logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं कांग्रेज जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने हजरतपुर को थाना क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर बुध बाजार में एक जनसभा का संबोधित किया जिसकेअध्यक्षता कर रहे सांसद सीतापुरराकेश राठौर Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh दातागंज। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने ट्रैक्टर पर खड़े होकर सभा को संबोधित करते हुए दातागंज क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से स्थायी रूप से निजात दिलाने के लिए मानपुर से सिमरिया तक तथा रुकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध का निर्माण कराया जाना जरूरी है। उन्होंने हजरतपुर मुख्य मार्ग को जलभराव की समस्या से मुक्त कराने के साथ ही उसका पुनर्निर्माण कराने, दातागंज में सरकारी डिग्री कॉलेज एवं महिला इंटर कॉलेज की स्थापना तथा क्षेत्र में चीनी मिल लगाए जाने की मांग भी उठाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने आज जारी बयान में बताया कि ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से दातागंज क्षेत्र के इन प्रमुख जनमुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों को प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया जाता है, जबकि भाजपा के कार्यक्रमों के लिए प्रशासन खुली छूट देता है। उन्होंने प्रशासन से पक्षपात बंद करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार का पक्षपात लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम हजरतपुर में आंवला रोड पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में सीतापुर के सांसद राकेश राठौर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान क्षेत्र की बाढ़ की समस्या, बांध निर्माण, जलभराव से निजात, सड़क पुनर्निर्माण, उच्च शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज एवं महिला इंटर कॉलेज तथा दातागंज में चीनी मिल स्थापना जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

1 day ago
user_Jitendra Kumar Yadav
Jitendra Kumar Yadav
Court reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

बदायूं कांग्रेज जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने हजरतपुर को थाना क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर बुध बाजार में एक जनसभा का संबोधित किया जिसकेअध्यक्षता कर रहे सांसद सीतापुरराकेश राठौर Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh दातागंज। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने ट्रैक्टर पर खड़े होकर सभा को संबोधित करते हुए दातागंज क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से स्थायी रूप से निजात दिलाने के लिए मानपुर से सिमरिया तक तथा रुकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध का निर्माण कराया जाना जरूरी है। उन्होंने हजरतपुर मुख्य मार्ग को जलभराव की समस्या से मुक्त कराने के साथ ही उसका पुनर्निर्माण कराने, दातागंज में सरकारी डिग्री कॉलेज एवं महिला इंटर कॉलेज की स्थापना तथा क्षेत्र में चीनी मिल लगाए जाने की मांग भी उठाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने आज जारी बयान में बताया कि ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से दातागंज

क्षेत्र के इन प्रमुख जनमुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों को प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया जाता है, जबकि भाजपा के कार्यक्रमों के लिए प्रशासन खुली छूट देता है। उन्होंने प्रशासन से पक्षपात बंद करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार का पक्षपात लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम हजरतपुर में आंवला रोड पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में सीतापुर के सांसद राकेश राठौर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान क्षेत्र की बाढ़ की समस्या, बांध निर्माण, जलभराव से निजात, सड़क पुनर्निर्माण, उच्च शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज एवं महिला इंटर कॉलेज तथा दातागंज में चीनी मिल स्थापना जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कैलाश धाम पर हर-हर महादेव, कांवड़ियों का भव्य स्वागतकैलाश धाम पर गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ियों का पटका पहनाकर किया भव्य स्वागत खमरिया से कछला गंगा जल लेने निकले शिवभक्तों का राजेश कुमार गुरुजी ने बढ़ाया उत्साह, मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं खमरिया। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था ग्राम खमरिया से कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कैलाश धाम पहुंचने पर कांवड़ियों का जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। राजेश कुमार गुरुजी ने कांवड़ियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनकी कांवड़ यात्रा की सफलता एवं सकुशल वापसी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से कैलाश धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर राजेश कुमार गुरुजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। दूर-दूर से श्रद्धालु कठिन यात्रा कर गंगा जल लेने जाते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में शिवभक्तों का सम्मान और सेवा करना हम सभी का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए और यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, सावधानी बरतने और सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा पूरी करने की अपील की। कैलाश धाम पर हुए इस स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भी स्वागत के लिए राजेश कुमार गुरुजी का आभार जताया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया। पूरा वातावरण धार्मिक उल्लास और भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर नजर आया।
