Shuru
Apke Nagar Ki App…
DEOKI PURI GOSVAMI
More news from Raigarh and nearby areas
- धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम संगरा में नदी किनारे खुदाई के दौरान बरामद कोयले के ढेर को अभी तक खुदाई वाले स्थान में ही रखे जाने रखे जाने की बात सामने आई है। जबकि इसे बरामद किये लगभग एक सप्ताह हो गये हैं लेकिन यह कोयला अब तक किसी सुरक्षित भंडारण स्थल या निर्धारित गंतव्य तक परिवहन नहीं किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रश्न उठ रहे हैं। कोयले की सुरक्षा के उद्देश्य से संगरा से नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा गड्ढा बनाया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। ग्रामीणों के अनुसार यह गड्ढा किसी विभाग द्वारा बनाया गया है, हालांकि इस संबंध में किसी भी विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला लंबे समय से नदी किनारे रखा हुआ है और यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि कोयले के रख-रखाव की जिम्मेदारी किस विभाग के अंतर्गत आती है, इसे सुरक्षित स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया कब और किसके द्वारा पूरी की जाएगी, तथा इस पूरे मामले में वन विभाग, राजस्व विभाग या खनिज विभाग में से किसकी भूमिका निर्धारित है। यह भी गौरतलब है कि कोयले को खुले स्थान पर रखने से सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। ऐसे में प्रशासन से अपेक्षा है कि संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर स्थिति को स्पष्ट किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। फिलहाल, कोयले के परिवहन और जिम्मेदारी को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके और किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति समाप्त हो।4
- सात समंदर पार से आई दुल्हन, प्यार के लिए पहुंच गई अमेरिका से छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया युवक से रचाई शादी।1
- Post by Dhanesh yadav1
- चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब के विरूद्व प्रहार 10 लीटर अवैध महुवा शराब के साथ एक महिला आरोपी गिरफ्तार शनिवार की रात 9:00 बजे सी एस पी चकरभाठा द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार नाम आरोपिया - रेखा घृतलहरे पति संजय घृतलहरे उम्र 45 वर्ष निवासी सतनामी मोहल्ला ग्राम मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़। मामले का विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व शख्त कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के पालन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उमेश साहू द्वारा थाना स्तर पर ठीम बनाकर सूचना एकत्रित कर आज दिनांक 07.02.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत मगरउछला के रेखा घृतलहरे के घर के पीछे में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया अपने घर के पीछे में छिपकर रखे 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रुपए को बरामद किया गया, मौके पर घर में उपस्थित रेखा घृतलहरे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर शराब बिक्री करना बतायी जिसे आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है1
- देव होटल के पास हवाई फायर करने वाले आरोपी हनी सिंह पर मामला दर्ज… अंबिकापुर सरगुजा जिला मुख्यालय के देव होटल के पास हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दिनांक 06/02/26 को हुई इस घटना के बाद, सरगुजा पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी हनी सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वर्तमान में पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि देव होटल के पास एक व्यक्ति द्वारा बंदूक से हवाई फायर किया गया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (IPS) ने पुलिस टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (IPS) के नेतृत्व में साइबर सेल, थाना कोतवाली और गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। ज़्यादा जानें जांच के दौरान जब पुलिस टीम ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि हनी सिंह नामक व्यक्ति द्वारा मौके पर बंदूक से हवाई फायर किया गया था। इस कृत्य के कारण बाजार क्षेत्र में मौजूद आम जनता और व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया और लोगों की सुरक्षा संकट में पड़ गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 77/26 दर्ज किया है। आरोपी पर आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25, 27 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत मुकदमा कायम कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।1
- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक दिन पूर्व महाकाल मित्र मंडल द्वारा लगातार सातवें वर्ष महाकाल यात्रा निकाली जा रही है। राजनांदगांव। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर शहर में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इसी कड़ी में राजनांदगांव के महाकाल मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष भी भव्य महाकाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा इस वर्ष अपने सातवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। महाकाल यात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। यह भव्य महाकाल यात्रा महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व 14 फरवरी को गुरुद्वारा चौक से प्रारंभ होगी, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जयस्तंभ चौक पर संपन्न होगी1
- Post by DEOKI PURI GOSVAMI1
- लीगल एड डिफेंस कौंसिल के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न न्याय तक पहुंच सशक्त करने की दिशा में अहम पहल आज शनिवार की रात 8:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (CGSLSA) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी (CSJA) के सहयोग से लीगल एड डिफेंस कौंसिल के लिए एक दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रोग्राम का तीसरा छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, ने कहा कि लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम न्याय तक पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 39A के तहत प्रदत्त संवैधानिक जनादेश को साकार करता है। मुख्य न्यायाधीश ने चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल और डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंचितों को दी जाने वाली विधिक सहायता की गुणवत्ता न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता को सीधे प्रभावित करती है। उन्होंने प्रतिभागियों से सक्रिय भागीदारी, अनुभव साझा करने और व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा करने का आह्वान किया। उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण — न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू,श्रीमती न्यायमूर्ति रजनी दुबे, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राज्य भर से चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल एवं डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल सहित कुल 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्वागत भाषण छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशक द्वारा दिया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का जिला स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेन्द्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।1