Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौथ का बरवाड़ा तेज बारिश से सड़कों पर बहा पानी,72 एम एम हुई बारिश
Irfan Rajasthan patrika
चौथ का बरवाड़ा तेज बारिश से सड़कों पर बहा पानी,72 एम एम हुई बारिश
More news from राजस्थान and nearby areas
- टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे? नगर निकाय चुनाव 2026 में नेताओं का बड़ा फैसला! पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगे… और टिकट नहीं मिला तो? क्या पार्टी के खिलाफ भी मैदान में उतरेंगे? देखिए जनता के बीच हुई खास बातचीत और जानिए नगर निकाय चुनाव 2026 का चुनावी मूड! 🗳️ #swmstory #election #MunicipalElection20261
- ईसरदा बांध के गेट खुलने की संभावना ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई सारसोप। ईसरदा बांध की भराव क्षमता 253 आरएल मीटर पूरी होने के बाद बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। ऐसे में बनास नदी में पानी की आवक और बहाव तेज होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से नदी क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों से नदी, रपट व निचले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की गई है।1
- रेलवे स्टेशन तांगा स्टैंड आबकारी विभाग के यहां कई सदियों से यह रास्ता यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए बना हुआ था । यात्रियों का समय भी बचता था। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन तांगा स्टैंड आबकारी विभाग के यहां कई सदियों से यह रास्ता यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए बना हुआ था । यात्रियों का समय भी बचता था। लेकिन रेलवे विभाग के अधिकारी रेलवे के अंदर गाय,पशु आदि का हवाला देकर रास्ते के अंदर घुस जाते हैं। जिसको लेकर इस दरवाजे को बंद करने की काव्यत चल रही है । लेकिन वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *वही रेलवे प्रबंधक लोकेंद्र मीणा का कहना है कि* इस रास्ते को हमेशा के लिए बंद नहीं किया जा रहा रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह आम रास्ता चालू रहेगा। आगामी आने वाले त्योहार गणेश जी मेला, राखी आदि त्यौहारों को लेकर भी यह रास्ता चालू रहेगा।4
- सीवर लाइन ब्लॉक रिजर्व पुलिस लाईन एरिया में पिछले दो महिनों से सीवर लाइन ब्लॉक पडी हुई है कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।पुलिस लाईन एरिया के सरकारी आवासों मे सीवर का अपशिष्ट बैक आ रहा है जिसकी वीडियो संलग्न कर रहा हूँ।1
- 20 वार्डों में बोर्ड बनाने का दावा; एक ही दिन अलग-अलग जगह बैठक से गुटबाजी की चर् कांग्रेस की दो बैठकों से चुनावी हलचल: एक में पठान-मीणा ने दावेदारों से लिए बायोडाटा, दूसरी में भी जुटे टिकट के इच्छुक 20 वार्डों में बोर्ड बनाने का दावा; एक ही दिन अलग-अलग जगह बैठक से गुटबाजी की चर्चा सपोटरा। नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस में गुरुवार को दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। कस्बे के अंजनी मैरिज गार्डन में विधानसभा चुनाव समन्वयक एवं प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आमीन पठान की मौजूदगी में बैठक हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा भी इसमें शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और टिकट के दावेदार पहुंचे। पठान ने 20 वार्डों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए दावेदारों से चर्चा की और उनके बायोडाटा लिए। उन्होंने कहा कि टिकट किसी एक व्यक्ति को मिलेगा, लेकिन चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सभी की है। जिन्हें टिकट नहीं मिले, वे भी पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़े रहें और कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ के पंजे को जिताने के लिए काम करें। हालांकि बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी दिखाई नहीं दिए। इसे लेकर कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चा होती रही। रमेश मीणा ने विधायक पर लगाए आरोप, पठान ने सरकार को घेरा पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा ने विधायक हंसराज मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक के ढाई साल के कार्यकाल में चहेते लोगों को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में एकजुट होकर उतरने की अपील की। आमीन पठान ने कहा कि प्रदेश में किसान खेती की बढ़ती लागत से परेशान है। जनता ने जनप्रतिनिधियों को विधानसभा तक पहुंचाया है, इसलिए उन्हें जनता के हित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता सरकार के कामकाज का आकलन करेगी। भरतलाल मीणा ने डूंगरी बांध के विरोध का मुद्दा उठाते हुए लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गोठरा ने किया। इस दौरान जलधारी मीणा, रिंकू बीलवाड़, शिवराज पटेल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पुरुषोत्तम बजाज सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में दूसरी बैठक, दावेदारों ने दिए आवेदन पठान के सपोटरा पहुंचने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरिलाल बैरवा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के सामने एक निजी आवास पर अलग बैठक भी हुई। यहां पार्षद पद के टिकट के इच्छुक कुछ दावेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किए। बैठक में प्रदेश महासचिव हुकम बाई मीणा, पूर्व विकास अधिकारी देवीलाल मीना, ऋषिकेश, रामधन बैरवा सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। एक ही दिन कांग्रेस की दो अलग-अलग बैठकों ने पार्टी की अंदरूनी सियासत को लेकर चर्चाओं को बढ़ा दिया। गुटबाजी के सवाल पर आमीन पठान ने कहा कि परिवार में आपसी मतभेद होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन मिलकर चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।1
- महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर में निकाली रैली, किया प्रदर्शन श्योपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर में निकाली रैली, किया प्रदर्शन श्योपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ (विशेष संवाददाता): रामगढ़ मुराड़ा मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही के चलते आम जनता का आवागमन दूभर हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी और कीचड़ सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे पूरा रास्ता गहरे दलदल में तब्दील हो चुका है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री बेहाल सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य दोपहिया वाहन चालक रोजाना कीचड़ और गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। न केवल वाहन चालक, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और पैदल चलने वाले राहगीर भी इस फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष स्थानीय निवासियों का कहना है कि: सड़क के दोनों ओर नाली न होने के कारण हल्का पानी भी सड़क पर ही भर जाता है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबित है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव और कीचड़ से निजात मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।1
- शासकीय महाविद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ABVP का कलेक्ट्रेट पर धरना, सौंपा ज्ञापन श्योपुर। शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर परिषद ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ABVP ने ज्ञापन में शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए 17 प्रमुख मांगें रखीं। इनमें महाविद्यालय परिसर में शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, खराब वाटर कूलर एवं आरओ मशीनों की मरम्मत, स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय, छात्राओं के लिए अलग एवं सुरक्षित शौचालय तथा सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता शामिल है। परिषद ने कक्षाओं में पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ खराब विद्युत उपकरणों को बदलने की मांग की। पुस्तकालय में पर्याप्त पाठ्य एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में की गई। इसके अलावा विषयवार प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, खेल मैदान एवं खेल सामग्री की व्यवस्था, परिसर में नियमित सफाई एवं कचरा निस्तारण, पौधारोपण, विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच एवं शेड तथा महाविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई गई। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रवेश एवं निकास द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल को दुरुस्त करने, साइकिल एवं दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग, पर्याप्त इंटरनेट/Wi-Fi सुविधा और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप एवं सुगम प्रवेश मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। ज्ञापन में प्राथमिक उपचार कक्ष एवं फर्स्ट-एड बॉक्स, विद्यार्थी सहायता केंद्र, छात्राओं के लिए कॉमन रूम, शासकीय महाविद्यालयों में रियायती दरों पर कैंटीन व्यवस्था तथा विवेकानंद करियर गाइडेंस सेल को पुनः सक्रिय करने की मांग शामिल है। धरना-प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन और महाविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। परिषद ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद द्वारा आगामी दिनों में बड़े आंदोलन के साथ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इरशाद पठान शासकीय महाविद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ABVP का कलेक्ट्रेट पर धरना, सौंपा ज्ञापन श्योपुर। शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर परिषद ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ABVP ने ज्ञापन में शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए 17 प्रमुख मांगें रखीं। इनमें महाविद्यालय परिसर में शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, खराब वाटर कूलर एवं आरओ मशीनों की मरम्मत, स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय, छात्राओं के लिए अलग एवं सुरक्षित शौचालय तथा सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता शामिल है। परिषद ने कक्षाओं में पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ खराब विद्युत उपकरणों को बदलने की मांग की। पुस्तकालय में पर्याप्त पाठ्य एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में की गई। इसके अलावा विषयवार प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, खेल मैदान एवं खेल सामग्री की व्यवस्था, परिसर में नियमित सफाई एवं कचरा निस्तारण, पौधारोपण, विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच एवं शेड तथा महाविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई गई। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रवेश एवं निकास द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल को दुरुस्त करने, साइकिल एवं दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग, पर्याप्त इंटरनेट/Wi-Fi सुविधा और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप एवं सुगम प्रवेश मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। ज्ञापन में प्राथमिक उपचार कक्ष एवं फर्स्ट-एड बॉक्स, विद्यार्थी सहायता केंद्र, छात्राओं के लिए कॉमन रूम, शासकीय महाविद्यालयों में रियायती दरों पर कैंटीन व्यवस्था तथा विवेकानंद करियर गाइडेंस सेल को पुनः सक्रिय करने की मांग शामिल है। धरना-प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन और महाविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। परिषद ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद द्वारा आगामी दिनों में बड़े आंदोलन के साथ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इरशाद पठान3