Shuru
Apke Nagar Ki App…
#BADAUN में मौत बनकर सामने आया DOG..! 😱 पल भर में कार के सामने आया कुत्ता… अनियंत्रित होकर पलटी कार, खुशियां मातम में बदलीं... एक झटके ने छीन ली 3 जिंदगियां… हादसे की दर्दनाक तस्वीरें देख दहल उठेगा दिल...!
JOURNALIST REETESH CHAUHAN
#BADAUN में मौत बनकर सामने आया DOG..! 😱 पल भर में कार के सामने आया कुत्ता… अनियंत्रित होकर पलटी कार, खुशियां मातम में बदलीं... एक झटके ने छीन ली 3 जिंदगियां… हादसे की दर्दनाक तस्वीरें देख दहल उठेगा दिल...!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जर्जर मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचीं सवारियां। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उसावां। बदायूं।उसावां-उसैहत लिंक मार्ग पर जलभराव और जर्जर सड़क के कारण गुरुवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ई-रिक्शा में सवार लोग उसके नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा को सीधा कराया और सवारियों को सकुशल बाहर निकाला। घटना उसावां कस्बे में एचपी गैस एजेंसी के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है और सड़क जगह-जगह जर्जर हो चुकी है। इसके चलते आए दिन राहगीरों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जर्जर मार्ग की जल्द मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। #Usawan #BreakingNews #Budaun1
- बिशारतगंज - हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मीट विक्रेता का चालान। बिशारतगंज, सावन: सावन माह में मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट विक्रेता का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, सावन माह में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना के बावजूद जैतपुर शरीफपुर गांव में मीट और मछली की बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से मीट बेच रहे दुकानदार का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष शिवम हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची। टीम में अरविंद श्रीवास्तव, संजीव, सौरभ, केशव, अंकुश, अरुण और संदेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मीट की बिक्री का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान आरोपित दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता का चालान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सावन माह के दौरान मीट की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद मीट बिक्री के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।1
- बदायूं न्यूज़ अनुमति निरस्त होने के बावजूद हजरतपुर में हुआ संविधान बचाओ संवाद संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 बदायूँ। प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद हजरतपुर में कांग्रेस ने “संविधान बचाओ संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस द्वारा सुबह टेंट हटाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मंच तैयार किया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वर्ष 2027 में भाजपा को हराने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को दातागंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र को बाढ़ से निजात दिलाने, रामगंगा किनारे तटबंध निर्माण, हजरतपुर मार्ग के पुनर्निर्माण और डिग्री कॉलेज की स्थापना समेत कई स्थानीय मांगें उठाई गईं। संवाददाता प्रवेंद्र सिंह | 86502524423
- बदायूं/बिल्सी: बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित एक इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स की एजेंसी में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और वहां रखा कीमती सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। दुकान मालिक ने दी जानकारी पीड़ित एजेंसी मालिक अशोक सिसौदिया ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनकी दुकान की दीवार में छेद कर दिया और अंदर घुस आए। चोर दुकान से निम्नलिखित सामान चुरा ले गए: एक इनवर्टर (3.5 किलोवाट) दो बैटरियां इलेक्ट्रिक स्कूटी की 5 लीथियम बैटरियां प्रशासन से खुलासे की मांग घटना के संबंध में दुकान स्वामी द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दे दी गई है। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस चोरी का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बदायूं के बिल्सी नगर में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा का नगर भ्रमण हुआ। यह यात्रा काशी से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए आज बिल्सी नगर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन और गुरु रविदास महाराज के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। बिल्सी पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, ओमप्रकाश सागर तथा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने गुरु रविदास महाराज के जयकारे लगाए। कलश यात्रा के बिल्सी नगर भ्रमण के दौरान तेजस्वी सागर, विनय कुमार सागर, शेखर सक्सेना, राहुल सोलंकी, टीटू जैन, अतुल वार्ष्णेय, शाहनवाज अल्वी, शानू चंद्र सेन माहेश्वरी, उमेश वार्ष्णेय और दीपक चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आप तक LIVE 24 NEWS — हर खबर पर पैनी नजर।1
- uttarpradeshplusott समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' में ईडी (ED) की छापेमारी जारी है। लखनऊ और दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर जौहर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। आजम खान रामपुर जिला जेल में बंद हैं। इस बीच पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह महू ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान यूनिवर्सिटी आने वाले छात्रों की भी तलाशी ली जा रही है।1
- Shahjahanpur 🚨 बुलडोजर एक्शन से पहले 😭 रो पड़े परिजन, बोले— कानून सबके लिए बराबर तो कार्रवाई में भेदभाव क्यों? Shahjahanpur!!!बुलडोजर एक्शन से पहले रो पड़े परिजन, बोले— कानून सबके लिए बराबर तो कार्रवाई में भेदभाव क्यों?1
- *भुता पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश।* *भुता पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश* *भुता।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे NBW अभियान के तहत भुता थाना पुलिस ने बुधवार को 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भुता पुलिस टीम ने 19.08.2026 को अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 1. *नकेलाल पुत्र श्रीराम* निवासी बुढ़ैली। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 216/21 धारा 323/325/504 भादवि में वांछित था। 2. *रमेश पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। 3. *छोटेलाल पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। उपरोक्त दोनों थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 246/21 धारा 323/325/504 भादवि में वांछित थे। 4. *राजाराम पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 1879/2019 धारा 279/427 भादवि में वांछित था। 5. *धीरेंद्र सिंह पुत्र कस्तूरी सिंह* निवासी ग्राम बरखेड़ा। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 50 धारा 323/504 भादवि में वांछित था। 6. *भैयाल पुत्र जगपाल सिंह* निवासी ग्राम महमूदपुर गौटिया। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 150/24 धारा 323/504/506 भादवि में वांछित था। *पुलिस ने दी जानकारी* थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के NBW अभियान के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर सभी 6 वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को चालान कर माननीय न्यायालय बरेली के समक्ष पेश किया गया है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उपनिरीक्षक ऋषि मित्र, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल कार्तिक और कांस्टेबल नीशू सैनी टीम में शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।3
- naali toot gayi hai1