    1
    कैलाश धाम पर हर-हर महादेव, कांवड़ियों का भव्य स्वागतकैलाश धाम पर गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ियों का पटका पहनाकर किया भव्य स्वागत
खमरिया से कछला गंगा जल लेने निकले शिवभक्तों का राजेश कुमार गुरुजी ने बढ़ाया उत्साह, मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं
खमरिया। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था ग्राम खमरिया से कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कैलाश धाम पहुंचने पर कांवड़ियों का जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। राजेश कुमार गुरुजी ने कांवड़ियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनकी कांवड़ यात्रा की सफलता एवं सकुशल वापसी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से कैलाश धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर राजेश कुमार गुरुजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। दूर-दूर से श्रद्धालु कठिन यात्रा कर गंगा जल लेने जाते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में शिवभक्तों का सम्मान और सेवा करना हम सभी का सौभाग्य है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए और यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, सावधानी बरतने और सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा पूरी करने की अपील की।
कैलाश धाम पर हुए इस स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भी स्वागत के लिए राजेश कुमार गुरुजी का आभार जताया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया। पूरा वातावरण धार्मिक उल्लास और भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर नजर आया।
    user_Pankaj Yadav
    Pankaj Yadav
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कंगना रनौत पर भड़के बाबा रामदेव! बोले- युवाओं को गटर कहना 'बिगड़े दिमाग' की निशानी बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के Gen-Z (आज के युवाओं) को 'गटर जनरेशन' कहने वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ​हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे कंगना के इस बयान पर सवाल पूछा गया, तो रामदेव ने साफ कहा कि देश के नौजवानों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि यह बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है और कंगना की पार्टी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। ​बाबा रामदेव ने यह भी स्पष्ट कर दिया, "भले ही कोई मेरे योग की कितनी भी तारीफ करे, लेकिन मैं किसी के गुनाहों और गलत बयानों पर पर्दा (लीपापोती) नहीं डालूंगा।" ​👇 आपकी क्या राय है? क्या बाबा रामदेव ने कंगना को सही जवाब दिया? अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं!
    1
    कंगना रनौत पर भड़के बाबा रामदेव! बोले- युवाओं को गटर कहना 'बिगड़े दिमाग' की निशानी


बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के Gen-Z (आज के युवाओं) को 'गटर जनरेशन' कहने वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
​हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे कंगना के इस बयान पर सवाल पूछा गया, तो रामदेव ने साफ कहा कि देश के नौजवानों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि यह बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है और कंगना की पार्टी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
​बाबा रामदेव ने यह भी स्पष्ट कर दिया, "भले ही कोई मेरे योग की कितनी भी तारीफ करे, लेकिन मैं किसी के गुनाहों और गलत बयानों पर पर्दा (लीपापोती) नहीं डालूंगा।"
​👇 आपकी क्या राय है?
क्या बाबा रामदेव ने कंगना को सही जवाब दिया? अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं!
    user_जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    Local News Reporter Budaun, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by Am Sh
    1
    Post by Am Sh
    user_Am Sh
    Am Sh
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Shahjahanpur 🚨 बुलडोजर एक्शन से पहले 😭 रो पड़े परिजन, बोले— कानून सबके लिए बराबर तो कार्रवाई में भेदभाव क्यों? Shahjahanpur!!!बुलडोजर एक्शन से पहले रो पड़े परिजन, बोले— कानून सबके लिए बराबर तो कार्रवाई में भेदभाव क्यों?
    1
    Shahjahanpur 🚨 बुलडोजर एक्शन से पहले 😭 रो पड़े परिजन, बोले— कानून सबके लिए बराबर तो कार्रवाई में भेदभाव क्यों?
Shahjahanpur!!!बुलडोजर एक्शन से पहले रो पड़े परिजन, बोले— कानून सबके लिए बराबर तो कार्रवाई में भेदभाव क्यों?
