आठ साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी कृष्ण दुबे को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना आठ साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी कृष्ण दुबे को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना गाजीपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी कृष्ण दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह दर्दनाक वारदात 17 फरवरी 2023 को गहमर थाना क्षेत्र में घटी थी, जहां स्कूल से लौट रही मासूम को आजमगढ़ निवासी कृष्ण दुबे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर गहमर पुलिस ने तत्परता से मुकदमा दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रामकुमार राय की टीम ने सात अहम गवाह पेश कर अपराध को मजबूती से साबित किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश राम प्रकाश प्रसाद ने बुधवार शाम करीब पांच बजे अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने उम्रकैद के साथ दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसे जमा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त जेल होगी। कोर्ट ने यह सख्त निर्देश भी दिया कि जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता के इलाज और पुनर्वास के लिए दी जाएगी।

- GHAZIPUR CRIME NEWS. गाजीपुर जमानिया में पुलिस ने सिंचाई विभाग के कमरे में छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल: गाजीपुर, सिंचाई विभाग का एक कमरा। बरामदगी: 9 देशी तमंचे, अर्द्धनिर्मित असलहे, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल। गिरफ्तार आरोपी: पन्ना लाल बिंद, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय, और सोनू बिंद। GHAZIPUR CRIME NEWS. गाजीपुर जमानिया में पुलिस ने सिंचाई विभाग के कमरे में छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल: गाजीपुर, सिंचाई विभाग का एक कमरा। बरामदगी: 9 देशी तमंचे, अर्द्धनिर्मित असलहे, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल। गिरफ्तार आरोपी: पन्ना लाल बिंद, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय, और सोनू बिंद।2
- लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हुआ सपा का PDA रथ, सियासी हलचल तेज लखनऊ। समाजवादी पार्टी का PDA रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हो गया। PDA के जरिए सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को धार देने की कोशिश के बीच इस रथ यात्रा पर सियासी निगाहें टिकी हैं। रायबरेली में यात्रा का अगला पड़ाव और संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- मऊ में हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार मऊ में हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, असलपुर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी नीरज कुमार उर्फ टाइगर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रानीपुर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- एम्ब्रोसिया एकेडमी ताजपुर सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा जानकारी देते सड़क सुरक्षा यातायात , नारी शक्ति मिशन एवं साइबर सेल के नियमों विद्यालय प्रबंधक अरविंद सिंह द्वारा अधिकारियों को सम्मानित करते हैं1
- हर हर गंगे 🙏हर हर महादेव 🙏🙏 विश्वनाथ जी के दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे रवि राज 🙏 हर हर गंगे 🙏हर हर महादेव 🙏🙏 विश्वनाथ जी के दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे रवि राज 🙏1
- CJP का बड़ा आंदोलन शुरू होने वाला है अभिजीत दीपके का बड़ा बयान #cjp #cjpprotest #abhijitdipke #viralvideos #awaazebharat1
- मेरे दिल मे जो दूसरी औरते है, उन्हें तुम तंग नही करोगी.... हास्य-व्यंग्य के कवि प्रदीप महाजन जी का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति। मेरे दिल मे जो दूसरी औरते है, उन्हें तुम तंग नही करोगी.... हास्य-व्यंग्य के कवि प्रदीप महाजन जी का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की .... थमनेल 16:91
- मऊ शहर को कचरा मुक्त बनाने की तैयारी, ईओ मणि शंकर तिवारी ने दी जानकारी मऊ शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मणि शंकर तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मऊ शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध है।1
- चंदौली के सकलडीहा जनता की समस्या सुनते हुए सकलडीहा एसडीम आकांक्षा सिंह1