सबसे रेयर ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव के रक्तदाता श्याम सुंदर शर्मा बचा रहे लोगों का जीवन सबसे रेयर ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव के रक्तदाता श्याम सुंदर शर्मा बचा रहे लोगों का जीवन जरूरतमंद डा.मनीष पचौरी के लिए एडीएचआर ने उपलब्ध कराया दुर्लभ रक्त समूह का रक्त हाथरस। रक्तदान को महादान कहा जाता है और जब रक्त का समूह दुर्लभ हो, तब एक रक्तदाता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हाथरस के श्याम सुंदर शर्मा ऐसे ही रक्तदाता हैं, जो जरूरत पड़ने पर अपना रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर एबी नेगेटिव (AB Negative) रक्तदान कर एक जरूरतमंद के जीवन को सहारा दिया। दरअसल, जरूरतमंद डा.मनीष पचौरी को एबी नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी। दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण परिजनों को रक्त की व्यवस्था करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच इसकी सूचना एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) तक पहुंची। संगठन के प्रयासों से एबी नेगेटिव रक्तदाता श्याम सुंदर शर्मा (बंटी भईया)से संपर्क किया गया और उन्होंने आगे आकर रक्तदान किया। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि एबी नेगेटिव रक्त समूह बेहद दुर्लभ रक्त समूहों में शामिल है। ऐसे रक्तदाताओं की उपलब्धता सीमित होने के कारण जरूरत के समय रक्त की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। उन्होंने बताया कि श्याम सुंदर शर्मा एबी नेगेटिव रक्तदाता हैं और जरूरत पड़ने पर ही रक्तदान कर लोगों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि श्याम सुंदर शर्मा जैसे रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका प्रत्येक रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है।

- रेलवे कॉलोनी में जलभराव और गंदे पानी की समस्या को लेकर रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन पत्रकार शशिकांत मौर्या सण्डीला हरदोई मो०:-9621210326 ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सण्डीला, हरदोई। रेलवे कॉलोनियों में बारिश के पानी के जलभराव और लैट्रिन टैंक की व्यवस्था न होने से नाराज करीब 70 रेल कर्मचारियों ने सोमवार को सण्डीला रेलवे स्टेशन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनआरएमयू (NRMU) बालामऊ शाखा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व शाखा सचिव सलिल सौरभ श्रीवास्तव ने किया। कर्मचारियों का आरोप है कि रेलवे कॉलोनियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। वहीं, लैट्रिन टैंक की व्यवस्था न होने से बाहर की नालियों का गंदा पानी और मल-मूत्र बारिश के पानी के साथ वापस कर्मचारियों के आवासों में घुस रहा है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शाखा सचिव सलिल सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन को मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और आवश्यकता पड़ने पर रेल का चक्का जाम किया जा सकता है। शाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और पूर्व शाखा अध्यक्ष अशोक बघेल ने भी कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने हक और समस्याओं की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में सहायक शाखा सचिव मुकेश कुशवाहा व मुस्तफा अली, SSE/TRD अमित श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक सण्डीला जीशान सिद्दीकी, युवा संयोजक सौरभ कुमार, शुभम कुमार, साहेब शर्मा, विकास साह, राजाराम, लालाराम, राम प्रसाद, विकास झा, राम अवतार, ओम प्रकाश, राम अवधेश, सिराज अहदी, सुशील कुमार, रोहित कुमार, अमन कुमार, राम सिंह, सरमेश कुमार, संदीप मौर्य, दीपक कुमार, संदीप सैनी, रामकेश मौर्य, रघुवीर कुमार, हेमंत मीणा, सुरेंद्र कुमार और संतोष कुमार समेत TRD, S&T और कमर्शियल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बीच सड़क पर चंद्रशेखर आजाद व पुलिस प्रशासन से नोक झोंक1
- ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो जौनपुर जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र का बताया जा रहा है जौनपुर पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें जल्द से जल्द.... ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो जौनपुर जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र का बताया जा रहा है जौनपुर पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें जल्द से जल्द....1
