Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऐसे लापरवाह संवेदक पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं होती? कौन दे रहा है इन्हें संरक्षण? प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गौड़ा बौराम प्रखंड में कुनौनी चौक से तीरा होते हुए नदैई तक बन रही सड़क में भारी लापरवाही हो रही है।
राज कुमार झा
ऐसे लापरवाह संवेदक पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं होती? कौन दे रहा है इन्हें संरक्षण? प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गौड़ा बौराम प्रखंड में कुनौनी चौक से तीरा होते हुए नदैई तक बन रही सड़क में भारी लापरवाही हो रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- ऐसे लापरवाह संवेदक पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं होती? कौन दे रहा है इन्हें संरक्षण? प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गौड़ा बौराम प्रखंड में कुनौनी चौक से तीरा होते हुए नदैई तक बन रही सड़क में भारी लापरवाही हो रही है।1
- डीआरएम के समक्ष 29 मई को होगा एक दिवसीय उपवास आंदोलन- मंच निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज का रेल विकास एवं विस्तार मंच ने किया निरीक्षण डीआरएम के समक्ष 29 मई को होगा एक दिवसीय उपवास आंदोलन- मंच रेल विकास एवं विस्तार मंच के सदस्यों ने सोमवार को शहर के निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच के सदस्यों ने निर्माण कार्य की निष्पक्षता, प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि भोला टाकीज ओवरब्रिज लंबे समय से रेल विकास एवं विस्तार मंच समेत शहरवासियों की महत्वपूर्ण मांग रही है। इसके निर्माण से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में पक्षपातपूर्ण रवैया एवं किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरा होना चाहिए। मंच के सदस्यों ने निर्माण एजेंसी से गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कार्य कराने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि निर्माण में अनियमितता या देरी हुई तो इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। मंच ने घोषणा की कि निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग आगामी 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष आयोजित उपवास आंदोलन में प्रमुखता से उठाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंच के संयोजक शत्रुघ्न पंजी, मंच के सदस्य सह पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजकुमार चौधरी, राजद के राकेश ठाकुर, शाहीद हुसैन, मनोज राय, राम विनोद पासवान, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद साह, भाकपा के पिंटू पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राय, रेल कर्मचारी यूनियन के एस० के० निराला समेत कई अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- सहरसा के नन्दलाली वार्ड 1 में मुख्य सड़क की लाइट खराब हो गई है। इसके चलते रात के समय पूरे इलाके में अंधेरा छाया रहता है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।1
- बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में डिग्री कॉलेज के स्थान को लेकर विवाद गहरा गया है। कॉलेज को नवहट्टा मुख्यालय से कासिमपुर स्थानांतरित करने की चर्चा से ग्रामीणों और छात्र संगठनों में भारी आक्रोश है, इसे राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है। लोगों का तर्क है कि इस बदलाव से दूर-दराज के छात्रों, खासकर छात्राओं को पहुँचने में कठिनाई होगी।1
- समस्तीपुर में एक शख्स ने 'असली बीजेपी समर्थक' होने पर अपनी राय मज़ाकिया अंदाज़ में रखी है। उनके जवाब को सुनकर कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में महिलाओं का महा-संग्राम! शराब की दुकान में जमकर तोड़-फोड़, पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। पूरी रिपोर्ट देखिए ईलमासनगर टुडे पर।1
- दरभंगा के आनंद बेकर्स में कर्मी की संदिग्ध मौत दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आनंद बेकर्स में कार्यरत एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत छापरिया गांव निवासी राजेंद्र मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं और मौत की वजह पर संदेह जताया है। बताया जाता है कि राजेंद्र मंडल पिछले कई वर्षों से आनंद बेकर्स में स्टाफ के लिए खाना बनाने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे राजेंद्र मंडल ने अपनी पुत्री से फोन पर बात की थी और घर आने की जानकारी दी थी। लेकिन देर रात करीब 2 बजे आनंद बेकर्स के गार्ड द्वारा परिवार को उनकी मौत की सूचना दी गई। रविवार सुबह करीब 6 बजे परिजन आनंद बेकर्स पहुंचे, जहां उन्होंने राजेंद्र मंडल का शव देखा। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पति पूरी तरह स्वस्थ थे। यदि उनकी तबीयत खराब थी तो परिवार को समय रहते सूचना क्यों नहीं दी गई। उन्होंने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं आनंद बेकर्स के मालिक चिराग कृपलानी ने बताया कि राजेंद्र मंडल की तबीयत खराब थी और रात में उन्हें बुखार आया था। उन्होंने कहा कि परिवार को सूचना दे दी गई थी तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि राजेंद्र मंडल लंबे समय से संस्थान में काम कर रहे थे और प्रतिदिन करीब दो से ढाई सौ लोगों का खाना बनाते थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- दरभंगा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप दरभंगा जिले में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कुमकुम कुमारी, पति पप्पू मंडल, निवासी इनाई के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार कुमकुम की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि दामाद की नौकरी लगने बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में पति द्वारा मारपीट कर कुमकुम को मायका बेलगांव छोड़ दिया गया था और वह वहां से चला गया। बताया गया कि उस समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि मृतका के पिता विनय मंडल पूरे परिवार के साथ गोहाटी में रहते हैं। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वे तुरंत गांव पहुंचे और गंभीर हालत में बेटी को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पहले मुजफ्फरपुर और बाद में दिल्ली एम्स भेजा गया, जहां इलाज चल रहा था शनिवार साम बेलगांव में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मामले को लेकर कई बार बहेड़ी थाना में आवेदन भी दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1