Shuru
Apke Nagar Ki App…
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में विरोध जताने के एक अनोखे तरीके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इस्तीफा मांगने का एक बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से एक लड़की काफी चर्चा में है। प्रदर्शन के दौरान प्रोटेस्टर ने रिजाइन मांगने के लिए अनोखा अंदाज अपनाया, जिसमें लड़की कहती नजर आ रही है— "दे दो ना रिजाइन- वरना पिट्टी पिट्टी कर दूंगी।" अनोखे ढंग से इस्तीफा मांगने के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
आलोक कुमार बर्नवाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में विरोध जताने के एक अनोखे तरीके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इस्तीफा मांगने का एक बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से एक लड़की काफी चर्चा में है। प्रदर्शन के दौरान प्रोटेस्टर ने रिजाइन मांगने के लिए अनोखा अंदाज अपनाया, जिसमें लड़की कहती नजर आ रही है— "दे दो ना रिजाइन- वरना पिट्टी पिट्टी कर दूंगी।" अनोखे ढंग से इस्तीफा मांगने के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में विरोध जताने के एक अनोखे तरीके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इस्तीफा मांगने का एक बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से एक लड़की काफी चर्चा में है। प्रदर्शन के दौरान प्रोटेस्टर ने रिजाइन मांगने के लिए अनोखा अंदाज अपनाया, जिसमें लड़की कहती नजर आ रही है— "दे दो ना रिजाइन- वरना पिट्टी पिट्टी कर दूंगी।" अनोखे ढंग से इस्तीफा मांगने के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिला अध्यक्ष उमेश चंद्रा राजभर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा है। इसमें अति पिछड़ा एवं दलित समाज के विरुद्ध की गई कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सुभासपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अति पिछड़ा एवं दलित समाज की भावनाओं को आहत करने वाले बयान देने का सीधा आरोप लगाया है। पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं, इसलिए इस मामले में उचित और कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। ज्ञापन सौंपने के इस अवसर पर सुभासपा के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।1
- संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी विवेचकों, उपनिरीक्षकों और हेड मोहर्रिरों की उपस्थिति में अर्दली रूम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में गैंगस्टर अधिनियम और महिला संबंधी गंभीर अपराधों से जुड़े लंबित तथा आंशिक विवेचनाधीन मामलों की गहन समीक्षा की। एसपी ने विवेचकों को निष्पक्ष, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान साक्ष्यों का वैज्ञानिक ढंग से संकलन किया जाए और गवाहों के बयान समय पर दर्ज किए जाएं। साथ ही, सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रकरणों को निपटाया जाए। पुलिस अधीक्षक ने विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना ही पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने का मुख्य माध्यम है, इसलिए सभी लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।1
- सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 बस्ती-बांसी मार्ग के खुटहना चौराहे पर पुलिस की कथित लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। लगभग दो घंटे तक चले इस हंगामे के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा और भड़के लोग लगातार 'पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद' के नारे लगाते रहे। घटना की सूचना मिलते ही मय फोर्स मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने उग्र ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं हटे। स्थिति को देखते हुए एसडीएम विश्वमित्र सिंह और सीओ शुभेंदु सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए दोषी व लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। इस पूरे विवाद की जड़ 3 जुलाई को करही चौराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना और उसमें पुलिस की ढिलाई से जुड़ी है। नदांव गाँव निवासी रामनरेश गुप्ता (पुत्र पल्टूराम) 3 जुलाई को अपनी मोटरसाइकिल से बेटी के घर जाने के लिए निकले थे। उनके बेटी के घर न पहुँचने पर परिजनों ने 4 जुलाई को थाना शिवनगर डिंडई में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हाल ही में उन्हें थाने बुलाकर बताया कि 3 जुलाई को ही रामनरेश का एक्सीडेंट हो गया था और उनकी बाइक थाने में जमा थी। पुलिस के अनुसार, घायल रामनरेश को पहले सीएचसी तिलौली और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शिनाख्त न होने की बात कहकर पुलिस ने शव का लावारिस में अंतिम संस्कार भी करवा दिया। जब परिजनों को पता चला कि 4 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज होने और बाइक थाने में मौजूद होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते सूचना नहीं दी, तो ग्रामीण भड़क उठे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुलने पर बस्ती-बांसी मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। हालांकि, शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और एहतियात के तौर पर मौके पर सर्किल के चार थानों की पुलिस तैनात की गई है।1
- महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए तस्कर के साथ एक पिकअप गाड़ी को भी पकड़ा है।1
- सिद्धार्थनगर जिले के थाना शिवनगर डिंडई क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 बस्ती-बांसी मार्ग के खुंटहना चौराहे पर ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर जमकर हंगामा किया और बस्ती-बांसी रोड को पूरी तरह जाम कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा चरम पर दिखा और उग्र लोगों ने 'पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए। दरअसल, 03 जुलाई को करही चौराहे पर हुई एक दुर्घटना में पुलिस की लापरवाही को लेकर लोग भड़के। नदांव गाँव निवासी रामनरेश गुप्ता (पुत्र पल्टूराम) 03 जुलाई को अपनी मोटरसाइकिल से बेटी के घर जाने की बात कहकर निकले थे। जब वह अपनी बेटी के घर नहीं पहुंचे और कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों ने 04 जुलाई को थाना शिवनगर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन चिंता में पड़े थे, इसी बीच पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर सूचना दी कि रामनरेश गुप्ता का 03 जुलाई को ही करही चौराहे पर एक्सीडेंट हो गया था और उनकी बाइक थाने लाई गई थी। पुलिस द्वारा घायल रामनरेश को सीएचसी तिलौली और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई और शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद उपजे जनाक्रोश को देखते हुए एसडीएम विश्वमित्र सिंह और सीओ शुभेन्दु सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समझाया और लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग सड़क से हटने को तैयार हुए और प्रशासन ने राहत की सांस ली। आवागमन बहाल होने के बाद भी एहतियात के तौर पर मौके पर सर्किल के चार थानों की पुलिस तैनात रही।1
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति गोरखपुर के पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसान जी हैं।1
- सिद्धार्थनगर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्रिलोकपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम ने गुरुवार को चिताही तिराहे पर घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी निवासी जगतराम और बलरामपुर जिले के गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी सुनील गुप्ता शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 2(ख)/3(1) के तहत मुकदमा संख्या 134/2026 दर्ज था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में बिस्कोहर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार शाही, हेड कांस्टेबल अदनान शेख और आरक्षी धर्मेंद्र कुमार गोंड शामिल रहे।1