देवरिया में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 156 वाहनों के चालान नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, 2 वाहन सीज देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा 18 अगस्त 2026 को जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने एवं उतारने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। वहीं सुभाष चौक पर नो-पार्किंग में वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले वाहनों का चालान किया गया। इसी क्रम में जलकल रोड, न्यू कॉलोनी, साकेत नगर एवं राघव नगर में सड़क पर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध नो-पार्किंग के तहत कार्रवाई की गई। कसया पशु अस्पताल के पास भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों की निगरानी की गई और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। 156 वाहनों का चालान, 2 सीज यातायात पुलिस के इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 156 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित पार्किंग स्थल का ही प्रयोग करें, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
देवरिया में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 156 वाहनों के चालान नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, 2 वाहन सीज देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा 18 अगस्त 2026 को जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने एवं उतारने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। वहीं सुभाष चौक पर नो-पार्किंग में वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले वाहनों का चालान किया गया। इसी क्रम में जलकल रोड, न्यू कॉलोनी, साकेत नगर एवं राघव नगर में सड़क पर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध नो-पार्किंग के तहत कार्रवाई की गई। कसया पशु अस्पताल के पास भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों की निगरानी की गई और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। 156 वाहनों का चालान, 2 सीज यातायात पुलिस के इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 156 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित पार्किंग स्थल का ही प्रयोग करें, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
- एफएलएन प्राथमिक शिक्षा की रीढ़, शिक्षकों का प्रशिक्षण जरूरी - बीएसए बीआरसी गौरीबाजार में एफएलएन प्रशिक्षण के तीसरे बैच का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, 100 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण देवरिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) गौरीबाजार में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण के तीसरे बैच का मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण तकनीकों और नई शिक्षा नीति की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस की शुरुआत नियमानुसार पंजीकरण एवं परिचय सत्र से हुई। तीसरे बैच में कुल 100 प्राथमिक शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि एफएलएन पूरी प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है। बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय समझ मजबूत किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से एफएलएन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि करना है, ताकि कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल का विकास सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से किया जा सके। प्रशिक्षण सत्रों में संदर्भदाताओं (एआरपी/प्रशिक्षकों) ने एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के आधार पर भाषा एवं गणित शिक्षण की नवीन विधियों की जानकारी दी। शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में टीएलएम, डिजिटल टूल्स और गतिविधि आधारित शिक्षण के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ मापन, आकार-आकृति एवं व्यावहारिक मूल्यांकन की तकनीकों से भी परिचित कराया गया। बीएसए ने कहा कि आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और तकनीकों से शिक्षकों का अद्यतन प्रशिक्षण बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकों को विद्यालयों की कक्षाओं में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गौरीबाजार विनयशील मिश्र, वरिष्ठ प्रशिक्षक नवीन कुमार गुप्ता, मारुति नंदन मिश्र, ज्ञानेश यादव, हीरालाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह और महेंद्र मिश्र सहित बीआरसी के अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।1