    user_आर्येन्द्र सिंह
    आर्येन्द्र सिंह
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • *भुता पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश।* *भुता पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश* *भुता।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे NBW अभियान के तहत भुता थाना पुलिस ने बुधवार को 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भुता पुलिस टीम ने 19.08.2026 को अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 1. *नकेलाल पुत्र श्रीराम* निवासी बुढ़ैली। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 216/21 धारा 323/325/504 भादवि में वांछित था। 2. *रमेश पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। 3. *छोटेलाल पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। उपरोक्त दोनों थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 246/21 धारा 323/325/504 भादवि में वांछित थे। 4. *राजाराम पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 1879/2019 धारा 279/427 भादवि में वांछित था। 5. *धीरेंद्र सिंह पुत्र कस्तूरी सिंह* निवासी ग्राम बरखेड़ा। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 50 धारा 323/504 भादवि में वांछित था। 6. *भैयाल पुत्र जगपाल सिंह* निवासी ग्राम महमूदपुर गौटिया। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 150/24 धारा 323/504/506 भादवि में वांछित था। *पुलिस ने दी जानकारी* थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के NBW अभियान के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर सभी 6 वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को चालान कर माननीय न्यायालय बरेली के समक्ष पेश किया गया है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उपनिरीक्षक ऋषि मित्र, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल कार्तिक और कांस्टेबल नीशू सैनी टीम में शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    3
    *भुता पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश।*
*भुता पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश*
*भुता।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे NBW अभियान के तहत भुता थाना पुलिस ने बुधवार को 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भुता पुलिस टीम ने 19.08.2026 को अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*
1.  *नकेलाल पुत्र श्रीराम* निवासी बुढ़ैली। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 216/21 धारा 323/325/504 भादवि में वांछित था।
2.  *रमेश पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली।
3.  *छोटेलाल पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। उपरोक्त दोनों थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 246/21 धारा 323/325/504 भादवि में वांछित थे।
4.  *राजाराम पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 1879/2019 धारा 279/427 भादवि में वांछित था।
5.  *धीरेंद्र सिंह पुत्र कस्तूरी सिंह* निवासी ग्राम बरखेड़ा। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 50 धारा 323/504 भादवि में वांछित था।
6.  *भैयाल पुत्र जगपाल सिंह* निवासी ग्राम महमूदपुर गौटिया। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 150/24 धारा 323/504/506 भादवि में वांछित था।
*पुलिस ने दी जानकारी*  
थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के NBW अभियान के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर सभी 6 वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को चालान कर माननीय न्यायालय बरेली के समक्ष पेश किया गया है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:*  
उपनिरीक्षक ऋषि मित्र, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल कार्तिक और कांस्टेबल नीशू सैनी टीम में शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • naali toot gayi hai
    1
    naali toot gayi hai
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बारावफात जुलूस मार्ग का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण बारावफात जुलूस मार्ग का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण बरेली। आगामी बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना बारादरी क्षेत्र में रूट मार्च कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक नगर ने जगतपुर तिराहा से कंकड़टोला, शहदाना, सैलानी, मीरा की पैठ, रवि की आटा चक्की होते हुए जगतपुर चौकी तक करीब 4.5 किलोमीटर बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान ASP/CO CITY 3rd शिवम आशुतोष भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। भ्रमण के दौरान जुलूस आयोजकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की। आयोजकों को प्रशासन की ओर से निर्धारित जुलूस मार्ग और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।
    1
    बारावफात जुलूस मार्ग का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बारावफात जुलूस मार्ग का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बरेली। आगामी बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना बारादरी क्षेत्र में रूट मार्च कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक नगर ने जगतपुर तिराहा से कंकड़टोला, शहदाना, सैलानी, मीरा की पैठ, रवि की आटा चक्की होते हुए जगतपुर चौकी तक करीब 4.5 किलोमीटर बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान ASP/CO CITY 3rd शिवम आशुतोष भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
भ्रमण के दौरान जुलूस आयोजकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की।
आयोजकों को प्रशासन की ओर से निर्धारित जुलूस मार्ग और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिशारतगंज - हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मीट विक्रेता का चालान। बिशारतगंज, सावन: सावन माह में मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट विक्रेता का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, सावन माह में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना के बावजूद जैतपुर शरीफपुर गांव में मीट और मछली की बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से मीट बेच रहे दुकानदार का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष शिवम हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची। टीम में अरविंद श्रीवास्तव, संजीव, सौरभ, केशव, अंकुश, अरुण और संदेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मीट की बिक्री का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान आरोपित दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता का चालान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सावन माह के दौरान मीट की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद मीट बिक्री के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    बिशारतगंज - हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मीट विक्रेता का चालान।
बिशारतगंज, सावन: सावन माह में मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट विक्रेता का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सावन माह में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना के बावजूद जैतपुर शरीफपुर गांव में मीट और मछली की बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से मीट बेच रहे दुकानदार का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दिया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष शिवम हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची। टीम में अरविंद श्रीवास्तव, संजीव, सौरभ, केशव, अंकुश, अरुण और संदेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मीट की बिक्री का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान आरोपित दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई।
हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता का चालान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सावन माह के दौरान मीट की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद मीट बिक्री के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #BADAUN में मौत बनकर सामने आया DOG..! 😱 पल भर में कार के सामने आया कुत्ता… अनियंत्रित होकर पलटी कार, खुशियां मातम में बदलीं... एक झटके ने छीन ली 3 जिंदगियां… हादसे की दर्दनाक तस्वीरें देख दहल उठेगा दिल...!
    1
    #BADAUN में मौत बनकर सामने आया DOG..! 😱
पल भर में कार के सामने आया कुत्ता… अनियंत्रित होकर पलटी कार, खुशियां मातम में बदलीं...
एक झटके ने छीन ली 3 जिंदगियां…
हादसे की दर्दनाक तस्वीरें देख दहल उठेगा दिल...!
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.