Shuru
Apke Nagar Ki App…
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से लूटपाट के प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस में किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार युवक की पहचान मोहिउद्दीन नगर नगर थाना क्षेत्र के मनियर गांव निवासी अजय महतो के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है । अभियुक्त के निशान देही पर पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया गया है वही इस घटना में शामिल अप्राथमिक अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं लूट गए मोटरसाइकिल के बरामदगी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने दी।
Chunnu Kumar Singh
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से लूटपाट के प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस में किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार युवक की पहचान मोहिउद्दीन नगर नगर थाना क्षेत्र के मनियर गांव निवासी अजय महतो के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है । अभियुक्त के निशान देही पर पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया गया है वही इस घटना में शामिल अप्राथमिक अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं लूट गए मोटरसाइकिल के बरामदगी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने दी।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर उजियारपुर थाना कांड संख्या 47/26 के तहत पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हत्या कांड के अभियुक्त को गांवपुर से योगेश्वर सहनी के पुत्र खंतर सहनी को किया गिरफ्तार। भेजा गया न्यायिक हिरासत में।1
- गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी, खतरे के निशान से 10 मीटर ऊपर पहुंचा पानी मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। बुधवार को गंगा का जलस्तर बढ़कर 45.60 मीटर पर पहुंच गया, जो निर्धारित खतरे के निशान 45.50 मीटर से 10 मीटर ऊपर है। जलस्तर की प्रवृत्ति लगातार बढ़ने की बताई गई है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों के साथ-साथ किसान और पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। जल संसाधन विभाग के मोहनपुर प्रखंड स्थित सरारी कैंप पर तैनात सहायक अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में करीब 1.05 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रतिदिन करीब 30 से 35 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने गंगा के तटबंधों और बंडालों की निगरानी बढ़ा दी है। रात्रि में भी बिजली की रोशनी की व्यवस्था के बीच तटबंधों की निगरानी की जा रही है। गंगा के संवेदनशील तटबंध वाले क्षेत्रों में जल संसाधन विभाग के वॉलिंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। वॉलिंटियर्स तटबंधों की स्थिति और जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रख रहे हैं। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के लिए उन्हें मुस्तैद रखा गया है। इधर, गंगा की सहायक वाया नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि वाया नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को किसानों और पशुपालकों के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। नदी के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने परेशानी बढ़ सकती है। स्थानीय किसानों ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने की आशंका बढ़ गई है। पानी खेतों में पहुंचने पर हजारों एकड़ में लगी भदई फसल प्रभावित हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में पशुपालकों के सामने पशुओं के लिए चारा और सुरक्षित स्थान की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संसाधन विभाग से तटबंधों की सतत निगरानी के साथ आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की मांग की है।1
- देश का सबसे अमीर कौन अडानी अंबानी या कोई और इस देश में एक व्यक्ति ही अडानी अंबानी को पुरे सम्राज्य खरीद सकता है1
- यदि यही काम दूसरे पार्टी वाले करते तो बीजेपी वाले अब तक हंगामा कर रहें होते सावन भी है, मंगलवार भी है, और नॉनवेज भी है, सनातन परम्परा और हिंदुत्व की कथित ठेकेदार पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ! ये सब एक साथ नहीं हो सकते ? मुझे नहीं लगता ये नॉनवेज है ? ऐसा नहीं कर सकते नितिन नबीन जी ! आप ही बताइए.....1
- समस्तीपुर के सिंघीयाखुर्द स्थित कृष्णा पारा नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने रिजल्ट को लेकर जमकर किया हंगामा छात्रों का आरोप है कि रिजल्ट को लेकर उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हंगामे के दौरान कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। छात्रों ने अपनी समस्याओं का जल्द समाधान करने और रिजल्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की मौके पर मौजूद कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. छात्रों की मांग है कि रिजल्ट से जुड़ी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई और आगे की प्रक्रिया प्रभावित न हो1
- धान के खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत! ⚡ पटना जिला के बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय बुधवार दोपहर अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान बिजली पोल में आए करंट की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों और वार्ड पार्षद का आरोप है कि कृषि बिजली के जर्जर तार और पोल को लेकर करीब 6 महीने से बिजली विभाग को सूचना दी जा रही थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। अब किसान और परिजन मुआवजे तथा जर्जर बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।1
- खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत, जर्जर बिजली तारों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बख्तियारपुर। बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार, 19 अगस्त को खेत में खाद छिड़कने गए एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मृतक की पहचान बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 स्थित माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय, पिता दूखित राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किशोर राय अपने घर माधोपुर से VH-31 के दक्षिण स्थित टाल क्षेत्र में अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित एक बिजली पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में वे आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लेकर पहुंचे। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश प्रसाद सिन्हा ने जांच के बाद किशोर राय को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय किसानों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। परिजनों और वार्ड नंबर 20 के पार्षद रणजीत कुमार का आरोप है कि कृषि कार्य के लिए लगाए गए बिजली पोल और तारों की जर्जर स्थिति को लेकर पिछले करीब छह महीने से बिजली विभाग को लगातार सूचित किया जा रहा था। उनका कहना है कि कई स्थानों पर तार टूटे और कटे हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। मृतक के बड़े भाई कृष्ण यादव ने बताया कि किशोर घर से खेत में खाद छिड़कने के लिए निकले थे। उन्होंने भी कहा कि जर्जर बिजली तारों की समस्या को लेकर विभाग को कई बार जानकारी दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था। हादसे के बाद स्थानीय किसानों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने तथा खेतों में लगे जर्जर बिजली तारों और पोलों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। सूचना मिलने पर बख्तियारपुर थाना के एसआई प्रवीण कुमार और इरफान आलम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से लूटपाट के प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस में किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार युवक की पहचान मोहिउद्दीन नगर नगर थाना क्षेत्र के मनियर गांव निवासी अजय महतो के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है । अभियुक्त के निशान देही पर पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया गया है वही इस घटना में शामिल अप्राथमिक अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं लूट गए मोटरसाइकिल के बरामदगी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने दी।1