- बंदर से टकराया शिक्षक का वाहन, नहर में गिरा शिक्षक; तेज बहाव में लापता। हरदोई/मल्लावां। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसवा नहर पुल पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय में पढ़ाने जा रहे तेंदुवा निवासी शिक्षक का वाहन अचानक सड़क पर आए बंदर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित हो गया और शिक्षक नहर में जा गिरे। हादसे के बाद नहर में तेज बहाव होने के कारण शिक्षक पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वाहन की चपेट में आने से बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल पर पड़ा मिला। घटना के बाद गोसवा नहर पुल पर हड़कंप मच गया। शिक्षक के नहर में लापता होने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। तेज बहाव के बीच शिक्षक की तलाश जारी है।1
- लखनऊ चिनहट थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद बीच चौराहे पर पहले की मारपीट उसके बाद युवक को स्कूटी पर बैठ कर उठा ले गए दबंग किस मामले को लेकर हुई मारपीट अभी तक नहीं मिली जानकारी वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कामता चौराहे से उठाने के बाद हुई होगी युवक की पिटाई पुलिस की गश्त पर खड़े हो रहे सवाल चिनहट थाना क्षेत्र की घटना1
- लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद, बीच चौराहे पर पहले की मारपीट उसके बाद युवक को स्कूटी पर बैठ कर उठा ले गए दबंग किस मामले को लेकर हुई मारपीट अभी तक नहीं मिली जानकारी वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कामता चौराहे से उठाने के बाद हुई होगी युवक की पिटाई पुलिस की गश्त पर खड़े हो रहे सवाल चिनहट थाना क्षेत्र की घटना1
- सांसद चंद्रशेखर- पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी के समर्थक भिड़े विनोद साहनी के परिवार स लोकेशन बाराबंकी रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के समर्थक भिड़ गए। हुआ यूं कि चंद्रशेखर लखनऊ से 1 हजार कार्यकर्ताओं के साथ गोंडा में कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इसका पता चलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। रामनगर में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर चंद्रशेखर को आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे वह और उनके कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। गुस्से में चंद्रशेखर ने कहा मुझे बाराबंकी में क्यों रोका जा रहा है? पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने हमारी गाड़ियों और कार्यकर्ताओं पर पत्थर-जूते फेंके। इससे लगता है कि प्रदेश में दलितों-पिछड़ों को न जीते जी न्याय मिलेगा, न मरने के बाद। इसी बीच चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के सैकड़ों समर्थक पहुंच गए। उन्होंने 'चंद्रशेखर रावण मुर्दाबाद' और 'रोहिणी घावरी को इंसाफ दो' के नारे लगाए। उन्होंने कहा- पहले यहां इंसाफ दें, फिर वहां जाएंगे। इसके बाद चंद्रशेखर और रोहिणी के समर्थकों में बहस होने लगी। देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। दोनों पक्षों को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने रोहिणी के समर्थकों को किसी तरह हटाया। चंद्रशेखर को पुलिस निरीक्षण भवन के पास ले आई। वहां सांसद सड़क के बीच बैठ गए। 20-25 मिनट बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ लौट गए। इधर, पुलिस रोहिणी और चंद्रशेखर के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी थी। इसी दौरान विधायक पल्लवी पटेल पुलिस को चकमा देकर वहां से निकल गईं। पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा-1
- लखनऊ। थाना विभूतिखंड क्षेत्र के किसान बाजार स्थित Abongzaa Cafe को लेकर कथित तौर पर अवैध रूप से हुक्का परोसने के आरोप सामने आए हैं। किसान बाजार में कथित अवैध हुक्का बार, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल आरोप है कि पहले कैफे के बाहर बैठाकर हुक्का पिलाया जाता था, जबकि प्रशासन की सख्ती के बाद अब कथित तौर पर कैफे के अंदर बैठाकर हुक्का परोसा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बीच मांग की जा रही है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच करे और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सवाल यह भी है कि प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से हुक्का परोसे जाने पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?1
- लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में मजदूर की गला रेतकर हत्या, एडीसीपी दक्षिणी व एसीपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।1