- नपा परिषद द्वारा अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप देवरिया। राजकीय विद्यालय कोतवाली रोड पर खुलने वाले मोहन रोड के व्यापारियों के अतिक्रमण से आजिज आकर अंततः नगर पालिका परिषद देवरिया की नींद टूटी ही गई l मोहन रोड के समस्त व्यापारियों को आज अनाउंसमेंट के माध्यम से नगर पालिका के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 19 अगस्त दोपहर 12:00 बजे के बाद इस सड़क का अतिक्रमण नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा हटाया जाएगा l अनाउंसमेंट के माध्यम से वहां के स्थानीय व्यापारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण अभियान के दौरान, जिस किसी भी व्यापारी का सामान सड़क, फुटपाथ,नाली आदि पर पाया जाएगा उसे नगर पालिका द्वारा जब्त कर लिया जाएगा lजब्त सामान को भारी जुर्माना लेकर ही छोड़ा जाएगा l सड़क फुटपाथ एवं नाली के अलावा जिन व्यापारियों द्वारा छज्जा या पक्का चबूतरा बनवा लिया गया है उन्हें भी अपना-अपना अतिक्रमण खुद से हटाए लेने हेतु कहा गया है l मोहन रोड पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई प्राथमिक स्कूल वाले चौराहे पर पनीर वाली दुकान एवं स्कूल की बाउंड्री से सटाकर लगाई गई 5,6 लोहे की स्थाई गुमटियों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है l क्योंकि इन्हीं गुमटियों की आड़ में लोग स्कूल की दीवार पर पेशाब भी करते हैं l जिसकी शिकायत नगर पालिका परिषद देवरिया से कई बार की जा चुकी है lआज की कार्यवाही का नेतृत्व नगर पालिका परिषद देवरिया के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा किया गया l उनके साथ नगरपालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे l1
- कुशीनगर पहुंची संत रविदास जी की 650वीं जयंती की पावन कलश वंदन यात्रा, जयकारों से गूंजा पडरौना नगर1
- ताला लगाकर दूसरे घर गए, लौटे तो खुला मिला दरवाजा; जेवरात व 12 हजार रुपये चोरी सुकरौली, कुशीनगर। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के ग्राम सभा संखापार माफी के परसिया टोला में चोरों ने बंद घर को निशाना बना लिया। मंजित गौड़ पुत्र काशीनाथ घर में ताला लगाकर चाबी ऊपर टांगने के बाद दूसरे घर चले गए। करीब शाम पांच बजे वापस लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान के डिब्बे बिखरे हुए थे। चोरी की आशंका पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मंजित गौड़ ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देने को कहा। पीड़ित के मुताबिक, घर से चांदी की पायल, अंगूठी, ओम, चांदी की दो चेन, दो जोड़ी कान के झुमके, मंगलसूत्र, नथुनी, चांदी का कंगन और करीब 12 हजार रुपये नकद गायब हैं। इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंजित गौड़ घर में ताला बंद कर दूसरे मकान पर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी खंगालकर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शाम को घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस की जांच और पीड़ित की तहरीर के बाद चोरी गए सामान और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- Writing झंगहा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद बना बड़ी मारपीट! महिला के पेट में मा Writing झंगहा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद बना बड़ी मारपीट! महिला के पेट में मारने का आरोप, गंभीर चोटें1
- हमारे गांव विजयपुर का रोड है क्या यैसा रहता हैं क्या1
- नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार बनकटा पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई पॉक्सो एक्ट की धाराएं, आरोपी के घर से हुई गिरफ्तारी देवरिया। थाना बनकटा पुलिस ने नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना बनकटा क्षेत्र की 16 वर्षीय युवती संजू कुमारी ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में युवती की मां की तहरीर के आधार पर थाना बनकटा में मु0अ0सं0 201/26 धारा 107 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 78(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 18 अगस्त 2026 को अभियुक्त विनय कुमार प्रजापति, उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र रमाशंकर प्रजापति, निवासी बैदौली बुजुर्ग, थाना बनकटा, जनपद देवरिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त विनय कुमार प्रजापति, उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र रमाशंकर प्रजापति, निवासी बैदौली बुजुर्ग, थाना बनकटा, देवरिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य, थाना बनकटा। कांस्टेबल चन्द्रशेखर, थाना बनकटा। महिला कांस्टेबल श्रद्धा वर्मा, थाना बनकटा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र (कोलवा/गुमान गांव) में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद काफी गंभीर रूप ले चुका है। पीड़ितों के पक्ष में उत्तरी भीम आर्मी इस घटना से जुड़े प्रमुख बिंदु और स्थिति इस प्रकार है: घटना की वजह: शमशेर अली (70 वर्ष) और दूसरे पक्ष के विक्रमाजीत सिंह के बीच घर के सामने स्थित बंजर जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि दूसरा पक्ष ट्रैक्टर से जमीन जोतकर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। हिंसक झड़प व हत्या: विरोध करने पर दबंगों ने शमशेर अली पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद हुए खूनी संघर्ष और लाठी-डंडों के हमले में महिलाओं समेत करीब 9 से 10 लोग घायल हुए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई व स्थिति: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रशासन लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रहा है। जिला ब्यूरो चीफ रामानंद सागर1