Shuru
Apke Nagar Ki App…
सारंगढ़ मे सांभर शिकार मामले मे 4 आरोपी गिरफ़्तार ग्रामीणों ने कराया आरोपियों को सरेंडर और सौपा वन विभाग को
Sawan kumar
सारंगढ़ मे सांभर शिकार मामले मे 4 आरोपी गिरफ़्तार ग्रामीणों ने कराया आरोपियों को सरेंडर और सौपा वन विभाग को
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- घर से घसीट कर युवती का अपहरण, एक तरफा प्रेम में युवक ने दिया घटना को अंजाम, आरोपी धराएं1
- शहडोल । युवा कांग्रेस का सिलेंडर प्रदर्शन सिलेंडर के बढ़े हुए दाम एवं सरकार द्वारा सिलेंडर की आपूर्ति न कर पाने के कारण आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिसके विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा जयसिंहनगर शेख साजिल "सन्नी"के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सिलेंडर रख कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।1
- सिंगरौली। जिले के एक पावर प्लांट में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर इकट्ठा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताने लगे। बताया जा रहा है कि मजदूर की मौत के बाद गुस्साए श्रमिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। हालात काबू में करने के लिए पुलिस बल को अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और काम करने की परिस्थितियां ठीक नहीं हैं, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मजदूर की मौत के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- सिंगरौली क्षेत्र में स्थित अदानी कंपनी में एक श्रमिक की मौत के बाद अन्य श्रमिकों का आक्रोश भड़क उठा। घटना से नाराज़ मजदूरों ने कंपनी परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि गुस्साए श्रमिकों के आक्रोश के चलते कंपनी की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस बल को बुलाना पड़ा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और श्रमिकों द्वारा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं न्याय की मांग की जा रही है।1
- सिंगरौली: जिले के बंधौरा स्थित पावर प्लांट में उस समय हड़कंप मच गया जब मैकेनिकल कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान लल्लन सिंह के रूप में हुई है, जो झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं मजदूर की मौत की खबर फैलते ही वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया देखते ही देखते शांतिपूर्ण विरोध उग्र प्रदर्शन में बदल गया क्या हुआ घटनास्थल पर 🔹 पुलिस पर पथराव: भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है 🔥 दफ्तर में आगजनी: गुस्साए मजदूरों ने प्लांट के मुख्य कार्यालय में आग लगा दी। आग की लपटों और धुएं के गुबार से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई 🚗 वाहनों में तोड़फोड़: प्रदर्शनकारियों ने प्लांट परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को निशाना बनाया और उनके शीशे तोड़ दिए प्रशासन की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है अधिकारियों का कहना है कि मजदूर की मौत के मामले में सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही जा रही है फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है1
- अनूपपुर। घर से घसीट कर युवती का अपहरण, एक तरफा प्रेम में युवक ने दिया घटना को अंजाम, आरोपी धराएं #अनूपपुर #अनूपपुरपुलिस #anuppurcollectar#post #छत्तीसगढ़1
- रीवा। नेशनल हाईवे 39 पर स्थित खड्ढा टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया है। यहां कार से जा रहे एक युवक के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कार सवार युवक और टोल कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि टोल कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक को काफी चोटें लग चुकी थीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर अक्सर वाहन चालकों के साथ अभद्रता की शिकायतें सामने आती रही हैं। वहीं अब लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच कर दोषी टोल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।1
- Post by Mithilesh Kumar Yadav1