनी एवं उनकी भांजी की नदी में डूबने की दुःखद खबर आई। मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंड्राकला के पास स्थित एक नदी में विनीत सोनी एवं उनके परिजन नहाने गए थे इसी दौरान मामा विनीत सोनी और भांजी की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई जिससे मोहल्ले में मातम पसर गया। इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि विनीत सोनी अपनी पत्नी, पुत्री और भांजी सिम्मी के साथ मेंड्राकला के समीप एक नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान नहाते समय अचानक गहराई में चले जाने से विनीत सोनी और उसकी भांजी सिम्मी डूबने लगे। बताया जा रहा है की भांजी को डूबता हुआ देख मामा नदी में उसे बचाने उतरे थे तभी आनन फानन में ग्रामीणों ने दौड़ कर बचाव किया नदी से बाहर निकालने तक दोनों जीवित बताये जा रहे हैँ उसके पश्चात निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।1
- जशपुर: जाशपूर जमीन विवाद में जानलेवा हमला बाप बेटी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल1
- गुमला जिले में आयोजित दो दिवसीय Asmita City District League 2025–26 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं कुश्ती जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गुमला, भूमि सुधार उप समाहर्ता गुमला, अंचल पदाधिकारी घाघरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला, सिविल सर्जन गुमला एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला उपस्थित रहे। समापन समारोह में सभी खेलों के अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन वर्ग में विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं तथा खेल भावना को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य “Achieving sports milestone by inspiring women through action” है, जिससे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।1
- अंबिकापुर, 25 अप्रैल 2026। सरगुजा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के तीन प्रकरणों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना मणीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम हुसैन (29 वर्ष), निवासी बकना थाना लुण्ड्रा एवं राम बहादुर दास उर्फ बहादुर (26 वर्ष), निवासी डंडगांव थाना लुण्ड्रा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को जिला अस्पताल अंबिकापुर के स्टैंड से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने साथी दीपक प्रजापति के साथ मिलकर कई वर्षों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने जिला अस्पताल अंबिकापुर, चांदो बाजार, बुधवारी बाजार अजिरमा और बरडी गांव क्षेत्र से वाहन चोरी करना कबूला। इनमें से एक वाहन मामले में आरोपी दीपक प्रजापति को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से दो हीरो एचएफ डिलक्स एवं एक होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना मणीपुर पुलिस, साइबर सेल, थाना लखनपुर एवं थाना गांधीनगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1